न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पेड़ के फल, पत्ते, डंठल और फूल सभी है बड़े काम के, डायबिटीज को ऐसे करता कंट्रोल

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए जड़ी बूटियां भी काफी प्रभावी होती हैं और ऐसी ही एक जड़ी बूटी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। इस जड़ी बूटी का नाम है सहजन का पेड़। इसको मोरिंगा भी कहा जता है। यह हरे पत्तों वाला पेड़ आपको कहीं भी मिल सकता है। मोरिंगा पर छोटे-छोटे हरे पत्ते और गुच्छों में सफेद रंग के फूल आते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 4:33:42

इस पेड़ के फल, पत्ते, डंठल और फूल सभी है बड़े काम के, डायबिटीज को ऐसे करता कंट्रोल

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण आजकल लोग तेजी से डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। यह एक गभीर समस्या है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसमें मरीज का ब्लड शुगर बढ़ जाता है जिससे कई उसे कई समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज 2 तरह का होता है- टाइप 1 और टाइप 2। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गर्भावस्था के समय डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शुगर के मरीजों के हेल्दी डाइट की सलाद दी जाती है। ब्लड शुगर दवाओं के साथ कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए जड़ी बूटियां भी काफी प्रभावी होती हैं और ऐसी ही एक जड़ी बूटी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। इस जड़ी बूटी का नाम है सहजन का पेड़। इसको मोरिंगा भी कहा जता है। यह हरे पत्तों वाला पेड़ आपको कहीं भी मिल सकता है। मोरिंगा पर छोटे-छोटे हरे पत्ते और गुच्छों में सफेद रंग के फूल आते हैं। दक्षिण भारत में अधिकतर सब्जियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस पेड़ के फल, पत्ते, डंठल और फूल सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

drumstick,drumstick benefits,shahjan,shahjan ke fayde,shahjan ke phool ke fayde,shahjan ke phool patti ke fayde,healthy food,Health tips

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फोर्मेशन (NCBI) पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सहजन में एंटीहाइपरग्लाइसेमिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और लिपिड को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं।

आपको बता दे, सहजन की 100 ग्राम ताजी कच्ची पत्तियों में 9.8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसकी फली और बीज ओलिक एसिड और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह विटामिन ए का बेहतर स्रोत है। इसके फल और पत्तों में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे फोलेट, विटामिन बी 6 (पाइरिडोक्सिन), थायमिन (विटामिन बी -1), राइबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड और नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं।

यह तो बात हुई इसमें मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे अब हम आपको बताते है कि इसका सेवन डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करता है।
सहजन के पत्तों में क्वेरसेटिन होता है जो एक एंटीऑक्सिडेंट है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। मोरिंगा में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड शरीर को शुगर को बेहतर तरीके से संसाधित करने में मदद कर सकता है और इंसुलिन को भी प्रभावित कर सकता है।

drumstick,drumstick benefits,shahjan,shahjan ke fayde,shahjan ke phool ke fayde,shahjan ke phool patti ke fayde,healthy food,Health tips

सहजन के अन्य लाभ

- सहजन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- कैल्‍श‍ियम में भरपूर होने की वजह से साइटिका, गठिया में सहजन का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है।
- सुपाच्‍य होने की वजह से सहजन लि‍वर को स्वस्थ रखने में भी ये बहुत कारगर होता है।
- पेट दर्द या पेट से जुड़ी गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्‍याओं में सहजन के फूलों का रस पीएं या इसकी सब्जी खाएं। या इसका सूप पीएं। ज्यादा फायदा चाहिए तो दाल में डालकर पकाएं।
- आंखों के ल‍िए भी सहजन अच्‍छा है। जिनकी रोशनी कम हो रही है हो तो सहजन की फली, इसकी पत्तियां और फूल का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
- कान के दर्द को दूर करने में भी सहजन बहुत काम आता है। इसके लिए इसकी ताजी पत्तियों को तोड़ कर उसका रस की कुछ बूंदें कान डालने से आराम मिलता है।
- जिन्हें पथरी की समस्या हो उन्हें सहजन की सब्जी और सहजन का सूप जरूर पीना चाहिए। इससे पथरी बाहर निकल जाती है।
- छोटे बच्चों के पेट में यदि कीड़े हों तो उन्हें सहजन के पत्तों का रस देना चाहिए।
- दांतों में कीड़े हों तो इसकी छाल का काढ़ा पीना चाहिए। सहजन ब्लडप्रेशर को सामान्य करता है।
- दिल की बीमारी में भी यह बहुत फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। इस तरह सहजन आपकी सेहत के ल‍िए फायदेमंद साब‍ित हो सकता है। हालांक‍ि आपको डॉक्‍टर से भी सलाह जरूर लेनी चाह‍िए।

drumstick,drumstick benefits,shahjan,shahjan ke fayde,shahjan ke phool ke fayde,shahjan ke phool patti ke fayde,healthy food,Health tips

कैसे करें सहजन का इस्तेमाल

सहजन के फल और पत्तियों का इस्तेमाल तीन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। पत्तियों को कच्चा, पाउडर या जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है। सहजन के पत्तियों को पानी में उबालकर इसमें शहद और नींबू मिलाकर भी पिया जा सकता है। सहजन का इस्तेमाल सूप और करी में भी हो सकता है। नियमित एक चम्मच या लगभग 2 ग्राम सहजन की खुराक लेनी चाहिए। सहजन को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है क्योंकि सहजन को 300 से ज्यादा बीमारियों की दवा माना गया है। इसल‍िए आयुर्वेद में इसे अमृत समान मानते हैं। इसकी नर्म पत्तियां और फल, दोनों ही सब्जी के रूप में प्रयोग किए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!