न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

आपने अक्सर कई लोगों को देखा होगा जो नाखून चबाते रहते हैं और खुद भी इसके आदी हैं जो कि एक बुरी आदत हैं। कोई भी आपको ऐसा करते हुए देखता हैं तो आपका इम्प्रेशन तो खराब होता ही हैं, लेकिन साथ ही में सेहत को भी नुकसान झेलना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 2:50:43

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

आपने अक्सर कई लोगों को देखा होगा जो नाखून चबाते रहते हैं और खुद भी इसके आदी हैं जो कि एक बुरी आदत हैं। कोई भी आपको ऐसा करते हुए देखता हैं तो आपका इम्प्रेशन तो खराब होता ही हैं, लेकिन साथ ही में सेहत को भी नुकसान झेलना पड़ता हैं। नाखून में साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं जो इस आदत के चलते मुंह में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं और आपको बीमार बनाते हैं। कई शोध बताते हैं कि हमारे नाखून उंगलियों से दोगुने गंदे होते हैं। ऐसे में नाखून चबाना अपनेआप में बड़ी गलती साबित होती हैं। हम आपको यहां बता रहे हैं कि अगर आपने यह आदत नहीं छोड़ी तो यह आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

गठिया या परमानेंट डिसैबिलिटी

जब हम मुंह के अंदर लगातार नाखूनों ले जाते हैं तो पैरोनीशिया जैसी कई बैक्टीरिया शरीर में जाकर आउट ऑफ कंट्रोल हो सकते हैं और हाथ पैर के ज्वाइंट्स को प्रभावित कर सकते हैं। इसे सेप्टिक अर्थराइटिस भी कहते हैं जिसका इलाज आसान नहीं है। यही नहीं, यह परमानेंट डिसैबिलिटी का कारण भी बन सकता है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

बैक्टीरियल समस्याएं

नेल को कुतरने वालों को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में आपकी स्किन पर सूजन, रेडनेस, लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। दरसअल, हमारे नाखून के अंदर कई तरह की गंदगी मौजूद होती है, ऐसे में जब आप नाखून को अपने मुंह में डालते हैं, तो यह आपके शरीर में प्रवेश करता है। जिससे कई तरह के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

नाखूनों पर असर

अगर आपको नेल बाइटिंग की क्रानिक हैबिट है तो इसकी वजह से नाखून के अंदर के टिशू खराब हो सकते हैं जो परमानेंट डैमेज कर सकता है। कई बार इस हैबिट की वजह से नाखून बढ़ना बंद हो जाते हैं। अगर यह समस्या एक बार हुई तो इसे ठीक करना जैसे असंभव हो जाता है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

दांतों को हो सकता है नुकसान

नाखूनों को चबाने से दांतों से जुड़ी कई परेशानियां भी हो सकती हैं। बार-बार नेल बाइटिंक के कारण आपके दांत टूट सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों की दांतों में दरारें आ सकतीं हैं। साथ ही गंदगी के कारण दांतों पर जिद्दी दाग भी जमा हो सकते हैं। कुछ लोगों में समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उनके दांत टूटने या फिर गिरने लगते हैं।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

दांत हो जाते हैं टेढ़े मेढ़े

अगर बचपन में नाखून चबाने की आदत नहीं छोड़ी जाए तो दांत टेढ़े मेढ़े भी हो सकते हैं। दरअसल यह देखा गया है कि जब हम दांतों से नाखून को चबाते हैं तो इसके लिए एक या दो ही दांतों का प्रयोग करते हैं। इन्हीं दांतों से लगातार चबाने से दांत की पकड़ ढ़ीली पड़ जाती है और ये अपना शेप चेंज करने लगते हैं। बचपन की इसी आदत की वजह से बाद में दांतों पर ब्रेसिज पहनने की जरूरत पड़ती है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

मसूड़ों में हो सकता है दर्द

बार-बार नाखून चबाने की आदत के कारण मुंह के अंदर नाखून फंस सकते हैं। ऐसे में मसूड़ों से खून आने लगता है। कुछ लोगों में मसूड़ों और दांतों में सड़न की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से दांतों में संक्रमण और घाव की स्थिति हो सकती है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

डाइजेशन को करता है प्रभावित

नाखून चबाने की आदत से अगर मुंह में किसी तरह का बैक्टेरियल इंफेक्शन हुआ तो यहां से बैक्टेरिया पेट तक पहुंच सकते हैं और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण हो सकता है। इसकी वजह से पेट में दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।

क्या आपको भी हैं नाखून चबाने की आदत, ये नुकसान जान लेने के बाद नहीं रहेगी

बन सकता है सांस की बदबू का कारण

हमारे नाखूनों से सभी कीटाणुओं और गंदगी को निकालना लगभग असंभव है, भले ही हम अपने हाथों को बार-बार धोते हों। इसका मतलब यह है कि जब हम नाखून चबाते हैं, तो हमारे नाखूनों के नीचे छिपे बैक्टीरिया हमारे मुंह तक आसानी से पहुंच जाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे मुंह में रह सकते हैं और बढ़ सकते हैं, जिससे मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। इससे मुंह से दुर्गंध या सांस में दुर्गंध आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा