न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

अदरक को फ्रेश, सूखा, पाउडर, ऑयल या जूस के रूप में लिया जा सकता है। खाने की चीजों और सौंदर्य प्रसाधन आदि में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम अपने इस लेख में आपको अदरक के औषधीय गुण और इसके फायदे विस्तार से बताएंगे...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 9:26:56

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

दुनिया का सबसे बेहद औषधीय गुण वाला पदार्थ है अदरक। सालों से हर भारतीय रसोई में अदरक को इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। पोषक तत्वों और बायोएक्टिव यौगिकों से भरा हुआ अदरक इंसान के आपके शरीर और दिमाग के लिए लाभकारी होता है अदरक को फ्रेश, सूखा, पाउडर, ऑयल या जूस के रूप में लिया जा सकता है। खाने की चीजों और सौंदर्य प्रसाधन आदि में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम अपने इस लेख में आपको अदरक के औषधीय गुण और इसके फायदे विस्तार से बताएंगे...

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

कैंसर के खिलाफ कारगर

अदरक को विभिन्न प्रकार के कैंसर के खिलाफ एक कारगर औषधि के रूप में देखा जा रहा है और इसके कुछ हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं। दरअसल, अदरक से संबंधित चूहों पर किए गए एनसीबीआई के शोध से इस बात की पुष्टि होती है। शोध में माना गया कि अदरक में एंटी इन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) और एंटी-कैंसर (कैंसर के प्रभाव को कम करने वाला) गुण मौजूद होता है। इस गुण के कारण अदरक स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और लिवर कैंसर से बचाव में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। अमेरिका की 'मिशिगन यूनिवर्सिटी कांप्रिहेंसिव कैंसर सेंटर' के एक अध्ययन में पाया गया कि अदरक ने न सिर्फ ओवेरियन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट किया, बल्कि उन्हें कीमोथैरेपी से प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से भी रोका जो कि इस तरह के कैंसर में एक आम समस्या होती है। हर परीक्षण में पाया गया कि अदरक के मिश्रण के संपर्क में आने पर कैंसर की कोशिकाएं नष्ट हो गईं। हर कोशिका ने या तो आत्महत्या कर ली, जिसे एपोप्टोसिस कहा जाता है या उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसे ऑटोफेगी कहा जाता है। जरुरी बात कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसका डॉक्टरी परामर्श पर इलाज किया जाना अनिवार्य है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

डायबिटीज में देता है राहत

अदरक को डायबिटीज पर प्रभावी पाया गया है। एक शोध में सामने आया है कि अदरक बढ़े हुए ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ ही इन्सुलिन की सक्रियता को बढ़ाने का भी काम कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में अदरक को टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए असरदार पाया गया। अदरक के तत्व इंसुलिन के प्रयोग के बिना ग्लूकोज को मसल सेल्स तक पहुंचाने की प्रक्रिया बढ़ा सकते हैं। इस तरह बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अदरक मदद कर सकती हैं।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

पाचन को मजबूत करे

अदरक खाने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। एक शोध में सामने आया है कि अदरक कब्ज, पेट दर्द, पेट की ऐंठन, मरोड़ व गैस जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकता है। वहीं, यह अपच की समस्या को ठीक करने में भी मददगार साबित हो सकती है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

हार्ट अटैक से बचाव

अदरक कई सालों से हृदय रोगों के उपचार में इस्तेमाल होती रही है। चीनी चिकित्सा में कहा जाता है कि अदरक के उपचारात्मक गुण हृदय को मजबूत बनाते हैं। हृदय रोगों से बचाव और उसके उपचार में अक्सर अदरक के तेल का प्रयोग किया जाता था।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

मांसपेशियों के दर्द भगाए

अगर आप एक्सरसाइज के कारण मांसपेशियों में दर्द से परेशान हैं तो इसमें अदरक के प्रयोग से राहत मिल सकती है। यदि किसी व्यक्ति को व्यायाम के कारण कोहनी में दर्द होता है, तो प्रतिदिन 2 ग्राम अदरक का सेवन करने से मांसपेशियों का दर्द कम हो सकता है। हालांकि अदरक तुरंत असर नहीं दिखाता है, लेकिन यह मांसपेशियों के दर्द में धीरे-धीरे असर दिखा सकता है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

ऑस्टियोआर्थराइटिस में आराम

ऑस्टियोआर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में दर्द और जकड़न का कारण बनती है और यह काफी आम है। हालांकि इस बीमारी का कोई उचित इलाज नहीं है, लेकिन एक शोध के अनुसार कुछ लोगों को घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या थी तो उन्होंने अदरक का अर्क लिया और उन्हें इसके दर्द में आराम मिला। यह भी कहा जाता है कि पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक, मैस्टिक गम , दालचीनी और तिल के तेल का मिश्रण इस्तेमाल किया जा सकता है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

पीरियड्स के दर्द में राहत

सभी महिलाएं पीरियड्स के दर्द से जूझती हैं, किसी को कम होता है तो किसी को ज्यादा। बताया जाता है कि अदरक पाउडर से मासिक धर्म के दर्द को कम किया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान रोजाना एक ग्राम अदरक के पाउडर के सेवन करना चाहिए।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

कोलेस्ट्रॉल लेवल होगा कम

बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। इससे परेशान लोगों को रोजाना 3 ग्राम अदरक पाउडर का सेवन करना चाहिए, इससे इसमें राहत मिलती है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

वजन घटाने में

अदरक का इस्तेमाल बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। एक शोध में सामने आया है कि अदरक पेट, कमर और कूल्हों पर जमी चर्बी को कम करने में सहायक साबित हो सकती है। वहीं, यह मोटापा पैदा करने वाले जोखिमों को दूर रखने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में कहा गया है कि अगर संतुलित खान-पान के साथ अदरक का सेवन किया जाए, तो निश्चित तौर पर वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

आर्थराइटिस

अदरक में एंटीइन्फ्लामेट्री और एनाल्जेसिक दोनों गुण मौजूद होते हैं। इन दोनों गुणों के कारण अदरक आर्थराइटिस यानी जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है। शोध में सामने आया है कि अदरक अन्य शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थराइटिस की समस्या से भी राहत दिलाने का काम कर सकता है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

ब्लड प्रेशर

भोजन और चाय में अदरक का यूज करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एलीसीन नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही इसमें काफी पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

माइग्रेन

अदरक में दर्दनिवारक गुण मौजूद होते हैं। यही दर्दनिवारक गुण माइग्रेन की समस्या भी सहायक साबित हो सकता है। अदरक का रस माइग्रेन के तीव्र दर्द को नियंत्रित कर आराम पहुंचाने का काम कर सकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि माइग्रेन पीड़ित के लिए अदरक का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

मतली व उल्टी

अदरक में मतली और उल्टी के आभास को कम करने वाला प्रभाव पाया गया है। इस प्रभाव के कारण अदरक मुख्य रूप से गर्भावस्था और कीमोथेरेपी के बाद होने वाली मतली की समस्या से राहत दिला सकता है।

30 दिनों तक करे इस चीज का सेवन, कैंसर, डायबिटीज समेत ये बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

अल्जाइमर

अल्जाइमर दिमाग से संबंधित एक तंत्रिका विकार है, जिसमें बढ़ती उम्र के साथ लोगों में भूलने की समस्या देखी जाती है। अदरक के इस्तेमाल से इस समस्या के बढ़ते प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। एक शोध में सामने आया है कि अदरक में जिंजरोल, शोगोल और जिंजरोन जैसे कई फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो दिमाग को संदेश पहुंचाने वाले न्यूरोन की प्राकृतिक क्षति को रोकने में मदद कर सकते हैं। इससे अल्जाइमर की समस्या में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह