न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

ऐसे में आपको अपने आहार में भी बदलाव लाने की जरूरत हैं एवं क्या खाएं और क्या नहीं यह भी जानने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जरूरी आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्भाशय को हेल्दी रखने के साथ ही रसौली की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 10:49:39

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

महिलाओं के बच्चेदानी अर्थात गर्भाशय में गांठ की समस्या होना आजकल बेहद आम बात हो गई हैं। इसे रसौली के नाम से भी जाना जाता है। गर्भाशय में गांठ की समस्या से अधिकतर महिलाओं काे जूझना पड़ता है। कई बार गर्भाशय में रसौली बनना आनुवंशिक हाे सकता है। बहुत बार महिलाओं द्वारा ली जानी वाली गर्भ निरोधक गोलियों के कारण भी गर्भाशय में गांठे बनने लगती हैं। यह समस्या बढ़ती हैं तो कैंसर, बांझपन का भी कारण बन सकती हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में भी बदलाव लाने की जरूरत हैं एवं क्या खाएं और क्या नहीं यह भी जानने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जरूरी आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्भाशय को हेल्दी रखने के साथ ही रसौली की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

हल्दी

हल्दी काे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। अधिकतर बीमारियाें के इलाज में हल्दी का उपयाेग किया जाता है। गर्भाशय में गांठ हाेने पर भी आपकाे हल्दी काे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें एंटीबायाेटिक गुण हाेते हैं, जिसके सेवन से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। हल्दी के सेवन से रसौली में भी आराम मिलता है। साथ ही यह गर्भाशय के कैंसर काेशिकाओं काे बढ़ने से राेकता है।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

खट्टे फल

खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो यूटेराइन फाइब्रॉइड की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है, इसलिए इस पोषक तत्व की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अंगूर, संतरा, नींबू, चकोतरा, आंवला आदि को अपने आहार में शामिल करें। साथ ही, फलों के रस के बजाय, इन फलों को पूरे फल के रूप में लेने की कोशिश करें।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

ग्रीन टी

गर्भाशय में गांठ या रसौली हाेने पर आपकाे अपनी डाइट में ग्रीन टी काे जरूर शामिल करना चाहिए। ग्रीन टी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हाेता है। इसमें एपीगेलाेकैटेचिन गैलेट नामक एक तत्व हाेता है, ताे रसौली की काेशिकाओं काे बढ़ने से राेकता है। ग्रीन टी से स्वास्थ्य काे कई लाभ मिलते हैं। इसके गुणों का भरपूर लाभ उठाने के लिए, हर रोज कम से कम 1 कप ग्रीन टी लेने की कोशिश करें, इसके अलावा, आप अपने डॉक्टर से चर्चा करके, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट कैप्सूल का भी सेवन शुरू कर सकते हैं।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

आंवला

गर्भाशय में गांठ बनने पर आंवले का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट् पाया जाता है, जाे गांठ या रसौली के उपचार में कारगर हाेता है। इसके लिए आप एक चम्मच आंवला पाउडर काे एक चम्मच शहद में मिला लें। इसका राेजाना सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे आपकाे काफी हद तक लाभ मिल सकता है। आंवले काे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

हरी पत्तेदार सब्जियां

कुछ तथ्य ये बताते हैं कि फोलिक एसिड और फाइबर का उचित मात्रा में सेवन करना, रसौली के लक्षणों को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी की पत्तियां, चौलाई का साग, चुकंदर और चुकंदर का साग अपने नियमित आहार में शामिल करें। पौष्टिक लाभों के लिए इन सब्जियों को सलाद, सूप, करी के रूप में या अपनी दाल में डाल कर शामिल करें।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

बादाम

बादाम सेहत के लिए बेहद लाभकारी हाेता है। साथ ही गर्भाशय में गांठ बनने पर भी इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। ज्यादातर रसौली यूट्रस की लाइननिंग पर हाेते हैं, ऐसे में बादाम का सेवन करना फायदेमंद हाे सकता है। क्याेंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड हाेता है, जाे यूट्रस की लाइगिंग काे ठीक करता है। आप दिन में 5-6 बादामाें का सेवन कर सकते हैं।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

विटामिन ए से भरपूर फल

कुछ अध्ययन ये बताते हैं कि विटामिन ए से भरपूर फल लेना रसौली के दौरान काफी फायदेमंद साबित होता है, यह फाइब्रॉइड/रसौली के आकर को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए सेब, पपीता, गाजर, तरबूज और सभी लाल व पीले फल अपने आहार में शामिल करें।

कैंसर का रूप ले सकती हैं गर्भाशय की गांठ, समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आपका आहार

लहसुन

रसौली की समस्या होने पर खाली पेट रोज 1 लहसुन का सेवन करें। लगातार 2 महीने तक इसका सेवन इस समस्या को जड़ से खत्म कर देता है।

इन आहार से करें परहेज

- मैदा से दूरी बनाकर रखें।
- दाल में आपकाे उड़द की दाल से परहेज करना चाहिए।
- खट्टे फल, खट्टे खाद्य पदार्थ से सेवन से भी बचें।
- बैंगन, आलू जैसी सब्जियाें का सेवन न करें।
- शरीर में अम्ल बढ़ाने वाले भाेज्य पदार्थ से दूरी बनाकर रखें।
- कैफीन युक्त चीजें जैसे कॉफी, चाय या साेडा का सेवन बिल्कुल न करें।
- फास्ट फूड, तला-भुना, जंक फूड और प्राेसेस्ड फूड से बचें।
- शराब और धूम्रपान से बचें।
- डेयरी और साेया प्राेडक्ट से भी आपकाे परहेज करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी