न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आहार के अलावा भी हैं धनिया के इस्तेमाल के फायदे, खास तौर पर इन समस्याओं को करता दूर

आप सभी लोग धनिया का सेवन करते ही होंगे, क्योंकि इसकी चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सभी को पसंद आती है। आम तौर पर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 June 2021 6:39:48

आहार के अलावा भी हैं धनिया के इस्तेमाल के फायदे,  खास तौर पर इन समस्याओं को करता दूर

आप सभी लोग धनिया का सेवन करते ही होंगे, क्योंकि इसकी चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सभी को पसंद आती है। आम तौर पर लोग धनिया के पत्ते की चटनी या इसके बीज को मसाले के रूप में प्रयोग में लाते हैं, क्योंकि अधिकांश लोगों को यह पता ही नहीं है कि आहार के अलावा भी धनिया के इस्तेमाल के फायदे मिलते हैं। धनिया का उपयोग कर अनेक बीमारियों का उपचार भी किया जा सकता है। धनिया बहुत ही आसानी से हर जगह मिल जाता है।

धनिया एक मसाला होने के साथ-साथ एक औषधी भी है। सम्पूर्ण भारत में हर घर में धनिये के सूखे फलों का प्रयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। धनिया का इस्तेमाल कर भोजन से अरुचि, पाचनतंत्र रोग, मूत्र विकार के साथ-साथ वात-पित्त-कफ विकार में भी लाभ लिया जा सकता है। गीला धनिया विशेषतः पित्तशामक होता है।

coronavirus,coriander,green coriander,dhaniye ki chutney,coriander medicine,coriander spice,thirsty,digestion,hungry,constipation,gas trouble,health article in hindi

अत्यधिक प्यास लगने पर धनिया के सेवन से लाभ

- अधिक प्यास लगती है, तो धनिया के पानी में मधु और मिश्री मिलाकर पीने से पित्त के कारण लगने वाली प्यास मिटती है।

- इसी तरह, 175 ग्राम धनिया के पेस्ट को 1 लीटर पानी में मिला लें। इसे रातभर छोड़कर सुबह छान लें। इसमें 100 ग्राम मिश्री तथा 100 ग्राम मधु मिला लें। इसे 10-15 मिली की मात्रा में पीने से लाभ होता है। हरा धनिया के फायदे इस बीमारी में बहुत काम आता है।

- इसके अलावा, 10-20 मिली धनिये के काढ़ा में चीनी मिलाकर पीने से प्यास और जलन शांत होती है।

- बराबर-बराबर मात्रा में धनिया आंवला, वासा, मुनक्का तथा पित्तपापड़ा लें। इनका चूर्ण बना लें। 25 ग्राम चूर्ण को 200 मिली पानी में रातभर भिगो दें। इसे सुबह-शाम छानकर मिश्री मिला लें। इसे पीने से प्यास मिटती है और मुंह के सूखने की परेशानी में लाभ होता है।

coronavirus,coriander,green coriander,dhaniye ki chutney,coriander medicine,coriander spice,thirsty,digestion,hungry,constipation,gas trouble,health article in hindi

बच्चों की खांसी में धनिया के फायदे

बच्चों को खांसी होने पर चावलों के पानी में, 10-20 ग्राम धनिया को घोंट लें। इसमें चीनी मिलाकर सुबह, दोपहर, तथा शाम को पिलाना है। इससे बच्चों की खांसी, और दमे में लाभ होता है।

coronavirus,coriander,green coriander,dhaniye ki chutney,coriander medicine,coriander spice,thirsty,digestion,hungry,constipation,gas trouble,health article in hindi

धनिया का सेवन भूख बढ़ाने के लिए

रात भर पानी से भिगोए हुए धनिया के बीजों को छिलकारहित होने तक अच्छी तरह धो लें। इन बीजों को सुखाकर भून लें। इसमें मिर्च, हल्दी, सेंधा नमक तथा नींबू के रस को मिला लें। इसे थोड़ी मात्रा में लेकर चबाने से भूख बढ़ती है। धनिया से बने काढ़ा का सेवन करने से आंतों के रोग में लाभ मिलता है। धनिया के सूखे फलों से बने काढ़ा का सेवन करने से पित्त-विकार, कंठ की जलन, उल्टी में लाभ मिलता है

coronavirus,coriander,green coriander,dhaniye ki chutney,coriander medicine,coriander spice,thirsty,digestion,hungry,constipation,gas trouble,health article in hindi

धनिया के प्रयोग से ठीक होती है पाचन-शक्ति

- धनिया से बने काढ़ा में दूध, एवं चीनी मिला लें। इसे पीने से पाचनतंत्र के विकार में फायदा होता है।

- धनिया, लौंग, सोंठ तथा निशोथ को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। इसे गर्म पानी के साथ 2-2 ग्राम सुबह-शाम सेवन करें। इससे पाचन-शक्ति ठीक रहती है।

- धनिया तथा सोंठ से बने 20 मिली काढ़ा में एरंड मूल का चूर्ण (1 ग्राम) मिला लें। इसे दिन में दो बार पिलाने से भोजन ठीक से पचता है। बराबर-बराबर मात्रा में धनिया और सोंठ का काढ़ा बना लें। इसे 20-30 मिली मात्रा में सुबह-शाम पीने से पाचन-शक्ति बढ़ जाती है।

coronavirus,coriander,green coriander,dhaniye ki chutney,coriander medicine,coriander spice,thirsty,digestion,hungry,constipation,gas trouble,health article in hindi

धनिया के फायदे पेट की गैस में

पेट में गैस होने पर 10-15 मिली धनिया तेल का सेवन करने से आराम मिलता है। धनिया और सोंठ का काढ़ा पीने से पेट दर्द और अपच ठीक होती है।

coronavirus,coriander,green coriander,dhaniye ki chutney,coriander medicine,coriander spice,thirsty,digestion,hungry,constipation,gas trouble,health article in hindi

धनिया के सेवन से कब्ज में फायदा

कब्ज में फायदे के लिए, 20 ग्राम धनिया, तथा 120 मिली पानी को मिट्टी के बरतन में डालकर रातभर रहने दें। सुबह इसे छानकर 13 ग्राम खांड डाल लें। इसे थोड़ा-थोड़ा पीने से कब्ज में लाभ मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल

भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर

O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन

शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी

भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला

बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव

'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच