न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें प्रेगनेंसी के दौरान इन 10 चीजों के सेवन की गलती, बच्चे को पहुंचता है नुकसान

गर्भवती महिला के लिए प्रेगनेंसी का यह समय बेहद अद्भुद और अविस्मरणीय होता हैं। इस समय में महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होती हैं क्योंकि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 3:21:22

ना करें प्रेगनेंसी के दौरान इन 10 चीजों के सेवन की गलती, बच्चे को पहुंचता है नुकसान

गर्भवती महिला के लिए प्रेगनेंसी का यह समय बेहद अद्भुद और अविस्मरणीय होता हैं। इस समय में महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होती हैं क्योंकि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता हैं। लिहाजा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाते हुए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं कि वे किनका सेवन करें और किनका नहीं। इस समय महिलाओं को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और गुड फैट जैसे सभी न्यूट्रिशन शामिल करने चाहिए। लेकिन आज हम आपको उन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे गर्भवती महिलाओं को दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इनका सेवन बच्चे की सेहत को प्रभावित करता हैं। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी के समय किन चीजों से बिल्कुल परहेज करनी चाहिए।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

कच्चा अंडा

कच्चे अंडे में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है जो मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इस बैक्टीरिया के कारण बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, पेट में ऐंठन और डायरिया की समस्या हो सकती हैं। कई बार यह गर्भाशय में इंफेक्शन और समय से पहले बच्चे के जन्म का भी कारण बन सकता है।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

पपीता

कच्चे पपीते में लेटेक्स मौजूद होता है, जो गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में गर्भपात के खतरे को बढ़ा देता है। पपीते में पपैन भी शामिल होता है, जो भ्रूण विकास को रोक देता है। इस स्टेज पर पपीता खाने से बचें। पपीता को प्रसव हो जाने के बाद ही खाएं।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

कैफीन

कई महिलाएं ऐसी होती है जिन्हें एक कप चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक या फिर कोकोआ का सेवन करना अच्छा लगता है। लेकिन आपको बता दें कि कैफीन युक्त चीजों आपके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं। प्रेगनेंसी के समय अधिक कैफीन का सेवन करने से बच्चे के ग्रोथ के साथ वजन पर बुरा असर पड़ता है।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

अंगूर

गर्भावस्था के दौरान महिला को अंगूर नहीं खाने चाहिए, क्योंकि अंगूर की तासीर गर्म होती है, जो भ्रूण के लिए हानिकारक होती है। अंगूर के सेवन से असमय प्रसव होने का खतरा भी बना रहता है।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

स्प्राउट्स

सेहत के लिए स्प्राउट्स काफी अच्छा माना जाता है। जिसमें आप चने, मूंग दाल जैसे कई तरह के अनाज लेते हैं। लेकिन इसका सेवन कच्चा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कच्चे स्प्राउट्स में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। जो मां और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमेशा थोड़ा पका हुआ स्प्राउट्स ही खाएं।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते गर्भवती महिला के भ्रूण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसमें एस्ट्रोगोल की मौजूदगी गर्भपात भी करवा सकती हैं। तुलसी के पत्ते एक महिला के मासिक चक्र को भी प्रभावित करते हैं।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

अल्कोहाल

प्रेंग्नेट महिलाओं को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक इसका असर गर्भ में पर पल रहे बच्चे के मानसिक विकास पर पड़ता है। शराब पीने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

अनानास

गर्भावस्था के दौरान अनानस खाना हानिकारक हो सकता है। अनानास में ब्रोमेलिन मौजूद होता है, जिस कारण जल्दी प्रसव होने की सभांवना बढ़ जाती है।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

मूंगफली के दाने

प्रेग्नेंसी के समय मूंगफली के दानों का सेवन करने से आपको किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग करता समय इसका सेवन न करें।

pregnancy,food to avoid during pregnancy,pregnant lady avoid these foods,unhealthy food for pregnant women,pregnancy health tips,healthy living,health news,Health tips

प्रोसेस्ड मीट

हो सके तो प्रेग्नेंसी के समय प्रोसेस्ड मीट खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला लिस्टेरिया नामक जीवाणु आपके आपके आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी के समय मीट का सेवन न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत