न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषण का पावरहाउस होते है स्प्राउट्स, भूखे पेट इनका सेवन पहुंचाता हैं ये फायदे

ऐसे में स्प्राउट्स पोषण का पावरहाउस होते हैं जिनका भूखे पेट सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही इनमें फाइबर, एंजाइम, प्रोटीन और अन्य माइक्रो-न्यूट्रिशन भरपूर होते हैं। अज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह स्प्राउट्स का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 2:30:04

पोषण का पावरहाउस होते है स्प्राउट्स, भूखे पेट इनका सेवन पहुंचाता हैं ये फायदे

अच्छी सेहत के लिए आपका खानपान भी अच्छा होना जरूरी हैं। इसके लिए कई लोग अपने खानपान में स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित मूंग को शामिल करते हैं। वैसे तो जब सभी दालों की बात करते हैं तो मूंग को ही बेहतरीन माना जाता हैं जिसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मिनरल, एंटी-ऑक्सिडेंट, कॉपर, विटामिन ए, बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में स्प्राउट्स पोषण का पावरहाउस होते हैं जिनका भूखे पेट सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही इनमें फाइबर, एंजाइम, प्रोटीन और अन्य माइक्रो-न्यूट्रिशन भरपूर होते हैं। अज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह स्प्राउट्स का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता हैं...

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

वजन करता है कम

बढ़ते वजन को कम करने के लिए अंकुरित स्प्राउट्स किसी रामबाण से कम नहीं है। क्योंकि अंकुरित मूंग में फैटी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

आलस होता हैं दूर

अक्सर सुबह हैवी नाश्ता करने की वजह से शरीर मे आलसपन आने लगती है और फिर नींद आ जाती है। ऐसे में आलस से खुद को दूर रखने के लिए आप स्प्राउट्स का सेवन करें। इससे आपका मेटाबॉलिक रेट सही रहता है और शरीर को अच्छी एनर्जी मिलती है।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

आंखों को रखे स्वस्थ

स्प्राउट्स में विटामिन ए की हेल्दी मात्रा होती है। विज़न में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। विटामिन ए की उपस्थिति के कारण, स्प्राउट्स आपकी आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट एजेंट आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं इसलिए हर रोज अपनी डाइट मे स्प्राउट्स पर को जरूर शामिल करें।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

पाचन के लिए बेहतरीन

अंकुरित मूंगदाल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपके पाचन के लिए बेहतरीन होता है। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग इंजाइम खाने के ब्रेक डाउन में मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण में फायदा होता है।

इम्यूनिटी करें मजबूत

अंकुरित स्प्राउट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में आपकी काफी मदद करता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अंकुरित स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि अंकुरित मूंग में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

एसिडिटी को करें

स्प्राउट्स शरीर के लिए एल्कालाइन होते हैं इसलिए ये एसिड के स्तर को कम करके आपके शरीर के पीएच स्तर को रेगुलर करने में मदद करते हैं। एसिडिटी के कारण आपको कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खट्टे फलों से होने वाली एसिडिटी को कम करने के लिए स्प्राउट्स खाएं।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

डायबिटीज करें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंकुरित स्प्राउट्स का सेवन करना रामबाण औषधि की तरह कार्य करेगा। डायबिटीज से होने वाले खतरे को कम करने के लिए अंकुरित स्प्राउट्स में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने की क्षमता होती है। इस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए अंकुरित स्प्राउट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

हार्ट अटैक से होता है बचाव

अंकुरित मूंग के सेवन से आपका दिल स्वस्थ रहता है और शरीर में ब्लड की अच्छे तरीके से सप्लाई करता रहता है। अंकुरित मूंग के सेवन से दिल में क्लॉट बनने की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाती है। जिससे आपका हार्ट अटैक से बचाव होता है।

health benefits of eating sprouts,healthy living,Health tips

घर पर कैसे बनाएं मूंग स्प्राउट्स

आप जितनी मूंग के स्प्राउट्स बनाना चाहते हैं, उतनी साबुत मूंग लेकर इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें। धुले हुए मूंग को एक कटोरे में रखें और जितनी दाल है, उसमें उससे दोगुना पानी डालें। जब ये ठीक से एक बार भीग जाएं तो जो दाल के दाने पानी के ऊपर हों, उन्हें निकाल दें क्योंकि वो अंकुरित नहीं होंगे। अब, रोगाणु और कीटाणु से बचाने के लिए एक साफ कपड़े या ढक्कन से उस कटोरे को कवर करें। कटोरे को कमरे के तापमान पर रखें और रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। अगले दिन कटोरे में सारा पानी निकाल दें और बीन्स से बचा हुए पानी निचोड़ दें। अब इन्हें एक मसलिन क्लोद में या कटोरे को ढक्कन लगा कर रख दें। एक या दो दिन में स्प्राउट्स बनने लगेंगे। रेडी होने पर आप इन्हें खा सकते हैं या इन्हें रेफ्रिजरेटर में रख दें ताकि ये फ्रेश रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग