न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द आने वाली हैं बिना सुई वाली कोरोना वैक्सीन, WHO की वैज्ञानिक ने दी जानकारी

कोरोना की नई और अच्छी वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इसकी खासियत ये है कि इसकी खुराक लेने के लिए सुई की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही इसे सुरक्षित रखने के लिए कम तापमान की भी जरूरत नहीं होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 3:22:56

जल्द आने वाली हैं बिना सुई वाली कोरोना वैक्सीन, WHO की वैज्ञानिक ने दी जानकारी

कोरोना के बढ़ते आंकड़े और मिलते हुए नए प्रकार चिंता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दुनिया भर में 12 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जिस पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन को ज्यादा से ज्यादा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल दुनिया के 122 देशों में ही टीकाकरण अभियान चल रहे हैं। अभी भी कई ऐसे देश हैं, जहां वैक्सीन पहुंची ही नहीं है। जिस तरह कोरोना के नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि दुनिया को ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की जरूरत है।

इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक शीर्ष वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि कोरोना की नई और अच्छी वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इसकी खासियत ये है कि इसकी खुराक लेने के लिए सुई की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही इसे सुरक्षित रखने के लिए कम तापमान की भी जरूरत नहीं होगी। इस नई वैक्सीन को कमरे के तापमान पर भी रखा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की शीर्ष वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि यह वैक्सीन इस साल या अगले साल इस्तेमाल के लिए तैयार हो सकती है।

Health tips,health research,coronavirus,coronavirus vaccine,world health organization

सौम्या स्वामीनाथन ने ब्लूमबर्ग को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि छह से आठ वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा होने वाला है और साल के अंत तक उनकी संमीक्षा कर ली जाएगी। कोरोना महामारी घोषित होने के करीब एक साल के अंदर ही बाजार में तकरीबन 10 वैक्सीन आ गईं और उम्मीद है कि इस नई वैक्सीन के आने से महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी।

सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'हमें खुशी है कि फिलहाल हमारे पास कई सारी वैक्सीन हैं, लेकिन हम इसमें और सुधार कर सकते हैं। मुझे लगता है कि 2022 तक हमें कोरोना की बहुत सारी नई वैक्सीन देखने को मिल सकती हैं।' सौम्या स्वामीनाथन के मुताबिक, नई वैक्सीन को नाक या मुंह के जरिए भी लिया जा सकेगा। इसके आने से एक खास वर्ग (जैसे, गर्भवती महिलाएं) को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल दुनियाभर में 80 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन पर अध्ययन चल रहा है। हालांकि इनमें से कुछ अभी भी परीक्षण के प्रारंभिक चरण में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग