न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल बहुत किया जाता हैं। किसी भी प्रकार की सब्जी या व्यंजन हो लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 3:39:12

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल बहुत किया जाता हैं। किसी भी प्रकार की सब्जी या व्यंजन हो लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता हैं। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन को आयुर्वेद की सबसे खास जड़ी बूटियों में से एक माना गया है जिसमें मौजूद खनिज और विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन आपकी सेहत की दुरुस्त करने के साथ ही दवाइयों से दूर रखता हैं। आज हम आपको लहसुन से सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

रक्त शर्करा को करें नियंत्रित

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लहसुन एलिसिन नामक यौगिक से भरपूर होता है। यह घटक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और कम करने के लिए जाना जाता है। जब आप लहसुन की फली को कुचलते या काटते हैं तो एलिसिन और बढ़ जाता है। कच्चे लहसुन की फली को दिन में दो बार कुचल कर खाने से आपके शुगर के स्तर में काफी सुधार हो सकता है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

पेट से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद

डायरिया और कब्ज़ की समस्या दूर करने में लहसुन बहुत फायदेमंद है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डालें। खाली पेट इसे पीने से डायरिया और कब्ज़ में आराम मिलेगा। यही नहीं, लहसुन शरीर के अंदर मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। लहसुन की कलियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख भी खुलती है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

हड्डियों का स्वास्थ्य बनाए बेहतर

अगर आप सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन और एक गिलास पानी का सेवन करते हैं तो यह कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती है। रखता है। मासिक धर्म के समय होने वाले यह दर्द से राहत देता है यह शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बनाए रखने में मदद करता है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

संक्रमण से देता है सुरक्षा

लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटी फंगल के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे शरीर के बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते है। लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। नियमित सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। यह लंबे समय तक संक्रमण से लड़ता है जिससे बीमारियों से शरीर की सुरक्षा होती है। यह बाहरी संक्रमण से शरीर को बचाता है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

वजन घटाने में मदद करें

ऐसा कहा जाता है कि वजन घटाने के लिए खाली पेट लहसुन की एक दो फली खाने से बेहद फायदा होता है। लहसुन में ऐसे घटक होते हैं जो आपके शरीर में खराब और अत्यधिक वसा को जलाने में मदद करते हैं। कई पोषण संबंधी पत्रिकाओं के अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि लहसुन सामान्य रूप से आपके चयापचय को तेज कर सकता है। जिससे वेट लॉस प्रोसेस को स्पीड अप किया जा सकता है। लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, लहसुन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे मोटापे की समस्या दूर होती है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

कैंसर से बचाए

लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। हर सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कैंसर से बचने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कई प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

शरीर को करें डिटॉक्सीफाई

कच्चे लहसुन को अगर सुबह के समय पानी के साथ लिया जाए तो यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। लहसुन आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का एक बेहतरीन विकल्प है। लहसुन में सल्फाइड्रल यौगिक होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह आपके शरीर को सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों से साफ करता है और मधुमेह, अवसाद और विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

सेहत को सुधारना हैं तो सुबह खाली पेट करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करें नियंत्रित

सुबह के समय खाली पेट कच्चे लहसुन को पानी के साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। जिससे ब्लड प्रेशर का समस्याओँ से बचा जा सकता है। यह प्राकृतिक रुप से रक्त को पतला करके ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए  चौंकाने वाले आंकड़े
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां