न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें बीमारी और संक्रमण का खतरा बना रहता हैं। इसलिए इस मौसम में खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं जहां ऐसे आहार को शामिल किया जाता हैं जिनकी तासीर गर्म हो और वे पोषक तत्वों से भरपूर हो। ऐसे में आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 8:54:15

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें बीमारी और संक्रमण का खतरा बना रहता हैं। इसलिए इस मौसम में खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं जहां ऐसे आहार को शामिल किया जाता हैं जिनकी तासीर गर्म हो और वे पोषक तत्वों से भरपूर हो। ऐसे में आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर में फाइबर, कॉपर, आयरन, विटामिन, कैल्शियम जिसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। शहद के साथ अंजीर का सेवन ज्यादा लाभदायी होता हैं। आप इसका सेवन शहद के साथ-साथ दूध मिलाकर भी कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सेहत को मिलने वाले उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शहद के साथ अंजीर खाने से मिलती हैं। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

मुंह में छालों की समस्या में उपयोगी

शहद और अंजीर का सेवन मुंह में छाले की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहद में मौजूद गुण मुंह में छालों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और इसके सेवन से मसूढ़ों को भी फायदा मिलता है। मुंह में छालों की समस्या कई कारणों से हो सकती है इस समस्या में शहद में अंजीर मिलाकर इसे मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं और फिर इसे निगल लें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपको फायदा मिलेगा। आज इस समस्या में अंजीर के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद और अंजीर के पत्तों को मिलकर इसे मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं और फिर थूक दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

गले की खराश दूर करने में उपयोगी

गले की खराश की समस्या में आपको कई तरह की कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या में आप सूखे अंजीर को शहद में भिगोकर खाएं। शहद में सूखा अंजीर मिलकर इसे पानी में दाल दें। इसके बाद उस पानी को पी लें और अंजीर को खा जाएं। ऐसा दिन में दो बार करें। शहद और अंजीर का तीन से चार बार सेवन करने से आपको गले में खराश की समस्या में फायदा मिलेगा और आपका गला भी साफ रहेगा। इसका सेवन करने से हल्के-फुल्के संक्रमण में भी फायदा मिलता है।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

वजन कम करने में फायदेमंद

आज के समय में असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से लाखों लोग मोटापे की समस्या का शिकार हो रहे हैं। मोटापे की समस्या के कारण आपका शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बन जाता है। वजन कम करने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए शहद और अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना सुबह शहद के साथ अंजीर मिलाकर इसका सेवन करें। चूंकि अंजीर में फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखता है और काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसके आलावा शहद भी वजन को नियंत्रित करने के लिए अच्छा माना जाता है। आप रोजाना एक से दो अंजीर को एक चम्मच शहद में मिलाकर इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

शुगर या डायबिटीज की समस्या में उपयोगी

शहद और अंजीर का संतुलित मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके साथ ही शहद में मौजूद गुण भी डायबिटीज में फायदेमंद माने जाते हैं। शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदा मिल सकता है लेकिन इनका सेवन करने से पहले आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

कब्ज की समस्या में फायदेमंद

शरीर में पाचन तंत्र का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। पाचन तंत्र के कमजोर होने से शरीर में कई बीमारियां बढ़ जाती हैं और शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करता है और शहद में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

तनाव और मानसिक समस्याओं में उपयोगी

कामकाज के प्रेशर और जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण आज के समय लोग तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए अंजीर और शहद का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप तनाव, डिप्रेशन और चिंता आदि की समस्या में शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाएं। इसके सेवन से तनाव की समस्या दूर होती है।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

हड्डियों के लिए उपयोगी

अंजीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और इसका सेवन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा शहद में मौजूद गुण हड्डियों से जुड़ी समस्या जैसे हड्डियों में दर्द, जोड़ों में सूजन आदि के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। शहद और अंजीर का एकसाथ सेवन करने से हड्डियों की समस्याओं में फायदा मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

शहद के साथ अंजीर खाने के सेहत को मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे, सर्दियों के लिए बेहतरीन

स्किन के लिए बहुत फायदेमंद

स्किन को बेहतर बनाने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अंजीर और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शहद को स्किन पर लगाने से भी धाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्याएं दूर होती हैं। अंजीर में भी तमाम ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। शहद और अंजीर का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी स्किन की चमक बरकरार रहती है और कई समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके लिए आप रोजाना सूखे अंजीर को शहद में भिगोकर खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी