न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह खाली पेट करें गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे

नींबू पानी एक आम पेटी पदार्थ हैं जिसे लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं और कई बार घर आए मेहमानों के लिए भी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन कई चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 7:28:41

सुबह खाली पेट करें गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे

नींबू पानी एक आम पेटी पदार्थ हैं जिसे लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं और कई बार घर आए मेहमानों के लिए भी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन कई चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। नींबू में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6, थियामिन, नियासिन जैसे कई पोषक तत्व शामिल होते हैं। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े कई फायदे दिलाता हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से आपकी सेहत पर असर पड़ता हैं। आइये जानते हैं...

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

इम्यून सिस्टम करता है मजबूत

खाली पेट नींबू पानी काफी फायदेमंद होता है। नींबू इम्यूनिटी को मजबूती रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और पोटैशियम होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर पोषक तत्वों का अवशोषण ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाता है। जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा कम होता है।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

वजन कम करने में कारगर

अनुसंधानों से पता चलता है कि नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट मोटापे को बढ़ाने वाले कारकों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन में इसके विशेष लाभ देखने को मिले हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट यौगिक रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में भी सहायक हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

पाचन क्रिया हो तंदुरुस्त

पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में नींबू का रस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि इसको सिट्रस फल के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में यदि इसका सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया सुचारु रुप से अपना काम कर सकती है। इससे अलग एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि यदि सुबह की शुरुआत गर्म पानी के साथ और नींबू के रस के साथ की जाए तो पाचन क्रिया को कई फायदे हो सकते हैं।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

मिलेगी शरीर को एनर्जी

आप दिनभर ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आप अनेहल्दी ड्रिंक की बजाए नींबू पानी पर स्विच कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही हेल्दी भी होता है। अन्य शुगर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

किडनी स्टोन में फायदेमंद

नींबू पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण फायदा है, इसका किडनी स्टोन से राहत पहुंचाना। मुख्यरूप से किडनी स्टोन शरीर से बिना किसी परेशानी के निकल जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह यूरीन के बहाव को ब्लॉक कर देते हैं जो अत्यधिक पीड़ा का कारण बनता है। नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है।

बनाने रखता हैं पीएच बैलेंस

एसिडिटी शरीर को नुक़सान पहुंचाती है, नींबू पानी एसिटिडी की समस्या को कम करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नींबू ब्लड के पीएच बैलेंस में बदलाव करने के साथ ही यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

डायबिटीज में फायदेमंद

नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है

नींबू में मौजूद सीट्रिक एसिड एन्जाइम्स को बेहतर तरी़के से काम करने में मदद करता है। साथ ही लीवर को संतुलित रखकर ये डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक और एस्कोर्बिक एसिड रक्त से तमाम तरह के एसिड दूर करता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है जिससे एसिड बाहर निकलते हैं।

lemon water,drink lemon water empty stomach,lemon water healthy food,lemon water healthy drink,Health,Health tips,healthy living

त्वचा बनती है चमकदार

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा की झुर्रियों को कम करने और धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने में सहायक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, यदि त्वचा की नमी कम हो जाए तो वह शुष्क होने लगती है और झुर्रियों का खतरा बढ़ जाता है। साल 2016 के एक प्रयोगशाला अध्ययन से पता चलता है कि साइट्रस-आधारित पेय, त्वचा में झुर्रियों को बनने से रोकने में सहायक हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती