Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जान लें भोजन करने से जुड़े आयुर्वेद के ये 10 नियम, बनी रहेगी सेहत

प्राचीन समय से ही आयुर्वेद का ज्ञान हमारी सेहत के लिए लाभदायी साबित रहा हैं। आज की इस बढ़ती तकनिकी की दुनिया में भी आयुर्वेद के नियम प्रभावी हैं और उनका वैज्ञानिक महत्व भी हैं। आयुर्वेद में भोजन करने से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं जिनका अनुसरण कर सेहत को बेहतर बनाया जा सकता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 12:47:23

जान लें भोजन करने से जुड़े आयुर्वेद के ये 10 नियम, बनी रहेगी सेहत

प्राचीन समय से ही आयुर्वेद का ज्ञान हमारी सेहत के लिए लाभदायी साबित रहा हैं। आज की इस बढ़ती तकनिकी की दुनिया में भी आयुर्वेद के नियम प्रभावी हैं और उनका वैज्ञानिक महत्व भी हैं। आयुर्वेद में भोजन करने से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं जिनका अनुसरण कर सेहत को बेहतर बनाया जा सकता हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि आप जल्दी-जल्दी में भोजन करने के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता हैं। ऐसे में आयुर्वेद के नियम अपनाए जाने चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे कि आयुर्वेद के अनुसार हमें आहार लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...
food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi भोजन से पहले हाथों की सफाई

आयुर्वेद में साफ-सफाई को काफी महत्व दिया गया है। खाने से पहले हाथ धोना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप जल्दबाजी में सिर्फ पानी से हाथ धोकर खाने बैठ जाते हैं तो अब अच्छी तरह से हाथों को सैनिटाइज करके या हैंडवॉश से धोकर ही खाना खाएं। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi बैठकर खाना खाएं

कई बार जल्दबाजी और टीवी वगैरह देखने के चक्कर में हम खड़े होकर खाना खाने लगते हैं। यह बहुत ही अनहेल्दी है। आयुर्वेद के मुताबिक खाने को आराम से मजे लेकर खाना चाहिए। जब आप खड़े होकर खाते हैं तो डाइजेशन की प्रक्रिया रुक जाती है। इसलिए खाते वक्त सही पॉश्चर होना बेहद जरूरी है, इसके अलावा पानी भी कभी खड़े होकर न पिएं। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi खाने में होने चाहिए सभी 6 रस

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन में 6 रस शामिल होने चाहिए। ये 6 रस हैं- मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला)। शरीर की प्रकृति के अनुसार ही भोजन करना चाहिए। इससे शरीर में पोषक तत्वों का असंतुलन नहीं होता। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi छानकर न करें आटे का इस्तेमाल

गेंहूं में फाइबर होता है। लेकिन इसका ज्यादातर फाइबर ब्राउन वाले भाग में होता है। तो आप जब भी आटा इस्तेमाल करें इस बात का ध्यान रखें कि इसे बिना छाने इस्तेमाल करें। चोकर वाला आटा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi तेल का सेवन भी जरूरी

आजकल मोटापे और कोलेस्ट्रॉल के चलते लोगों ने खाने में तेल की मात्रा बेहद कम कर दी है। लेकिन आयुर्वेद कहता है कि खाने में तेल को अवॉइड नहीं करना चाहिए। सीमित मात्रा में ही सही, लेकिन तैलीय भोजन करना आयुर्वेद का नियम है। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi ना करें ठंडा भोजन

ठंडा भोजन खाने से हमेशा बचें। कोशिश करें, जो भोजन आप कर रहे हैं, वह गर्म और ताजा हो। बता दें कि गर्म भोजन अग्रि या पाचन अग्नि को उत्तेजित करता है। इतना ही नहीं यह पाचन क्रिया को बढ़ावा देने में भी मददगार है। गर्म भोजन से मतलब भोजन इतना गर्म होना चाहिए कि आप इसे आसानी से खा सकें। बहुत ज्यादा तेज गर्म भोजन खाने से जितना बचेंगे, उतना अच्छा है। यह शरीर में पित्त दोष को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। जबकि ठंडा भोजन पाचन क्रिया को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi स्टीम या हाफ बॉयल करके खाएं सब्जियां

अगर आप सब्जियों को पूरी तरह या ज्यादा गला कर खाते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे बहुत ज्यादा न पकाएं। ऐसा करने से उनके पोषक तत्व कम होते हैं। लेकिन अगर आप उनको कच्चा छोड़ देंगे, तो ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। खाना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप सब्जियों को न तो ज्यादा पकाएं न ही उन्हें कच्चा छोड़ें। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi खाने की इन चीजों को आपस में न मिलाएं

आयुर्वेद में खाने-पीने की कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन सही नहीं माना गया है। जैसे किसी भी फल के साथ दूध का सेवन न करें। जिसे हम शेक समझकर पीते हैं, आयुर्वेद में उसे सेहत के लिए ठीक नहीं बताया गया है। इसी प्रकार बहुत ज्यादा ठंडी दही के साथ गर्म परांठे न खाएं। दूध के साथ कोई भी ऐसी चीज न खाएं जिसमें नमक मिला हो। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi अमृत के समान है घूंट-घूंट पानी पीना

आयुर्वेद में घूंट-घूंट पानी पीना अमृत के समान बताया गया है। खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के आधा घंटे बाद पानी पी सकते हैं। खाने के दौरान जरूरत होने पर एक-दो घूंट पानी पी सकते हैं। खाना खाने के तुरंत पहले पानी पीने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। वहीं, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मोटापा बढ़ता है। पूरे दिन में सादा या गुनगुना पानी पीना सेहतमंद माना गया है। food eating habits in hindi,ayurveda food eating habits in hindi खाने के बीच में ना पिए पानी

खाने के बीच में पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन अगर आप खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के आधा घंटे बाद पानी पीते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। खाने के बीच में जरूरत हो तो एक-दो घूंट पानी पीकर काम चलाएं। इसके अलावा पानी सामान्य टेंप्रेचर वाला या गुनगुना पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। साथ ही घूंट-घूंट पानी पीना अमृत के समान बताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology