न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह के छालों से राहत दिलाएंगे ये आहार, बिना दवाई के दूर होगी परेशानी

अक्सर देखा जाता हैं कि गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो जाता हैं और पाचन क्रिया पर असर पड़ता हैं। खराब पाचन के फलस्वरूप मुंह में छाले होने की समस्या पनपने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 1:19:35

मुंह के छालों से राहत दिलाएंगे ये आहार, बिना दवाई के दूर होगी परेशानी

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं और इन दिनों में अक्सर देखा जाता हैं कि गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो जाता हैं और पाचन क्रिया पर असर पड़ता हैं। खराब पाचन के फलस्वरूप मुंह में छाले होने की समस्या पनपने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने आहार में बदलाव करने की ताकि पेट की समस्या दूर हो और छालों को पनपने का समय ना मिल सकने। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन करेंगे तो आपको छालों से जल्दी राहत मिल सकती है। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,mouth ulcer

नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी मुंह के छालों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यदि पूरे दिन में भी आपने दो से तीन नारियल पी लिए तो आधा फर्क तो आपको यूं ही पड़ जाएगा। छोटे बच्चों को यदि मुंह में छाले हो जाते हैं तो वे बहुत परेशान हो जाते हैं और कुछ करने भी नहीं देते हैं और न ही कुछ खाते हैं। ऐसे में उन्हें नारियल पानी पिलाएं। ये उनको बहुत लाभ पहुंचाएगा और इसे पीने में वे नाटक भी नहीं करते हैं।

खोपरा

खोपरा खाने से पेट में ठंडक होती है। पेट की गर्मी से छाले होने लगते हैं। ऐसे में यदि जड़ से इसका इलाज करना है तो आपको पेट सही करना होगा। सूखे खोपरे का सेवन करें और उसे मुंह के अंदर ही थोड़ी देर तक चबाते रहें, पूरा पेस्ट बना लें। दिनभर तीन-चार बार इस तरह से खोपरे का सेवन करने पर छाले बिना किसी दवाई के एक- दो दिन में छाले दूर हो जाएंगे।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,mouth ulcer

दही, छाछ और फलों का रस

दही, छाछ और फलों का रस पीने से पेट की गर्मी में राहत मिलती है, साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है इसलिए जितना ज्यादा आप इन चीजों का सेवन करेंगे उतने ही जल्दी आपको छाले ठीक करने में मदद मिलेगी। यदि नियमित रूप से गर्मी में आप इनका सेवन करेंगे तो आपको भविष्य में भी मुंह में छाले नहीं होंगे इसलिए दिन में दो-तीन बार इनका सेवन जरूर करें।

दलिया

मुंह में छाले होने पर फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए। वैसे तो बहुत सारी चीजों से हमें फाइबर मिलता है लेकिन छालों की समस्या में हम हर तरह का भोजन नहीं कर पाते हैं इसलिए हमें दलिये का सेवन करना चाहिए। दलिया खाने से छालों पर दर्द भी नहीं उठता है। नमकीन दलिया खाने में यदि फिर भी समस्या आ रही हो तो दूध डालकर इसका सेवन करें। ये आप आराम से खा सकेंगे साथ ही आपका छाले भी जल्दी ठीक हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग