न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एमी अवार्ड से चूकी अनिल-आदित्य की ‘द नाइट मैनेजर’ सीरीज, सामंथा ने तलाक पर पहली बार की खुलकर बात

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के 52वें संस्करण का आयोजन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में हुआ। भारतीय वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 1:25:53

2 News : एमी अवार्ड से चूकी अनिल-आदित्य की ‘द नाइट मैनेजर’ सीरीज, सामंथा ने तलाक पर पहली बार की खुलकर बात

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के 52वें संस्करण का आयोजन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में हुआ। भारतीय वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को एमी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था लेकिन ये खिताब जीतने से चूक गई। इस सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला लीड रोल में थे। अवार्ड ‘ड्रॉप ऑफ गॉड’ वेब सीरीज के नाम रहा। यह एक अमेरिकन-फ्रेंच और जापानी टेलीविजन सीरीज है। यह पारिवारिक ताना-बाना और ट्रॉमा के विषयों के साथ एक प्रसिद्ध वाइन संग्रह से जुड़ी विरासत के लिए एक उच्च-दांव प्रतियोगिता की पड़ताल करती है।

बता दें ‘द नाइट मैनेजर’ इकलौती भारतीय सीरीज थी जिसे एमी अवार्ड्स में नॉमिनेशन मिला। यह इसी नाम से बनी ब्रिटिश सीरीज और जॉन ले कैरे के एक नॉवेल का रूपांतरण है। शो में तिलोत्तमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल के भी अहम रोल हैं। इसके दो पार्ट आ चुके हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका मजा लिया जा सकता है। सेरेमनी में आदित्य और 'द नाइट मैनेजर' के डायरेक्टर संदीप मोदी मौजूद थे। भारत के लिए एक और लिहाज से ये अवार्ड खास रहे।

इसे भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने होस्ट किया। इतिहास में पहली बार किसी भारतीय को यह सेरेमनी होस्ट करने का गौरव मिला है। समारोह से पहले प्रेस से बातचीत के दौरान वीर ने कहा कि नर्वस हूं, लेकिन अच्छा लग रहा है अपनी जिम्मेदारियों को लेकर। वीर ने अवार्ड शो के लिए ब्लैक कलर के आउटफिट को चुना जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आए। वीर ने शुभांगी बाजपेयी के डिजाइनर कपड़े पहने थे।

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, तलाक के समय मेरे बारे में कई झूठी बातें फैलाई गईं...

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य का शादी के 4 साल बाद 2021 में तलाक हो गया था। नागा 4 दिसंबर को एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच सामंथा ने अपने तलाक पर बात की। सामंथा ने गलाटा इंडिया से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो प्रकृति में इतना पितृसत्तात्मक है कि जब भी कुछ गलत होता है, तो एक महिला को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है…मैं यह नहीं कह रही हूं कि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता है… उनके साथ भी होता है।

लेकिन एक महिला के साथ ये ज्यादा होता है। ये बहुत अधिक शर्मनाक है। तलाक के समय मेरे बारे में कई झूठी बातें फैलाई गईं, जिससे मुझे ऑनलाइन काफी ज्यादा एब्यूज झेलना पड़ा। मैंने कई बार बोलने की कोशिश की लेकिन फिर चुप रहना ही बेहतर समझा। मैंने कभी भी इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

मैंने खुद को संभालकर रखा। जब हालात बहुत खराब हो गए थे और हर तरफ झूठ ही झूठ फैलाए जा रहे थे, तो मैंने खुद से बात की। कई बार तो ऐसा हुआ कि मैं सच सामने लाना चाहती थी और कहना चाहती थी कि ये सब गलत है। फिर मुझे लगा कि मेरा परिवार, मेरे दोस्त मेरा सच जानते हैं और इतना ही बहुत है। मुझे हर किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री