न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औषधीय गुणों का खजाना है नींबू, इसके नियमित सेवन से होंगे ये फायदें

भले ही नींबू स्वाद में खट्टा हो, लेकिन नींबू के फायदे कई हैं। नींबू का उपयोग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 4:53:45

औषधीय गुणों का खजाना है नींबू, इसके नियमित सेवन से होंगे ये फायदें

छोटा-सा दिखने वाला नींबू औषधीय गुणों का खजाना है। इसके रस का इस्तेमाल जायकेदार व्यंजनों से लेकर कई तरह की रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए किया जाता है। भले ही नींबू स्वाद में खट्टा हो, लेकिन नींबू के फायदे कई हैं। नींबू का उपयोग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

नींबू के औषधीय गुण

नींबू खासतौर पर अपने खट्टे रस के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं

benefits of lemon,lemon benefits,healthy living,Health tips

1. वजन कम करने के लिए नींबू के फायदे

नींबू के रस का सेवन गुनगुने पानी के साथ करना और उपयोगी हो सकता है। दरअसल, नींबू के रस का सेवन अगर गुनगुने पानी के साथ किया जाए, तो यह पाचन को बढ़ावा देता है और चयापचय दर में सुधार कर वजन कम करने में सहायक हो सकता है।

2. हृदय के लिए नींबू

नींबू का रस हृदय को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। जैसा कि हमने बताया कि नींबू विटामिन-सी बड़ा स्रोत है और विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं

benefits of lemon,lemon benefits,healthy living,Health tips

3. किडनी स्टोन के लिए नींबू

जिन्हें किडनी स्टोन की शिकायत है, वो अपनी डाइट में नींबू को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में मौजूद सिट्रेट गुण पथरी को बनने से रोक सकता है।

4. श्वसन स्वास्थ्य के लिए नींबू

श्वसन समस्या की बात करें, श्वसन तंत्र के संक्रमण से कई तरह की समस्याएं जैसे– दमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अन्य फेफड़ों से संबंधित परेशानियां हो सकती है । ऐसे में शोध के अनुसार विटामिन-सी श्वसन तंत्र के संक्रमण से बचाव में सहायक हो सकता है। विटामिन-सी युक्त नींबू का सेवन सूजन और संक्रमण से भी लड़ने में सहायक हो सकता है।

benefits of lemon,lemon benefits,healthy living,Health tips

5. स्ट्रेच मार्क्स

शरीर के वजन और आकार में बदलाव के कारण नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं । ऐसे में विटामिन-सी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को कम कर सकता है। एक स्टडी के अनुसार विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाकर स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक हो सकता है

6. बालों के लिए नींबू

बालों की बात करें, तो डैंड्रफ की समस्या काफी आम है। डैंड्रफ लगभग 50 प्रतिशत आबादी को प्रभावित करती है। ऐसे में बालों में नींबू का रस लगाने के फायदे में नींबू का रस डैंड्रफ कम करने के लिए एक आसान घरेलू उपाय हो सकता है। नींबू स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है ।

benefits of lemon,lemon benefits,healthy living,Health tips

नींबू का उपयोग

• नींबू का उपयोग जूस के तौर पर किया जा सकता है।
• नींबू के रस का उपयोग सलाद में किया जा सकता है।
• नींबू की चाय पी सकते हैं।
• नींबू का उपयोग सोडा या मोजितो बनाने में किया जा सकता है। कई लोग खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के फायदे के लिए नींबू सोडा का सेवन करते हैं।
• गैस की समस्या हो, तो आधे नींबू पर अजवाइन डालकर और फिर तवे पर उसे गर्म करके चाट सकते हैं।
• नींबू का अचार बनाया जा सकता है।
• नींबू का रस मुंहासों पर या स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकते हैं।
• डैंड्रफ दूर करने के लिए भी कई लोग नींबू के रस का उपयोग करते हैं।
• बालों में मेहंदी लगाते वक्त नींबू का रस डाल सकते हैं।
• फ्रिज या माइक्रोवेव साफ करने के लिए नींबू का उपयोग किया जा सकता है।
• कपड़ों को साफ करने के लिए भी नींबू के जूस का उपयोग किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग