न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज मरीज इन आहार से बना लें दूरी, करते हैं धीमे जहर का काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें स्टार्च, फाइबर और शुगर होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए सही नहीं होता है। ये आहार डायबिटीज मरीज के लिए धीमे जहर का काम करते हैं। इनसे दूरी बनाने में ही भलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 12:54:38

डायबिटीज मरीज इन आहार से बना लें दूरी, करते हैं धीमे जहर का काम

डायबिटीज अर्थात मधुमेह आज के समय की बड़ी समस्या बनती जा रही हैं जहां बड़ों से लेकर बच्चों तक को इस बीमारी ने चपेट में लिया हैं। इस बीमारी के दौरान शरीर में ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज बढ़ता हैं जो घातक परिणाम देता हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं हैं, बस जरूरत होती हैं शुगर लेवल को नियंत्रित करने की। स्वस्थ जीवनशैली और खानपान में बदलाव करके डायबिटीज रोगी स्वस्थ रह सकते हैं। अनजाने में लोग अपने आहार में ऐसे फूड शामिल कर लेते हैं जिससे शुगर बढ़ने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें स्टार्च, फाइबर और शुगर होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए सही नहीं होता है। ये आहार डायबिटीज मरीज के लिए धीमे जहर का काम करते हैं। इनसे दूरी बनाने में ही भलाई हैं।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

मैदा

विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा कम होने के साथ ही मैदा में करीब 73.9% स्टार्च पाया जाता है। जबकि मधुमेह के रोगियों के लिए मैदे से बनी किसी भी चीज का सेवन हानिकारक हो सकता है। आटे का अधिक सेवन कब्ज से जुड़ा होता है। गेहूं के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। यह मधुमेह और मोटापे से पीड़ित रोगियों के लिए उपयुक्त नहीं है। मैदा में भले ही मिठास न हो, पर यह खून में शुगर की मात्रा उतनी ही बढ़ता है, जितना कि शक्कर।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

प्रोसेस्ड फूड और मीट

रेड मीट की थोड़ी सी मात्रा भी मधुमेह का जोखिम बढ़ा सकती है। प्रतिदिन 50 ग्राम मांस या मछली का सेवन करने से भी मधुमेह होने की संभावना 11 प्रतिशत बढ़ जाती है। साथ ही, जिन लोगों को मधुमेह है, उन्हें ब्रेड, तला हुआ, और हाई-सोडियम मीट, हॉट डॉग, एवं अन्य प्रोसेस्ड मीट खाने से बचना चाहिए।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

किशमिश

डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स खाने से भी बचना चाहिए। खासकर किशमिश खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ताजे फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। जहां एक कप अंगूर में महज 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है तो वहीं एक कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़कर 115 ग्राम हो जाती है। इस वजह से डायबिटीज मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

आलू

आलू का सेवन आम तौर पर सभी को पसंद होता है, लेकिन इसमें स्टार्च, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन मधुमेह के रोगी के लिए हानिकारक साबित होता है। वहीं, आलू के अधिक सेवन से भी शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में आलू से परहेज करना चाहिए।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

फैट मिल्क
दूध में पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा होती है। इस वजह से सभी व्यक्तियों को अपने आहार में दूध शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को फैट मिल्क से बचना चाहिए। फैट शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकता है। फुल फैट वाले दूध की जगह आप लो फैट वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

सफेद चावल

एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग सफेद चावल खाते हैं, उनमें टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा बहुत अधिक होता है। अगर आपको प्री-डायबिटीज है, तो आपको चावल नहीं खाना चाहिए, सफेद चावल में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शरीर के रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है।

diabetics should avoid eating these things,healthy living,Health tips

चीनी
चीनी से बने मीठे खाद्य पदार्थों में ज्यादातर शुगर और खराब कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इनमें बहुत कम या कोई पोषण मूल्य नहीं होता है और यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती हैं। चीनी से वजन बढ़ाने, हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी अधिक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स