न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औषधियों गुणों से भरपूर अदरक भी हो सकती हैं खतरनाक, सेहत को पहुंचाती है ये नुकसान

अदरक का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल आपके अंदर एसिड को बढ़ा सकता है। आज हम आपको सेहत को होने वाले उन नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 12:06:12

औषधियों गुणों से भरपूर अदरक भी हो सकती हैं खतरनाक, सेहत को पहुंचाती है ये नुकसान

मॉनसून के इन दिनों में अदरक वाली गर्मागर्म चाय पीना सभी पसंद करते हैं जो स्वाद के साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं। अदरक का इस्तेमाल सर्दी, खांसी, पाचन संबंधी समस्याओं, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। अदरक का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल आपके अंदर एसिड को बढ़ा सकता है। आज हम आपको सेहत को होने वाले उन नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

गर्भावस्था की समस्या

गर्भवती महिलाएं भी अदरक का सेवन कर सकती हैं, यह उनके लिए भी सुरक्षित माना जाता है। हालांकि इस दौरान इसकी मात्रा का ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान अदरक का अधिक सेवन करना शिशु और मां दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे रक्तस्राव और कुछ स्थितियों में गर्भपात का खतरा हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान अदरक के सेवन को लेकर अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

डायरिया की समस्या

अगर हम अदरक का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर लें तो यह हमारे डाइजेशन को प्रभावित कर सकता है। कोरोना महामारी के दौर में लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिन भर में कई कई बार अदरक की चाय का सेवन किया जिससे कई लोगों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा। ज्यादातर लोगों में डायरिया की समस्या देखने को मिली।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

गले में जलन की समस्या

एक तरफ जहां अदरक गले में टॉन्सिल या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते गले में होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है, वहीं इसका ज्यादा सेवन गले और मुंह की म्यूकोसल लाइनिंग को परेशान कर सकता है। यह यौगिक जिंजरोल के कारण हो सकता है - जो कि मिर्च को तीखा करता है। जरूरत से ज्यादा खाने पर अदरक का तीखा स्वाद गले को नुकसान पहुंचाता है।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

लो-ब्लड शुगर की समस्या

अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक में मौजूद यौगिक, ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं, पर अगर आप इससे अधिक लाभ पाने के चक्कर में बहुत अधिक मात्रा में अदरक का सेवन कर रहे हैं तो इसके कारण लो ब्लड शुगर की समस्या होने का खतरा रहता है। ब्लड शुगर का स्तर कम होने की स्थिति में चक्कर आने, थकान और बेहोशी जैसे दिक्कत हो सकती है। इसका हमेशा ख्याल रखा जाना चाहिए।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

सीने में जलन की समस्या

अगर आप सही मात्रा में अदरक का प्रयोग कर रहे हैं तब तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है, लेकिन अगर मात्रा से अधिक आपने इसका प्रयोग कर लिया तो यह आपके सीने में जलन और पेट में गैस का कारण बन सकता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए समझदारी के साथ ही सही मात्रा में इसका प्रयोग करें।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

हृदय रोग की समस्या

अदरक के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण इसे वैसे तो हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद बनाते हैं, पर इसका अधिक मात्रा में सेवन करना दिल की धड़कन में अनियमितता, धुंधली दृष्टि और अनिद्रा जैसी समस्याओं का खतरा भी पैदा कर सकता है। अनिद्रा को रक्तचाप और दिल की बीमारियों को बढ़ाने वाले कारक के तौर पर जाना जाता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए अदरक का कम मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

ब्लीडिंग की समस्या

अदरक की तासीर गरम होती है, इसलिए अगर आप किसी तरह के ब्लीडिंग डिसऑर्डर से पीड़ित हैं, तो फिर अपने आहार में इसे शामिल करने से परहेज करें। अदरक में एंटी प्लेटलेट तत्व होते हैं, जो रक्त पतला करने का कारक होते हैं। इसी वजह से अगर आपका खून पतला है, तो इसका सेवन करने से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। अदरक को लौंग और लहसुन जैसी गरम तासीर वाली चीजों के साथ मिलाकर खाने से आपको नाक और मुंह से खून आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको बवासीर है, तो फिर भूलकर भी अदरक को अपने आहार का हिस्सा न बनायें।

harmful effects of ginger on health,healthy living,Health tips

दस्त की समस्या

अदरक खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ और साफ रहती है। हालांकि जब आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कंपाउड उस दर को तेज कर देते हैं, जिस पर भोजन आंतों से बाहर निकल जाता है और दस्त हो जाते हैं। जनवरी 2020 न्यूट्रिएंट स्टडी में यह भी पाया गया कि कुछ लोगों ने अदरक लेने के परिणामस्वरूप मतली की शिकायत की, भले ही वे अदरक को मतली के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में ले रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग