न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर, सनी-संजय सहित इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उन्होंने राजधानी स्थित एम्स में अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 11:52:28

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर, सनी-संजय सहित इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उन्होंने राजधानी स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वे साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री थे। लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके लिए शोक व्यक्त किया है। संजय दत्त ने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर मैं बहुत दुखी हूं। उनके योगदान को भारत कभी नहीं भूलेगा।”

सनी देओल ने लिखा, “मुझे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ है। वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र के विकास में उनकी बुद्धिमत्ता, निष्ठा और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदना। RIP Dr मनमोहन सिंह।” मनोज बाजपेयी ने लिखा, “ हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं। एक राजनेता जिनका हमारे देश के विकास के हर पहलू में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

माधुरी दीक्षित ने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह की राष्ट्र के प्रति यात्रा और सेवा सच्ची बुद्धिमत्ता और अनुग्रह को दर्शाती है। उनका नेतृत्व हमें याद दिलाता है कि शांत दृढ़ संकल्प पहाड़ों को हिला सकता है। एक अद्भुत नेता और उससे भी ज्यादा शानदार इंसान। उनके परिवार और अनगिनत प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

dr. manmohan singh,former pm dr. manmohan singh,sunny deol,sanjay dutt,anil kapoor,kapil dev,manmohan singh death,madhuri dixit,manoj bajpayee

अनिल कपूर ने लिखा, मुझे व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलने का मौका मिला...

अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक अच्छे नेता नहीं थे बल्कि आधुनिक भारत के इकोनॉमिक नींव को रखने वाले सफल नेता भी थे। मुझे व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलने का मौका मिला था। उन्होंने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मनमोहन के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं।

उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।” रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूज, स्वरा भास्कर, निमरत कौर, दिलजीत दोसांझ, रवि किशन, खेसारीलाल यादव सहित और भी सितारों ने मनमोहन को याद किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा