Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने अर्पिता के घर मनाया अपना 59वां जन्मदिन, देखें वीडियो, ‘सिकंदर’ का टीजर अब इस दिन होगा रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान आज शुक्रवार (27 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 59 साल के हो गए। इस खास मौके पर सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 12:44:20

2 News : सलमान ने अर्पिता के घर मनाया अपना 59वां जन्मदिन, देखें वीडियो, ‘सिकंदर’ का टीजर अब इस दिन होगा रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान आज शुक्रवार (27 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 59 साल के हो गए। इस खास मौके पर सलमान को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। गुरुवार रात भाईजान सलमान अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पहुंचे। बर्थडे बैश में परिवार के सदस्यों के साथ सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला, एक्टर बॉबी देओल, यूलिया वंतूर सहित तमाम सेलेब्स पहुंचे।

इस बीच पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। इनसे पता चल रहा है कि पार्टी में कितनी मौज-मस्ती हुई। म्यूजिक कंपोजर साजिद खान भी वहां मौजूद थे। उन्होंने सेलिब्रेशन का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया है। बता दें कि सलमान हर बार अपना जन्मदिन भांजी आयत के साथ शेयर करते हैं। वीडियो में सलमान जीजा आयुष शर्मा और आयत के बगल में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उनके सामने कई केक रखे हैं।

सलमान एक फोर-टियर केक के पीछे खड़े हैं। पार्टी के दूसरे गेस्ट भी दिख रहे हैं। सलमान ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ बेज जैकेट और डेनिम में काफी डैशिंग लग रहे हैं। आयत ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी क्यूट नजर आईं। यूलिया एक वीडियो कैप्चर करते हुए दिखीं। साजिद ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे, बड़े भाई सलमान खान और हमारी नन्हीं परी आयत, हर तरफ से ब्लेसिंग। लव यू भाई।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से आज रिलीज नहीं होगा ‘सिकंदर’ का टीजर

सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज उनके जन्मदिन पर रिलीज होना था। इस बात की जानकारी गुरुवार को सलमान के इंस्टाग्राम पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए दी गई थी। अब टीजर रिलीज को टाल दिया गया है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के शोक में लिया गया है। मेकर्स ने यह भी बताया कि अब ‘सिकंदर’ का टीजर 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा।

‘सिकंदर’ के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बताया गया है, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से हमें काफी दुख है। इस कारण बड़े खेद के साथ हमें टीजर की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ रहा है।” बता दें साजिद द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका