न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इनमें से एक है कढ़ी पत्ता जिसे मीठे नीम के नाम से भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jul 2023 11:40:24

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इनमें से एक है कढ़ी पत्ता जिसे मीठे नीम के नाम से भी जाना जाता हैं। कड़ी पत्ता दक्षिण भारतीय व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने वाला औषधीय पौधा है जो आजकल उत्तर भारत में भी बहुत काम में लिया जाता हैं। इनमें काफी सुगंध होती है, जो इसे खास बना देते हैं। करी पत्ते के पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो इसके अंदर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद हैं जो सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। करी पत्ते में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन होता है। अगर आप इसको ऐसे ही सुबह खाली पेट चबा लेते हैं तो आपके शरीर को और अधिक लाभ मिल सकता है। कई लोग भोजन के दौरान इसे निकाल फेंकते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको करी पत्ते से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान आप भी इन्हें खाने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

करी पत्ता को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार एक एनिमल स्टडी में पता चला था कि करी पत्ते का अर्क हाई ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह नर्व पेन और किडनी डैमेज सहित डायबिटीज के लक्षणों से बचाने में मदद कर सकता है। करी पत्ता आपकी इंसुलिन गतिविधि को बढ़ावा देता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होगी दूर

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को दूर करने में खाली पेट करी पत्ते का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि करी पत्ते के उपयोग से न केवल उल्टी की समस्या दूर हो सकती है बल्कि मतली, जी मिचलाना आदि समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। ऐसे में आप करी पत्ते का सेवन करें। इससे अलग आप नींबू के रस, चीनी और करी पत्ते के रस को मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत पा सकते हैं।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

आंखों के लिए फायदेमंद

पोषक विशेषज्ञ के अनुसार कड़ी पत्ते में पोषण तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद रहते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों के रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे दूर तक देखने की क्षमता भी बढ़ जाती है। करी पत्ता उम्र के साथ होने वाले आंखों की कमजोरी से भी बचाता है। यदि अपको आंख की रोशनी कम हो रही है, तो आपको खाना खाने के बाद कड़ी पत्ते का सेवन करना चाहिए। आप इसे सुबह खाली पेट शहद के साथ भी ले सकती हैं।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

वजन घटाने में मददगार

बढ़ता वजन आज हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। आप इस समस्या से छुटकारा बस कुछ करी पत्ते खाली पेट चबाकर पा सकते हैं। अगर आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करते हैं तो आप अपना वजन कम कर सकते हैं। खाली पेट करी पत्ते चबाने से न सिर्फ शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि कोलेस्ट्रोल भी कम होता है। इसके लिए आप सुबह उठते ही तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन करें। ये आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

एनीमिया में लाभदायक

कड़ी का पत्ता एनीमिया जैसी समस्या से राहत पाने में मददगार हो सकता है। शोध की मानें तो करी पत्ते में एंटी एनीमिया गुण पाया जाता है, जो एनीमिया पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा कड़ी पत्ता कैल्शियम, आयरन, जिंक और वैनेडियम जैसे खनिज पदार्थों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इस कारण कहा जा सकता है कि एनीमिया से निजात दिलाने में कड़ी का पत्ता उपयोगी हो सकता है।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी

झड़ते बालों से परेशान हैं तो बालों की ग्रोथ के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करें। डैंड्रफ दूर करने के लिए और फ्लेकी स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए भी करी पत्ते फायदेमंद हैं। करी पत्ते को पीसकर बालों पर हेयर मास्क की तरह लगाया जा सकता है। इसके अलावा करी पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर भी लगाना अच्छा होता है।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

बचेंगे दिल की बीमारी से

करी पत्ते के अंदर ऐसे तत्व भी होते हैं, जो आपके शरीर से बैड कोलेस्टेरोल को बाहर निकालकर शरीर में कोलेस्टेरोल के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं। जर्नल ऑफ चाइनीज मेडिसीन में प्रकाशित रिसर्च में यह बात सामने आई है कि करी पत्ते के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसकी वजह से आपका रक्तचाप को नियंत्रित होता है, और आप दिल की बीमारी के खतरे से बचे रहते हैं।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

लिवर की समस्या होगी दूर

लिवर की समस्या को दूर करने में खाली पेट करी पत्ते का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। यह ना केवल सिरोसिस के जोखिम को कम करने में उपयोगी है बल्कि लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में भी बेहद मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में आप नियमित रूप से खाली पेट करी पत्ते को अच्छे से चबाएं और लिवर को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

ब्रेन को रखता है हेल्दी

कुछ शोधों से पता चला है कि करी पत्ता आपके मस्तिष्क सहित नर्वस सिस्टम की रक्षा करने में मदद कर सकता है। करी पत्ते में ऐसे तत्व होते हैं जो अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव स्थितियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में चूहों समेत कई एनिमल्स पर कई रिसर्च हो चुकी है। हालांकि इंसानों पर रिसर्च की जरूरत है। टेस्ट-ट्यूब और पशु अनुसंधान से पता चलता है कि करी पत्ते में शक्तिशाली एंटीकैंसर गुण भी हो सकते हैं।

क्या आप भी खाने से निकाल फेंकते हैं करी पत्ता, इसके सेवन से मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

डायरिया से बचाव

करी पत्ता बेनिफिट्स में डायरिया से जुड़ी समस्या से राहत पाना भी शामिल है। विशेषज्ञों के मुताबिक कढ़ी पत्ते में पाए जाने वाले कार्बाजोले एल्कलॉइड्स में डायरिया से बचाव करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। ऐसे में ये माना जा सकता है कि इसका नियमित सेवन डायरिया जैसी समस्या से निजात पाने में कारगर साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री