न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों की खान हैं फालसे, जानें कैसे बनते हैं ये सेहत का फलसफा

जल्द ही गर्मियां आने वाली हैं जिसमें चिलचिलाती धूप अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आती हैं। इस दौरान सेहतमंद बने रहने के लिए आपको अपने आहार में कई ऐसी चीजें शामिल करने की जरूरत होती हैं जो सेहत को फायदा पहुचाएं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 7:22:25

पोषक तत्वों की खान हैं फालसे, जानें कैसे बनते हैं ये सेहत का फलसफा

जल्द ही गर्मियां आने वाली हैं जिसमें चिलचिलाती धूप अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आती हैं। इस दौरान सेहतमंद बने रहने के लिए आपको अपने आहार में कई ऐसी चीजें शामिल करने की जरूरत होती हैं जो सेहत को फायदा पहुचाएं। ऐसे में सभी फालसे खाना पसंद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लोहा, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यह शारीरिक कमजोरी को दूर कर कई हेल्थ समस्याओं में फायदेमंद है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह फालसे फायदा पहुचाते हुए सेहत का फलसफा बनते हैं। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

फालसा खाने से शरीर में आई सूजन से निजात मिलती है। स्वस्थ दिल के लिए यह बहुत अच्छा फल माना गया है। सूजन को कम करने के लिए 50 मिली फालसा के रस में चुटकीभर काली मिर्च और नमक डालकर पीएं। स्वाद के लिए इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। यह सूजन में काफी राहत दिला सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि ये फल किसी भी दवा का विकल्प नहीं है। इसलिए हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारी के लिए इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

जोड़ों के दर्द से आराम

फालसे के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन को घटाने वाले गुणों में मुख्य भूमिका निभाते हैं। यह हड्डियों के तेज दर्द अर्थराइटिस ओस्टियोपोरोसिस और जॉइंट में कड़ेपन आने की समस्या से इलाज में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

पेट दर्द व दस्त में राहत

पेट दर्द और दस्त की परेशानी होने पर अगर आप फालसे का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट दर्द और दस्त को रोकने में मदद करता है। पेट दर्द के लिए आप भुनी हुई अजवायन के साथ फालसा का रस डालकर पीएं इससे आपके पेट का दर्द छू मंतर हो जाएगा।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

घाव को ठीक करे

फालसे का उपयोग घाव को भरने में भी किया जाता है। इसके पत्तों से चोट से उबरे घाव और एक्जिमा को ठीक करने में मदद मिलती है। इसकी पत्तियों को पीसकर घाव वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें। चंद मिनटों में ये असर दिखाना शुरू कर देगा।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

शरीर को रखता है ठंडा

फालसा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो इसे गर्मी के लिए एक बेहतरीन फल बनाता है। शरीर की गर्मी को कम करता है। इसके सेवन से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। इसके जूस को निकालकर इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं और पी लें। इससे भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

सांस की समस्याओं में फायदेमंद

फालसा आपके सांस की समस्या और कफदोष को ठीक करने में भी मददगार होता है। इसके रस के नियमित सेवन से श्वसन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप फालसे के रस को नींबू और अदरक का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

एनीमिया का इलाज

फालसे के फल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक ऐसा मिनरल है जो हमारे शरीर में रक्त और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में बहुत जरूरी होता है। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के इलाज में फालसे के नियमित सेवन से बहुत फायदा हो सकता है। आयरन की कमी को पूरी करने के साथ ही यह आप में थकान, चक्कर आने और कमजोरी महसूस करने की समस्याओं से भी आराम दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

कैंसर में फायदेमंद

फालसा फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में बतौर एंटी कैंसर एजेंट काम करते हैं। इसलिए, फालसा फल का सेवन आपको कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी से भी बचा सकता है। माना जाता है कि इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा कर सकते हैं।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल

फालसा फल पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर होते हैं। खाना खाने के बाद फालसा या एक छोटा गिलास फालसे का शरबत पीने से रक्त शर्करा कंसन्ट्रेशंस में अचानक वृद्धि को कम करने में मदद मिलती है। फालसा में मौजूद एंटीहाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

health benefits of falsa,falsa fruit,phalsa fruit benefits,beneftis of falsa fruit,health news in hindi,healthy living

मूत्र संबंधी रोग से छुटकारा दिलाए

मूत्र संबंधी रोग में कई समस्याएं हैं- जैसे पेशाब करते वक्त दर्द या जलन महसूस होना। इसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहा जाता है। इसके लिए 25 ग्राम फालसा, 5 ग्राम आंवला पाउडर, 10 ग्राम काले अंगूर और 10 ग्राम खजूर लें। आंवला पाउडर को छोड़कर सबको पीस लें। रात को सभी सामग्री को पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छानकर दो भागों में बांट लें। एक भाग सुबह पीएं और दूसरा शाम को। कुछ दिनों तक यह प्रक्रिया करने से पेशाब में जलन की समस्या खत्म हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?