न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करी पत्ता खाने से मिलते हैं ये लाभ ,जाने और करे डाइट में शामिल

इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा को पोषण मिलने के साथ-साथ आपकी शरीर अंदर से भी फिट रहता है। आज के इस लेख में हम आपको कड़ी पत्ते के फायदों के बारे में बताने जा रहे है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 7:24:12

करी पत्ता खाने से मिलते हैं ये लाभ ,जाने और करे डाइट में शामिल

खाने में कड़ी पत्ता का इस्तेमाल अमूमन हर घर में होता है। खासतौर पर दक्षिण भारत में कड़ी पत्ता बहुत से व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कड़ी पत्ते में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो डायबिटीज, एनीमिया और डायरिया जैसी कई अन्य बीमारियों से निजात पाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा को पोषण मिलने के साथ-साथ आपका शरीर अंदर से भी फिट रहता है। आज के इस लेख में हम आपको कड़ी पत्ते के फायदों के बारे में बताने जा रहे है...

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

एनीमिया में लाभदायक

करी पत्ते के अंदर आयरन और फॉलिक एसिड की बहुतायत होती है। एनीमिया केवल शरीर में खून की कमी ही नहीं है बल्कि इसका संबंध शरीर में खून का ठीक तरह से अवशोषित ना हो पाने से भी है। फाॅलिक एसिड रक्त को अवशोषित करने में मदद पहुंचाने वाला जरूरी तत्व है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो इसे दूर करने के लिए हर दिन करी पत्ता खाएं। चूंकि करी पत्ता के अंदर रक्त को अवशोषित करने वाले तत्व फाॅलिक एसिड और आयरन दोनों ही तत्व काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। इस वजह से इसका सेवन करके आप अपने शरीर में रक्त की कमी को दूर कर सकती हैं।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

डायबिटीज को करें कंट्रोल

शुगर के मरीज़ों के लिए कड़ी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। कड़ी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। कड़ी पत्ते के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।अगर आप डायबिटीज़ के रोगी हैं, तो फिर यह सुनिश्चित करें कि आपके हर आहार में करी पत्ता हो। इसके अलावा आप सुबह खाली पेट करी पत्ते की कच्ची पत्तियों को चबाएं, इससे आपका शुगर कंट्रोल में रहेगा।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

दिल के लिए फायदेमंद

कड़ी पत्ता एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। हृदय संबंधी रोगों के इलाज के लिए कड़ी पत्ते का इस्तेमाल प्राचीन समय से होता आया है। इसके अलावा कड़ी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

पाचन तंत्र रहे दुरुस्त

अगर आपका पेट हर समय खराब रहता है आप जो भी खाते हैं वो ठीक तरह से पचता नहीं है, तो अपने आहार में करी पत्ते को शामिल करें। आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि करी पत्ते के अंदर ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी खाद्य पदार्थ को मुलायम करके उसे पचने लायक बना देते हैं। इस वजह से जब आप अपने आहार में इसे शामिल करते हैं, तब आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है। इसकी वजह से आपके पेट के अंदर मौजूद टाॅक्सिन्स और बेकार चीजें मल मूत्र के रूप में आसानी से बाहर निकल जाती हैं।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

छाती से कफ को करता है दूर

अगर आप अक्सर सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से ग्रसित रहते हैं। आपकी छाती में कफ जमा रहता है और आपको साइनोसाइटिस की शिकायत रहती है, तो फिर करी पत्ते को अपने आहार में शामिल करें। यह छाती और नाक के कंजेशन को दूर करने के लिए अचूक घरेलू उपचार है। इसके अंदर मौजूद विटामिन सी और ए के कंपाउंड केमेफेरोल में एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व होता है। जो कि आपकी छाती ओर गले में जमे कफ को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से आप मौसमी सर्दी जुकाम की समस्या से भी बचे रह सकते हैं।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

डायरिया में असरदार

डायरिया में कड़ी पत्ते का इस्तेमाल रामबाण इलाज है। कड़ी पत्ते में मौजूद कार्बाजोले एल्कलॉइड्स नामक तत्व डायरिया से बचाता है। इसका नियमित सेवन लीवर की क्षमता बढ़ाता है।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

वजन घटाने में असरदार

कड़ी पत्ते के सेवन से मोटापे पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। इसमें डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता करते हैं।

health benefits of curry leaves,healthy living,Health tips

बाल मजबूत करें

अगर आप आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, टूटते हैं, दो मुंहे हैं, उनमें डैंड्रफ है या फिर वो असमय सफेद हो रहे हैं। तो करी पत्ते का इस्तेमाल करके आप बालों की इन सारी समस्याओं से दूर रह सकते है। इतना ही नहीं आप करी पत्ते का यूज़ कर स्किन को भी निखार सकते हैं। यहां जानिए करी पत्ते के ब्यूटी से जुड़े फायदों के बारे में।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स