न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉक के दौरान ना करें ये गलतियां, फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

फिट रहने के लिए लोग कई तरह के तौर-तरीके अपनाते हैं। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला तरीका हैं वॉक (Walk) करना अर्थात टहलना। यह हर उम्र के लोगो के लिए एक बेहतरीन व्यायाम हैं। वॉक को एक संपूर्ण फिजिकल एक्टिविटी माना जाता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 3:21:12

वॉक के दौरान ना करें ये गलतियां, फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

फिट रहने के लिए लोग कई तरह के तौर-तरीके अपनाते हैं। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला तरीका हैं वॉक (Walk) करना अर्थात टहलना। यह हर उम्र के लोगो के लिए एक बेहतरीन व्यायाम हैं। वॉक को एक संपूर्ण फिजिकल एक्टिविटी माना जाता है जो शरीर को कई फायदे पहुंचाने का काम करती हैं। इससे न सिर्फ आपकी बॉडी टोंड रहेगी, बल्कि आप पूरे दिन तरोताजा भी महसूस करेंगे। लेकिन कई लोग वॉक के नियमों से अनजान होने के चलते ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचता हैं। आज हम आपको वॉक करने से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिनपर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

walking,mistakes while walking,walking is good habits,healthy living,Health tips

आरामदायक जूते पहनें

वॉकिंग के समय आपने पैरों में कैसे जूते पहने हैं यह बात महत्व रखती है। वॉकिंग के समय आपके जूते आरामदायक होने चाहिए, ताकि वॉक करते समय तकलीफ न हो। ध्यान रहे जूते न टाइट होने हों न ज़्यादा ढीलें। वॉक करने के लिए चुने गए ऐसे हों कि उसमें आसानी से पैरों को घुमाया जा सके। कई बार लोग चलने के दौरान भी दौड़ने वाले जूते पहनते हैं, दौड़ने के समय इस्तेमाल में आने वाले जूतों का तलवा मोटा होता है जिससे आपकी ज्यादा मेहनत लगती है।

walking,mistakes while walking,walking is good habits,healthy living,Health tips

वॉक का समय करें निर्धारित

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग 10 से 15 मिनट ही वॉक करते हैं। अच्छी सेहत के लिए 30 से 45 मिनट तक वॉक करनी चाहिए। इससे आपकी सेहत तो बनी ही रहेगी साथ ही शरीर भी सुडौल होगा। हांलाकि हर किसी की अपनी शारीरिक क्षमता होती है जिसके अनुसार कोई भी व्यायाम चुना जाना चाहिए। वॉक करने का टाईम और गति अपने क्षमता के अनुसार चुनें न कि किसी से प्रभावित होकर।

walking,mistakes while walking,walking is good habits,healthy living,Health tips

वार्मअप जरूर करें

वॉक से पहले वार्मअप जरूर करें। इससे मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे मांसपेशियों में चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

walking,mistakes while walking,walking is good habits,healthy living,Health tips

वॉक करते समय पीठ रखें सीधी

वॉक करते समय पीठ को सीधा रखना चाहिए। ज्यादातर लोग पीठ को झुकाकर वॉक करते हैं। यह तरीका पूरी तरह से गलत है। इस तरह से वॉक करने पर पीठ में तकलीफ बढ़ जाती है। इसलिए वॉक करते समय पीठ को हमेशा सीधा रखें। अमूमन लोग चलते समय अपनी लोवर बॉडी पर ध्यान देते हैं, उनकी टांगें और पैर सही दिशा में हैं या नहीं। उनके रास्ते में कोई पत्थर या ऐसी वस्तु तो नहीं आ रही जो बाधक बन सके। लेकिन यदि आप सच में वॉक करते समय पॉश्चर का ध्यान रखना चाहते हैं तो ना केवल लोवर बॉडी बल्कि ऊपरी बॉडी पर भी ध्यान दें।

walking,mistakes while walking,walking is good habits,healthy living,Health tips

तनाव न रखें
वॉक करते समय किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। वॉक करते समय हल्की गहरी सांस लेने की आदत डालें और पॉजिटिव बातें सोचे। हो सकें तो मॉर्निंग वॉक के वक्त मोबाईल ऑफ रखें और अकेले वॉक करें।

हाथों को बांधकर न करें वॉक

वॉक करते समय हाथों को बांधना नहीं चाहिए। वॉक करते समय अपने हाथों को खुला छोड़ दें। इस तरह से आप वॉक का पूरा फायदा उठा पाएंगे। हाथ बांधकर वॉक करने से कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है। वॉक खत्म होने से 5-7 मिनट पहले धीरे-धीरे चलें। इससे आपकी बॉडी को कूल डाउन होने के लिए समय मिलेगा। अपने कंधों को रिलेक्स करें और हल्के से पीछे की ओर ले जाएं। इससे आपके फेफड़ों को ज्यादा हवा मिलेगी।

बहुत तेजी से चलकर रुक जाना

वॉक करते समय अगली आम गलती जो लोग करते हैं वह है तेजी से चलने के बाद अचानक रुक जाना। वॉक करते समय कभी-कभी लोग जोश में आ जाते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह ‘वॉकिंग’ है कोई दौड़ नहीं। इसलिए जोश में चलकर अपनी सेहत को बिगाड़ें नहीं, शुरुआत में धीरे-धीरे चलें, और फिर यदि मन करे तो तेजी लाएं। किंतु गलती से भी अचानक ना रुकें, धीरे-धीरे चलकर ही अपनी गति को विराम दें।

walking,mistakes while walking,walking is good habits,healthy living,Health tips

किस उम्र में कितनी वॉक करना फायदेमंद
- एक्सपर्ट के मुताबिक, 5 से 18 साल के उम्र वाले लड़कों को 16 हजार कदम चलने चाहिए। वहीं, 5 से 18 साल की उम्र वाली लड़कियों को 13 हजार कदम चलने चाहिए।
- 19 से 40 साल के बीच वाले पुरुषों और महिलाओं को रोजाना 13 हजार से ज्यादा कदम चलने चाहिए।
- 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 12 हजार कदम चलने चाहिए।
- 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने चाहिए।
- 60 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 7 हजार कदम जरूर चलने चाहिए। लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और थकान होने पर आराम कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर