न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऑपरेशन करवाना हो सकता हैं घातक, जानें क्या कहती हैं रिसर्च

एक रिसर्च में सामने आया हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ समय ऑपरेशन करवाना घातक साबित हो सकता हैं और इससे मौत का खतरा लगभग ढाई से तीन गुना तक बढ़ जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 2:32:25

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऑपरेशन करवाना हो सकता हैं घातक, जानें क्या कहती हैं रिसर्च

लंबे समय से कोरोना का कहर देश-दुनिया को तबाह कर रहा हैं। अभी भी लगातार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। हांलाकि इसपर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी अभी थमा नहीं हैं जिसके चलते लगातार रिसर्च की जा रही हैं। ऐसी ही एक रिसर्च में सामने आया हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ समय ऑपरेशन करवाना घातक साबित हो सकता हैं और इससे मौत का खतरा लगभग ढाई से तीन गुना तक बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं के इस निष्कर्ष को एनेस्थीसिया में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के 31 डॉक्टर्स ने भी भाग लिया।

इस अध्ययन में कहा गया कि ज्यादा रिस्क और कम रिस्क वाले उम्र समूह पर जो ये शोध किया गया, उसमें ये बात सामने आई कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होता है, तो कम से कम सात सप्ताह के बाद ही उसकी कोई सर्जरी होनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता है और इस समय से पहले कोरोना हुए व्यक्ति की कोई सर्जरी की जाती है, तो इससे उसकी मौत का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Health tips,health research,corona research,coronavirus,operation after corona

इस ग्लोबल अध्ययन में ये बात सामने आई है कि कोरोना का शिकार हुए व्यक्ति को किसी भी ऑपरेशन करवाने से कम से कम सात सप्ताह तक बचना चाहिए। इसमें शोधकर्ताओं ने अक्टूबर 2020 के दौरान 116 देशों में वैकल्पिक या फिर आपातकालीन सर्जरी से गुजरने वाले एक लाख 40 हजार 231 मरीजों के एक समूह का अध्ययन किया। जिन लोगों को ऑपरेशन से पहले कोरोना नहीं था, और जिन्हें ऑपरेशन से पहले कोरोना था, इन दोनों मरीजों की तुलना की गई है।

अध्ययन के शुरुआती नतीजों में मरीज के ऑपरेशन के 30 दिन के अंदर उसकी मृत्यु की संभावना को आंका गया है। इसमें पाया गया कि जिन लोगों को कोरोना वायरस नहीं था और उन्होंने 30 दिन के अंदर ऑपरेशन करवाया, तो उनके मरने की संभावना 1.5 फीसदी थी। जबकि जो लोग कोरोना से संक्रमित थे, और जिसने शून्य से दो सप्ताह के अंदर ऑपरेशन करवाया उनके मरने की संभावना चार फीसदी, तीन से चार सप्ताह के अंदर ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों के मरने की संभावना चार फीसदी, पांच से छह सप्ताह के अंदर ऑपरेशन करने वालों में 3.6 फीसदी और सात से आठ सप्ताह के अंदर ऑपरेशन करने वाले मरीजों की मौत का खतरा 1.5 फीसदी था।

इस अध्ययन के जो निष्कर्ष दिए गए वे सभी आयु, समूह, मरीजों की हालत, सर्जरी की अर्जेंसी और किस तरह की सर्जरी है आदि के अनुसार थे। वहीं, इसमें जिन मरीजों को शामिल किया गया था। उसमें बाल चिकित्सा सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, सर्जरी, कार्डियक एनेस्थीसिया, न्यूरोसर्जरी, न्यूरोएनेस्थेसिया और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी के मरीज शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग