न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

स्वाद में कड़वा करेला जब भी सामने आता हैं तो इसे नापसंद करने वाले लोग मुंह बिगाड़ने लगते हैं। करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे नापसंद करनेवाले लोगों की संख्या, इसे पसंद करने वालों से ज्यादा ही होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 6:07:37

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

स्वाद में कड़वा करेला जब भी सामने आता हैं तो इसे नापसंद करने वाले लोग मुंह बिगाड़ने लगते हैं। करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे नापसंद करनेवाले लोगों की संख्या, इसे पसंद करने वालों से ज्यादा ही होगी। हांलाकि वो लोग भी जानते हैं कि यह कड़वा करेला गुणों की खान है जिसके सेवन से सेहत को कई तरीके के फायदे मिलते है। करेला ऐंटिबायॉटिक और ऐंटिवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसमें तांबा, विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं। खून की सफाई करने के साथ ही यह कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता हैं जिनके बारे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि यह कड़वा करेला किस तरह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता है...

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

शरीर को ठंडक पहुंचाता है

अब बात करते हैं करेले के गुणों की। करेले की तासीर ठंडी मानी जाती है यानी इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इसीलिए गर्मियों में करेले की सब्जी खूब खाई जाती है। करेले में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन, मैग्नीशियम, फॉसफोरस और फाइबर जैसी चीजें शामिल होती हैं।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

लिवर के लिए फायदेमंद

करेला लिवर के लिए एक अच्छा डिटॉक्सिफाय एजेंट का काम कर सकता है, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद कर सकता है। दरअसल, चूहों पर किए गए एक शोध में इसके हेपेटोप्रोटेक्टिव जो कि लिवर को सुरक्षित रखने का गुण है इसके बारे में पता चला है। साथ ही फैटी लिवर जैसी बीमारी में भी इसके लाभ देखे जा सकते हैं। करेला, फैटी लिवर की बीमारी बढ़ने के दौरान फैट के जमाव को रोकने में मदद कर सकता है।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

मुंह के छालों से निजात दिलाता है

करेला मुंह के छालों के लिए अचूक दवा है। करेले की पत्तियों का रस निकालकर उसमें थोड़ मुलतानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें और मुंह के छालों पर लगाएं। मुलतानी मिट्टी ना मिले तो करेले के रस में रूई को डुबोकर छाले वाली जगह पर लगाएं और लार को बाहर आने दें। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

दर्द में है लाभकारी

सिरदर्द और सिर में भारीपन जैसी आम समस्या को दूर करने में करेले की सब्जी बहुत अधिक लाभकारी है। जो लोग अपने भोजन में करेले का उचित मात्रा में उपयोग करते हैं, उन्हें सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर किसी को जॉइंट्स पेन की समस्या रहती है तो उन्हें भी करेले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। यह जोड़ों के दर्द और खासतौर से घुटने के दर्द में राहत देने का काम करता है।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

घाव ठीक करता है

घाव पर करेले के जड़ को पीस कर लगाने से घाव पक जाता है और मवाद भी निकल जाता है। इससे घाव जल्दी ठीक हो जाता है। अगर आपके पास करेले का जड़ नहीं है तो इसकी पत्तियों को पीस कर गर्म करके पट्टी बांध लें। इससे फोड़ा पक जाएगा और पस भी निकल जाएगी।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

वजन घटाने में फायदेमंद

वजन घटाने के घरेलू उपाय के तौर पर भी करेला एक कारगर भूमिका निभा सकता है। दरअसल, एक वैज्ञानिक शोध में बढ़ते वजन के लिए करेले के फायदे देखे गए हैं। अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि उच्च वसा का सेवन करने वाले चूहों में करेले का एंटीओबेसिटी अर्थात मोटापा कम करने वाला गुण प्रभावी पाया गया, जिससे बढ़ते वजन में रुकावट देखी गई। इसके साथ ही लिपिड मेटाबोलिज्म में बढ़ोतरी पायी गई। फिलहाल, मनुष्यों पर इसके प्रभाव के लिए अभी और शोध की आवश्यकता है।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी

करेला मधुमेह में रामबाण औषधि का काम करता है। करेला मधुमेह के रोगियों के लिए अमृत तुल्य है। करेला अन्य औषधियों के समान शरीर के केवल एक अंग या टिशू को ही टारगेट नहीं बनाता बल्कि पूरे शरीर के ग्लूकोज मैटाबॉलिज्म पर असर करता है। करेले में इंसुलिन की तरह कई रसायन पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

गुणों की खान है करेला, जानें किस तरह पहुंचाता हैं सेहत को फायदे

कैंसर से होता हैं बचाव

करेले के औषधीय गुणों की बात की जाए तो यह कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है। करेले से जुड़े अध्ययन में यह बात सामने आई है कि करेले में कैंसर के जोखिम को कम करने के गुण मौजूद होते है। शोध में आयुर्वेद की बात भी कही गई है। आयुर्वेद के अनुसार करेले का उपयोग कैंसर जैसी बीमारी के उपचार में भी किया जा सकता है। शोध में कहा गया कि करेला का उपयोग कैंसर कोशिकाओं के निर्माण में बाधा डालने का काम कर कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। यह प्रोस्टेट कैंसर और पेट के कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन