न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन कम करना हो या पाचन को सुधारना हो, सुबह खाली पेट शहद के सेवन से होते हैं कई फायदे

। सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन किया जाए तो अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के चलते ये सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं सुबह खाली पेट शहद खाने के क्या-क्या फायदे हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 2:15:16

वजन कम करना हो या पाचन को सुधारना हो, सुबह खाली पेट शहद के सेवन से होते हैं कई फायदे

अच्छी सेहत के लिए आपकी जीवनशैली और खानपान अच्छा होना जरूरी हैं। इसके लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो कई पोषक तत्वों से भरे हो। आज हम बात करने जा रहे हैं शहद की जिसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम के साथ ही विटामिन, मिनरल्स और एंजाइंम्स भी पाए जाते हैं। प्राचीन समय से ही शहद का उपयोग औषधि के तौर पर किया जाता रहा हैं। सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन किया जाए तो अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के चलते ये सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं सुबह खाली पेट शहद खाने के क्या-क्या फायदे हैं...

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

वजन कम करने में है फायदेमंद

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हम जिम और तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन आप वजन कम करने के लिए खाली पेट में गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो इसमें नींबू या जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए एक अच्छे डिटॉक्स वॉटर के रूप में इस्तेमाल आ सकता है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

पाचन सुधारने में मददगार

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह पाचन क्षमता को बढ़ाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। हमारा पेट साफ रहता है जिससे बीमारियां दूर रहती है। रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से कई परेशानी दूर होती हैं।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

खांसी की समस्या में कारगर

गले की खांसी को दूर करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को खत्म करने में सहायता कर सकते हैं और आपकी खांसी को भी कम कर सकते हैं। इसे आप सुबह के समय गर्म पानी के साथ पी सकते हैं। इससे गले को काफी राहत मिलती है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

बीमारियों से बचने के लिए आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन शहद का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से दूर रहने में सहायता कर सकते हैं। इसे आप खाली पेट में खा सकते हैं। शहद को आप तुलसी के पत्ते के साथ भी खा सकते हैं। यह भी काफी लाभदायक हो सकता है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

कोलेस्ट्रॉल सुधारने में मददगार

उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर हृदय रोगों को बढ़ा सकता है।यह कोलेस्ट्रॉल एथेरोस्क्लेरोसिस में प्रमुख भूमिका निभाते हैं, जो धमनियों या आर्टरीज में फैट बिल्डअप करता है जो दिल के दौरे और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि शहद आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकता है। यह कुल और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और “अच्छा” एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

गले के इन्फेक्शन में मिलता है आराम

रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद मिलती है। बंद नाक, नजला, जुकाम होने पर गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे थ्रोट इन्फेक्शन में आराम मिलता है। साथ ही इस परेशानी से छुटकारा भी मिलता है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

हार्ट के लिए है फायदेमंद

शहद दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। शहद को दालचीनी में मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसके लिए एक-चम्मच शहद और एक-तिहाई चम्मच दालचीनी को गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

हड्डियां होती है मजबूत

शहद का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

कील-मुहांसों को दूर करे

कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को बहुत परेशान करती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पिंपल्स की समस्या अधिक होती है। ऐसे में शहद में मौजूद पोषक तत्व आपको मुहांसों की दिक्कत से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं और रात को स्किन पर लगाकर भी सो सकते हैं। इससे मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

health benefits of honey eating empty stomach,Health tips,healthy living

याददाश्त बढ़ाये

शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें मेमोरी/स्मृति और एकाग्रता को बढ़ावा देना शामिल है। शहद न केवल दिमागी शक्ति और याददाश्त बढ़ाता है बल्कि आपको पूरी तरह से एक स्वस्थ भी बनाता है। शहद का सेवन मेटाबोलिक स्ट्रेस को रोकता है और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिससे लंबे समय के लिए स्मृति को बढ़ाने में मदद मिलती है। शहद में उपस्थित प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और चिकित्सीय गुण स्मृति को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं को संचरित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग