न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लोग कर बैठते हैं ये गलतियां, जानें और बचें इनसे

अक्सर लोग डाइटिंग करते हुए कार्ब्स और फैट्स से तौबा कर लेते हैं या फिर प्रोटीन डाइट जरूरत से ज्यादा लेने लगते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग जल्दी वजन घटाने के चक्कर में कर बैठते हैं। इन गलतियों को जानकर आपको बचने की जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 12:54:46

जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लोग कर बैठते हैं ये गलतियां, जानें और बचें इनसे

वजन बढ़ना आज के समय की सबसे आम समस्याओं में से एक हैं। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार अनहेल्दी डाइट और खराब जीवनशैली के कारण भी वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग किसी खास तरह की डाइट पर रहते हैं और उनको लगता है कि बस इतना ही उनके शरीर के पोषण के लिए जरुरी है। वजन घटाने की कोशिश में लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि वजन तो मुश्किल से कम होता है लेकिन कमजोरी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अक्सर लोग डाइटिंग करते हुए कार्ब्स और फैट्स से तौबा कर लेते हैं या फिर प्रोटीन डाइट जरूरत से ज्यादा लेने लगते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग जल्दी वजन घटाने के चक्कर में कर बैठते हैं। इन गलतियों को जानकर आपको बचने की जरूरी हैं।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

ब्रेकफास्ट स्किप करना

अगर सुबह की भागदौड़ में आप नाश्ता करने का समय नहीं निकाल पा रहें हैं या फिर पतले होने के चक्कर में सुबह का नाश्ता छोड़ रहें हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहें है। और ये गलती केवल शरीर ही नहीं आपके दिमाग पर भी असर डालती है। बहुत सारे शोध यहीं कहते हैं कि नियमित रुप से नाश्ता करने वालों का बॉडी मॉस इंडेक्स कम होता है साथ ही उनके पाचन की क्रिया भी सही रहती है इसलिए भूल कर भी सुबह का नाश्ता छोड़ने की गलती ना करें।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

लंबे समय तक भूखा रहना

कुछ लोग वजन कम करने का मतलब ज्यादा देर भूखे रहने को समझ लेते हैं। उन्हें ये समझना चाहिए कि ज्यादा देर भूखा रह कर वो अपने मेटाबॉलिक रेट को भी कम कर रहे हैं। जिसका नतीजा ये है कि कमजोरी भी महसूस करेंगे औऱ वजन भी कम नहीं होगा। बेहतर होगा भूखा रहने की जगह डाइट में फैट कुछ कम करें।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

व्यायाम और डाइट को सजा के रूप में न करें
वेट लॉस के लिए लोग घंटों एक्सरसाइज करते हैं और कम खाते हैं। लेकिन यह गलत तरीका है। व्यायाम और आहार दोनों को साथ-साथ चलना चाहिए। हर दिन आधा घंटा या हर दूसरे दिन में एक घंटा व्यायाम पर्याप्त होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डेली डाइट में पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर को पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। इसके लिए डेली डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें, सूखे मेवे, चिया सीड्स आदि शामिल करें। इसके साथ सेहतमंद रहने और सही वजन पाने के लिए ऑयली व जंक फूड से परहेज रखें।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

मीठा खाना

बहुत से लोग मीठे खाने के शौकीन होते हैं। मीठा देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब वो मीठा खाते हैं तो अक्सर ये भूल जाते हैं कि मीठा किताना खाना चाहिए। ऐसे में अधिक मीठा खाने के कारण बहुत सारे कैलोरीज का सेवन कर लेते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। इस कारण वजन भी बढ़ जाता है।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

तनाव

बहुत से लोग स्ट्रेस के दौरान बहुत अधिक खाना खाते हैं। तनाव को कम करने के लिए कई लोग बिना भूख के भी लगातार खाते हैं। तनाव के दौरान अक्सर लोग फास्ट फूड जैसे आइसक्रीम, सोडा, चिप्स, चॉकलेट और पिज्जा जैसे फूड्स अधिक खाते हैं। ये सभी चीजें आपके वजन घटाने की प्रोसेस में बाधा डालती हैं।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

वजन कम करने की जल्दबाजी न करें

थोड़े से समय में तेजी से मोटापा कम करना अपने साथ ज़्यादती करना है। लोग सोशल मीडिया से इन्फ्लुएंस होकर तुरंत वेट कम करने के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिस वजह से उनका शरीर कमजोर हो जाता है और चेहरे की चमक भी खो जाती है। ऐसा करने से कई बार बहुत ज़्यादा तनाव महसूस होता है जो आपके हेल्थ के लिहाज़ से बिलकुल भी सही नहीं है। इसलिए वजन कम करने में जल्दबाजी करते हुए कुछ शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले विकल्प न चुने।

dont make these mistakes in pursuit of quick weight loss,healthy living,Health tips

स्लिम दिखना न हो प्रायोरिटी

वजन कम करने का मतलब सिर्फ थुलथुल शरीर को शेप में लाना नहीं होता है, बल्कि यह आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के बारे में होता है। वजन कम करने के दौरान ताकत और सहनशक्ति की बहुत ज़रूरत होती है। इसलिए इस प्रोसेस के दौरान उन तरीकों को अपनाएं जिससे आपको मेन्टल ट्रामा न झेलना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स