न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 13 फेम माहिरा पर आया इस भारतीय क्रिकेटर का दिल, शादी को लेकर ऐसा बोलीं तमन्ना भाटिया

माहिरा शर्मा (27) एक बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। माहिरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। माहिरा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के कारण सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 2:19:32

2 News : BB 13 फेम माहिरा पर आया इस भारतीय क्रिकेटर का दिल, शादी को लेकर ऐसा बोलीं तमन्ना भाटिया

माहिरा शर्मा (27) एक बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। माहिरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। माहिरा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। माहिरा ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन में हिस्सा लिया था। इसके बाद से वह काफी मशहूर हो गईं। माहिरा टीवी की दुनिया के साथ म्यूजिक वीडियो में भी एक्टिव हैं। वह 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में अपनी अदाओं का जादू चला चुकी हैं।

बहरहाल माहिरा को लेकर एक ऐसी खबर चल रही है, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है। दरअसल माहिरा का नाम भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है। माहिरा ने हाल ही अपने अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इसे देख सिराज अपना दिल हार बैठे और उन्होंने इस पर लाइक कर डाला। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि माहिरा और सिराज की दोस्ती गहरा रही है। हो सकता है वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हो। कुछ लोग इसे एक नए रिश्ते की शुरुआत भी मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज एक सामान्य सोशल मीडिया एक्टिविटी मान रहे हैं।

हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। सिराज फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बीच सिराज को यूएई में हुई आईपीएल की नीलामी में भी तगड़ी रकम मिली है। उन्हें गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीद अपनी टीम से जोड़ लिया। इससे पहले सिराज साल 2018 से विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के अहम सदस्य थे।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी की खबरों ने पकड़ा हुआ है जोर

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। तमन्ना प्रोफेशनल लाइफ के साथ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय वर्मा के साथ शादी करने वाली हैं। वे अगले साल सात फेरे ले सकते हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि उन्होंने एक नए घर की तलाश भी शुरू कर दी है। अब तमन्ना ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

तमन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सवाल पूछे जाने पर कहा कि मैं अभी अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं। शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं? मेरे लिए शादी और करिअर का कोई कनेक्शन नहीं है। मैं बहुत महत्वाकांक्षी हूं। मैं शादी के बाद भी काम करना जारी रखूंगी। हालांकि तमन्ना ने विजय के साथ शादी के बारे में डिटेल नहीं दी, लेकिन तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के करीबी सूत्रों से पता चला है कि ये जोड़ी 2025 में शादी की प्लानिंग कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल तमन्ना और विजय ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया था। दोनों को कई दफा साथ में देखा जा चुका है। तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘स्त्री 2’ में एक कैमियो रोल निभाया था। उनका गाना ‘आज की रात’ जबरदस्त हिट रहा। तमन्ना अब फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अविनाश तिवारी और जिम्मी शेरगिल हैं। इसके डायरेक्टर नीरज पांडे हैं। फिल्म 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री