न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में इन फूड्स से बढ़ता है यूरिक एसिड, हड्डियों का दर्द भी हो सकता है बेकाबू

सर्दियों में यूरिक एसिड के मरीज़ों में दर्द और जकड़न के लक्षण बढ़ जाते हैं। इस मौसम में सही डाइट का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 9:43:25

सर्दियों में इन फूड्स से  बढ़ता है यूरिक एसिड, हड्डियों का दर्द भी हो सकता है बेकाबू

सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड के मरीज़ों को विशेष ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। ठंडे मौसम में गठिया और यूरिक एसिड के मरीजों को अधिक परेशानी होती है, खासकर उन लोगों को जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दियों में यूरिक एसिड के मरीज़ों में दर्द और जकड़न के लक्षण बढ़ जाते हैं। इस मौसम में सही डाइट का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं इस सीज़न में यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।

यूरिक एसिड कम करने के लिए किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए:

foods that increase uric acid,uric acid and joint pain,foods to avoid in winter for uric acid,winter diet tips for uric acid,high uric acid causes in winter,uric acid and bone pain,foods causing joint pain in winter,diet tips for uric acid control

इन सब्जियों से बचें:

यूरिक एसिड के मरीजों को फूलगोभी, पत्तागोभी, और मशरूम जैसी सब्ज़ियों से बचना चाहिए। इनमें प्यूरीन की अधिक मात्रा होती है, जो यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ा सकती है। हरी मटर में भी प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे सूजन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। आयरन से भरपूर पालक को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

foods that increase uric acid,uric acid and joint pain,foods to avoid in winter for uric acid,winter diet tips for uric acid,high uric acid causes in winter,uric acid and bone pain,foods causing joint pain in winter,diet tips for uric acid control

मीठे पेय पदार्थ:

मीठे पेय पदार्थों, खासकर उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाले पेय, यूरिक एसिड की समस्या बढ़ा सकते हैं। अधिक फ्रुक्टोज का सेवन गाउट के लिए एक जोखिम कारक हो सकता है, इसलिए इन पेय पदार्थों से दूर रहना चाहिए। हालांकि, अधिकांश फलों में भी फ्रुक्टोज होता है, लेकिन आप इनका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

foods that increase uric acid,uric acid and joint pain,foods to avoid in winter for uric acid,winter diet tips for uric acid,high uric acid causes in winter,uric acid and bone pain,foods causing joint pain in winter,diet tips for uric acid control

अल्कोहल:

शराब प्यूरीन का एक प्रमुख स्रोत है, और अधिक शराब पीने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसके साथ ही शराब के सेवन से यूरिक एसिड के लक्षण भी तेज हो सकते हैं। इसलिए शराब का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।

foods that increase uric acid,uric acid and joint pain,foods to avoid in winter for uric acid,winter diet tips for uric acid,high uric acid causes in winter,uric acid and bone pain,foods causing joint pain in winter,diet tips for uric acid control

मांस और समुद्री खाद्य पदार्थ:

लाल मांस, समुद्री भोजन जैसे सार्डिन, एंकोवी और मैकेरल में प्यूरीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। इन्हें सप्ताह में एक बार से ज्यादा सेवन न करना बेहतर होता है।

foods that increase uric acid,uric acid and joint pain,foods to avoid in winter for uric acid,winter diet tips for uric acid,high uric acid causes in winter,uric acid and bone pain,foods causing joint pain in winter,diet tips for uric acid control

फ्राईड और प्रोसेस्ड फूड्स:

फ्राईड और प्रोसेस्ड फूड्स में उच्च मात्रा में वसा और प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों से यूरिक एसिड के मरीज़ों को बचना चाहिए, खासकर जब यह अधिक तला हुआ और मसालेदार हो। ये वजन बढ़ाने के साथ-साथ यूरिक एसिड की समस्या को भी बढ़ा सकते हैं।

foods that increase uric acid,uric acid and joint pain,foods to avoid in winter for uric acid,winter diet tips for uric acid,high uric acid causes in winter,uric acid and bone pain,foods causing joint pain in winter,diet tips for uric acid control

चीनी और मीठे स्नैक्स:

अधिक मात्रा में चीनी और मीठे स्नैक्स का सेवन यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है। खासकर मिठाईयों और पैकेज्ड स्नैक्स में उच्च मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

कृषि उत्पादों में कीटनाशक:

कुछ कृषि उत्पादों में कीटनाशक और रसायन हो सकते हैं, जो यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ताजे और ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का चयन करना बेहतर होता है, क्योंकि इन पर कीटनाशक की कम मात्रा होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड को प्रभावित नहीं करती।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप