न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

एलोवेरा जैल और एलोवेरा जूस मुँहासे से लड़ने में भी मदद करता है, इसके साथ साथ एलोवेरा का प्रयोग आपके चेहरे के काले धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी किया जाता है। इस लेख के जरिए एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारें में बताएंगे।

Posts by : Karishma | Updated on: Sun, 17 Jul 2022 11:12:14

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

एलोवेरा यानी घृत कुमारी एक लोकप्रिय औषधी रहा है। एलोवीरा त्वचा की बीमारियों से लेकर सूजन, चोट का इलाज करता है और साथ ही यह हमारी ओरल हेल्थ और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यहीं नहीं ये तो सब जानते है कि एलोवेरा ने हाल ही में सौंदर्य की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह सनबर्न, त्वचा के दाग धब्बों से लेकर लाल चकत्तों, सुस्त त्वचा या शुष्क फ्रिज़ी बाल हो, आपकी त्वचा और बालों की हर एक समस्या का समाधान करने में आपकी मदद करेगा। एलोवेरा जैल और एलोवेरा जूस मुँहासे से लड़ने में भी मदद करता है, इसके साथ साथ एलोवेरा का प्रयोग आपके चेहरे के काले धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी किया जाता है। इस लेख के जरिए एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारें में बताएंगे।

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

जुकाम और खांसी में है फायदेमंद

एलोवेरा खांसी जुकाम में बहुत ही असरदार काम करता है। लेकिन आपको यह पता होना आवश्यक की एलोवेरा का खांसी जुकाम में किस तरीके से उपयोग करें। सबसे पहले आपको एलोवेरा के पौधे का जूस निकालना है। उसके बाद एलोवेरा के जूस के साथ सेंधा नमक मिलाकर रस बना ले, तथा रात को सुबह शाम पांच 5 - 5 ग्राम मुनक्का के साथ सेवन करें आपको सर्दी जुकाम में जल्दी आराम मिलेगा।

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

आँतों को करें साफ़

जब हम बहुत अधिक भोजन खा लेते हैं तो कई बार हमे असुबिधा का सामना करना पड जाता है ऐसे में एलोवेरा बहुत मदद करता ह। एलोवेरा के नियमित उपयोग से शरीर के पाचन तंत्र को साफ करने में मदद मिलती है। साफ और शुद्ध एलोवेरा जेल और जूस पीने से आंतों में सुधार आता है। एलोवेरा के जूस में प्राकृतिक और डिटॉक्सिफाइंग क्षमता होती है, इसलिए इसके नियमित सेवन से आपकी आंतों में सुधार आता है। एक रिपोर्ट के अनुसार एलोवेरा क्यूरेटिव सिंड्रोम, गैस्ट्रिक अल्सर, क्रॉन रोग और अन्य पाचन विकारों से मुक्ति में मदद करता है। यह यह आपके ब्लड को भी साफ करता है।

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

कब्ज की समस्या को करें दूर

कब्ज दूर करने में एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा का फाइबर मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है और बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है। ये मल में थोक जोड़ता है और इस मुलायम बनाता है। इस तरह ये कब्ज दूर करने में मददगार है। इस तरह एलोवेरा पुरुषों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बस आपको एलोवेरा को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना है। जैसे कि आप इसकी चटनी खा सकते हैं, जूस और स्मूदी पी सकते हैं। एलोवेरा जेल को सीधे बालों में लगा सकते हैं या फिर चेहरे पर लगाने के लिए फेस पैक बना सकते हैं।

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

आँखों के लिए भी बेस्ट एलोवेरा

एलोवेरा आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग किया जाता है, आंखों के लिए आप एलोवेरा के गूदे को निकालकर उसमें थोड़ी सी हल्दी को गर्म कर ले, और इसे आंखों पर बांध लें इससे आपके आंखों पर होने वाली लालिमा तथा आंखों में होने वाली सूजन को कम होती है और आंखों को आराम मिलता है।

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

सूजन और रैशेज में आराम

यदि आपके त्वचा पर सूजन या फिर रैशेज हैं, तो आप एलोवेरा का जेल इस्तेमाल करके निजात पा सकते हैं। इसलिए एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

एलोवेरा के हैं अनेक फायदे, कब्ज-जुकाम में लाभकारी, साथ ही त्वचा को भी बनाए सुन्दर

झुर्रियों को करें कम

एलोवेरा का आजकल हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह त्वचा के लिए एक अद्भुत दवा है। एलोवेरा आपकी रूखी स्किन को मॉइस्चराइज करता है, पोषण देता है और नई त्वचा सेल्स के पुनर्जन्म को तेज करता है। आज हर कोई जवान दिखना चाहता है, ऐसे में एलोवेरा आपकी स्किन को फ्रेश और जवान रखने में भी बहुत मदद करता है। एलोवेरा पर की गई रिसर्चों में पाया गया कि इसमें कई महत्वपूर्ण एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट घटक पाए जाते हैं, जो त्वचा को कई बीमारियों से बचाकर रख सकते हैं। इतना ही नहीं एलोवेरा का रस त्वचा में पानी की कमी नहीं होने देता है, जो त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से भी बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा