न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल फीवर के दौरान अपने आहार में शामिल करें ये 8 चीजें, दूर होगी कमजोरी

बरसात का मौसम जारी है जिसमें संक्रमण के कारण सर्दी, जुखाम, खांसी और वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता हैं। खासतौर से इस मौसम मे बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे बुखार की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। बदलते मौसम में बुखार आना एक अच्छी बात भी हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 4:13:00

वायरल फीवर के दौरान अपने आहार में शामिल करें ये 8 चीजें, दूर होगी कमजोरी

बरसात का मौसम जारी है जिसमें संक्रमण के कारण सर्दी, जुखाम, खांसी और वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता हैं। खासतौर से इस मौसम मे बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे बुखार की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। बदलते मौसम में बुखार आना एक अच्छी बात भी हैं क्योंकि यह शरीर में मौजूद संक्रमण से लड़ने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके कारण शरीर में अन्य बीमारियों के प्रति इम्युनिटी विकसित होती हैं। लेकिन इस दौरान जरूरी हैं कि आपका खानपान व्यवस्थित रहे। इस दौरान ऐसे आहार को अपनाना चाहिए जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही वायरल फीवर से लड़ने में मदद मिले। आइये जानते है फीवर के दौरान कैसा हो आपका आहार...

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

खिचड़ी का सेवन

खिचड़ी एक हल्का भोजन माना जाता है। बुखार में हमारा लीवर वीक हो जाता है जिसके कारण हम भोजन को पाचने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में खिचड़ी एक पौष्टिक भोजन होने के साथ जल्द ही पचने वाला भोजन है। खिचड़ी आसानी से पच जाती है। बुखार आने पर खिचड़ी खाएंगे तो आप फीवर में अच्छा महसूस करेंगे और जल्दी ठीक होंगे।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

संतरे का जूस

विटामिन सी से भरपूर संतरे का रस बुखार कम करने के साथ ही आपको स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है। वायरल बुखार में संतरे के जूस का सेवन रोगी की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करके बुखार से लड़ने में मदद करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी जूस पीना हो ताजा निकाला हुआ संतरे का जूस ही पिएं।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

पानी का अधिक सेवन

सामान्य की तुलना में बुखार के दौरान आपको दोगुना पानी पीना होगा। शरीर में पानी की कमी होने पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं इसलिए खूब पानी पिएं। नारियल का पानी पीने से भी बुखार के मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। अधिक पानी पीने से शरीर में ज्यादा कमजोरी भी नहीं लगती है।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

सूखे मेवे देंगे ऊर्जा

वायरल बुखार से पीड़ित व्यक्तियों के लिए ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि सूखे मेवों में जिंक की पर्याप्त मात्रा मौजूद होने के कारण इनके सेवन से रोगी को ऊर्जा मिलने के साथ ही बुखार कम करने में मदद मिलती है। सूखे मेवों में आप किस में तथा बादाम का सेवन कर सकते हैं।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

हरी सब्जियों का सेवन

वायरल बुखार में रोगी के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना फायदेमंद हो सकता है। पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होने के कारण हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से रोगी को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलती है और शरीर में पानी की कमी की पूर्ति भी हो जाती है। हालांकि, बुखार में रोगी का कुछ भी खाने का मन नहीं करता है, ऐसे में आप सब्जियों का सूप बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वायरल बुखार में जिस भी सब्जी का सेवन करें वह अच्छी तरह से धुली हुई, उबली और पकी हुई चाहिए।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

दही का सेवन फायदेमंद

वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित व्यक्ति तथा बुखार में दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि दही में बैड बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता होती है। इसलिए वायरल फीवर से पीड़ित व्यक्ति दही का सेवन करके बुखार से लड़ने के साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त कर सकता है।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

गर्म सूप पिएं

फीवर में हल्का खाना चाहिए जो कि जल्दी से पच जाए। खिचड़ी के साथ सूप भी बुखार के लिए बेहतर खाना माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यदि आप बुखार में सूप को अपने डाइट चार्ट में शामिल कर ले, तो जल्द रिकवरी होगी और कमजोरी दूर हो जाएगी।

viral fever,foods to eat during viral fever,fever,home remedies to treat viral fever,healthy living,Health tips,Health

लहसुन का करें सेवन

सब्जी, दाल आदि में लहसुन का इस्तेमाल करने से उनका स्वाद भर जाता है। लेकिन जायका बढ़ाने के साथ ही लहसुन कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। लहसुन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम तथा फास्फोरस आदि पाए जाते हैं। एंटीवायरल एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन करने से सर्दी-खांसी, सूजन तथा वायरल फीवर से बचा जा सकता है। वायरल फीवर होने पर लहसुन का सेवन कच्ची चटनी के रूप में किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर