न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : दूसरे दिन ‘बेबी जॉन’ की कमाई में भारी गिरावट, ‘पुष्पा 2’ सहित इन 3 फिल्मों का हाल भी जानें

वरुण धवन की मच अवेटेड मूवी 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची। इस एक्शन पैक्ड फिल्म का काफी ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 1:32:52

BO Collection : दूसरे दिन ‘बेबी जॉन’ की कमाई में भारी गिरावट, ‘पुष्पा 2’ सहित इन 3 फिल्मों का हाल भी जानें

वरुण धवन की मच अवेटेड मूवी 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची। इस एक्शन पैक्ड फिल्म का काफी ज्यादा बज था। माना जा रहा था कि फिल्म बंपर ओपनिंग लेगी। हालांकि कोई खास शुरुआत नहीं हुई। फिल्म ने भारत में पहले दिन 11.25 करोड़ रुपए कमाए। अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए है, जिसमें जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसका गुरुवार (26 दिसंबर) को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 4.5 करोड़ रुपए रहा। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 11.09% के आस-पास थी।

इसी के साथ इसकी कुल कमाई 15.75 करोड़ रुपए हो गई है। अब देखना है कि यह फिल्म शनिवार और रविवार को कितना कमा पाती है। कमाई के मामले में ये दो दिन ही महत्वपूर्ण है क्योंकि सोमवार से अधिकतर फिल्मों का हाल खराब होना शुरू हो जाता है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म प्रिंट्स और विज्ञापन लागत सहित कुल 160 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई है। कलीस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यसूर एटली हैं।

एटली ने पिछले साल डायरेक्टर के रूप में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘जवान’ बनाई थी। फिल्म में वरुण पुलिस इंस्पेक्टर सत्या वर्मा और जॉन के डबल रोल में हैं। यह फिल्म साल 2016 की तमिल फिल्म "थेरी" का हिंदी रीमेक है। थेरी का डायरेक्शन एटली ने किया था और इसमें विजय मुख्य भूमिका में थे। 'बेबी जॉन' में वरुण के साथ वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ के भी अहम रोल हैं।

baby john,baby john movie,varun dhawan,keerthy suresh,jackie shroff,pushpa 2 the rule,mufasa the lion king,vanvaas,allu arjun,nana patekar

‘पुष्पा 2 : द रूल’ का शानदार प्रदर्शन जारी, 22वें दिन की इतनी कमाई

बेबी जॉन को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें एक साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' और दूसरी डिज्नी फिल्म 'मुफासा : द लॉयन किंग' है। अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना की 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘पुष्पा 2’ अभी तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। इसने गुरुवार (26 दिसंबर) को 9.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी मूवी ने भारत में 1119 करोड़ और दुनियाभर में 1705 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। यह हिंदी बेल्ट में 738 करोड़ रुपए कमा चुकी है। दूसरी ओर, शाहरुख खान की डबिंग वाली फिल्म ‘मुफासा’ की बात करें तो यह फिल्म धीरे-धीरे भारत में 100 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रही हैं। इसने 7वें दिन 7 करोड़ रुपए का कारोबार किया। एक हफ्ते में इसकी कमाई 74.25 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

अब नजर डालते हैं अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘वनवास’ पर। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन मात्र 60 लाख रुपए कमाए थे। इसकी 7वें दिन की कमाई 11 लाख रुपए रही। फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ 4.16 करोड़ रुपए पहुंचा है। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा व सिमरत कौर के अहम रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा