न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

कई बार भारी व्यायाम करने या ज्यादा मेहनत वाला काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। इसके अलावा भी कई बार अचानक ही मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द या ऐंठन महसूस होने लगती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jul 2023 12:45:35

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

कई बार भारी व्यायाम करने या ज्यादा मेहनत वाला काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। इसके अलावा भी कई बार अचानक ही मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द या ऐंठन महसूस होने लगती है। मांसपेशियों में ऐंठन तब होती है जब आपकी मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती हैं और आप उन्हें आराम नहीं दे पाते। कई बार यह थोड़ा ज्यादा तकलीफदेह भी हो जाता है। लेकिन लोग इसे नजरअंदाज करते हुए डॉक्टर के पास नहीं जाते बल्कि उन्हें नजर अंदाज कर देते हैं। यह सही पोषण ना लेने के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो मसल्स पेन से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

पानी

पानी की कमी से मांसपेशियों में जकड़न और दर्द की परेशानी हो सकती है। पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है इसलिए पानी का थोड़े-थोड़े समय में सेवन करना जरूरी है। पूरे दिन में 3 लिटर पानी पीना जरूरी है, इससे कम पानी पीने पर बॉडी को नुकसान पहुंचता है।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

शकरकंद

एक पके हुए शकरकंद में 542 मिग्रा पोटेशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 12 प्रतिशत है। पोटेशियम मसल्स के विकास में मदद करता है। इसकी कमी के कारण भी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। साथ ही इनमें विटामिन ए भी होता है। आप इनका सेवन गैस पर या ओवन में भून करके भी कर सकते हैं।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

हल्दी

हल्दी सूजन से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट, करक्यूमिन से भरपूर होती है जिससे मसल्स में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इस मसाले में मौजूद यौगिक मांसपेशियों को नुकसान और सूजन को कम करने में मदद करते हैं और मांसपेशियों की मरम्मत को बढ़ावा देते हैं जिससे एथलेटिक परफॉर्मेंस में काफी सुधार होता है। इसके लिए 2 कप गरम गाय या बादाम के दूध में 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच अदरक को मिलाकर पीने से काफी आराम होता है।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

चैरी जूस

खट्टी चैरी के जूस में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्‍पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार खट्टी चैरी का जूस मांसपेशियों में दर्द से राहत दिलाने में असरकारी होता है। वर्कआउट के बाद स्‍मूदी में इसे डालकर पी सकते हैं।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

केला

केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम भी होता है। मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने के लिए केले का सेवन बहुत ही लाभकारी है।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

नट्स

नट्स जैसे अखरोट, बादाम, मूंगफली और बीज आपको मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द से बचाव करने में मदद करते हैं। 28 ग्राम बादाम में आपकी दैनिक जरूरत का 20 प्रतिशत मैग्नीशियम पाया जाता है। अन्य नट्स और सीड्स में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए इन्हें अपने आहार में शामिल करें।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

पनीर

आप चाहें तो वर्कआउट से पहले पनीर का सेवन कर सकते हैं जिससे वर्कआउट करने के बाद उसमें मौजूद कैसीन प्रोटीन मसल्स तक पहुंच जाएगा और मांसपेशियों की रिकवरी करेगा। कॉटेज पनीर भी जीवित कल्चर्स से भरा हुआ है जो पोषक तत्व को अवशोषित करने में भी मदद करता है। साथ ही साथ मसल्स को रिपेयर करने और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए पनीर का सेवन करना भी ऐसे में सही रहेगा।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

फलियां और दाल

बीन्स और दाल जैसी फलियां मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। एक कप पकी हुई दाल में लगभग 71 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इनका सेवन मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने का काम करता है।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

टमाटर

टमाटर में पोटैशियम के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा होती है। एक कप टमाटर के जूस के सेवन से आपको दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत पोटैशियम मिलता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने और मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए टमाटर को आहार में शामिल करना अच्छा रहता है।

चाहते हैं मसल्स पेन से छुटकारा, अपने आहार में शामिल करें ये 10 आहार

अंडा

अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें, अमीनो एसिड ल्यूसिन भी पाया जाता है जो मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है। अंडे शरीर में सूजन और दर्द को कम करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे सेलेनियम और ल्यूटिन होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह