न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज के मरीज पिएं इस पेड़ के पत्तों की चाय, कम होगा ब्लड शुगर लेवल

सहजन पेड़-पौधे आपको कहीं भी मिल सकते हैं। इसके पत्तों से बनने वाला पाउडर आपको किसी भी स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से उपब्ध हो सकता है। अगर आप बाजार में मिलने वाले सूखे पाउडर पर विश्वास नहीं करते हैं, तो आपके लिए इसके छोटे-छोटे हरे पत्तों का इस्तेमाल करना ही बेहतर रहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 10:02:29

डायबिटीज के मरीज पिएं इस पेड़ के पत्तों की चाय, कम होगा  ब्लड शुगर लेवल

सहजन एक फेमस सुपरफूड बन गया है। अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में करते हैं। हालांकि कई तरह के व्यंजनों में भी इसका उपयोग किया जाता है। यह सिर्फ एक सभी नहीं है बल्कि औषधि भी है। सहजन के हरे पत्तों में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीडिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सहजन के अद्भुत गुणों की वजह से इसका उपयोग डायबिटीज के रोगियों में वजन घटाने और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए किया जाता है। कई अध्ययनों में इस बात का दावा किया गया है कि इसके पत्ते चबाने, इसकी सब्जी खाने या इसके पत्तों की चाय पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ-साथ कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

सहजन पेड़-पौधे आपको कहीं भी मिल सकते हैं। इसके पत्तों से बनने वाला पाउडर आपको किसी भी स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से उपब्ध हो सकता है। अगर आप बाजार में मिलने वाले सूखे पाउडर पर विश्वास नहीं करते हैं, तो आपके लिए इसके छोटे-छोटे हरे पत्तों का इस्तेमाल करना ही बेहतर रहेगा।

डायबिटीज के मरीज पिएं इस पेड़ के पत्तों की चाय, कम होगा  ब्लड शुगर लेवल

ब्लड शुगर के लिए ऐसे बनाएं सहजन की चाय

ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस आपको सहजन के कुछ ताजे पत्तों को धोकर धूप में सुखाना है और उसके बाद उन्हें पीसकर पाउडर बना लेना है। अब आप इसे चाय की पत्ती की तरह इस्तेमाल कर सकते है। उदहारण के लिए जब आप सुबह चाय बनाते हैं, तो आपको चाय पत्ती की जगह इस पाउडर का इस्तेमाल करना है। रोजाना इस पावडर की चाय पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है।

ब्लड शुगर कैसे कम करता है सहजन

सहजन की पत्तियों में एस्‍कॉर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक मिलते हैं और लगभग 40 से ज़्यादा एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों के अर्क में मधुमेह विरोधी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जिस वजह से ये मधुमेह रोगी के लक्षणों को कम करने में सहायक होती हैं। ये इंसुलिन के स्‍तर और संवेदनशीलता को भी बढ़ा सकती हैं जिससे मधुमेह रोगी को फायदा मिलता है।

डायबिटीज के मरीज पिएं इस पेड़ के पत्तों की चाय, कम होगा  ब्लड शुगर लेवल

सहजन के फायदे

- सहजन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- कैल्‍श‍ियम में भरपूर होने की वजह से साइटिका, गठिया में सहजन का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है।
- सुपाच्‍य होने की वजह से सहजन लि‍वर को स्वस्थ रखने में भी ये बहुत कारगर होता है।
- पेट दर्द या पेट से जुड़ी गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्‍याओं में सहजन के फूलों का रस पीएं या इसकी सब्जी खाएं। या इसका सूप पीएं। ज्यादा फायदा चाहिए तो दाल में डालकर पकाएं।
- आंखों के ल‍िए भी सहजन अच्‍छा है। जिनकी रोशनी कम हो रही है हो तो सहजन की फली, इसकी पत्तियां और फूल का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
- कान के दर्द को दूर करने में भी सहजन बहुत काम आता है। इसके लिए इसकी ताजी पत्तियों को तोड़ कर उसका रस की कुछ बूंदें कान डालने से आराम मिलता है।
- जिन्हें पथरी की समस्या हो उन्हें सहजन की सब्जी और सहजन का सूप जरूर पीना चाहिए। इससे पथरी बाहर निकल जाती है।
- छोटे बच्चों के पेट में यदि कीड़े हों तो उन्हें सहजन के पत्तों का रस देना चाहिए।
- दांतों में कीड़े हों तो इसकी छाल का काढ़ा पीना चाहिए। सहजन ब्लडप्रेशर को सामान्य करता है।
- दिल की बीमारी में भी यह बहुत फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है।

सहजन की पत्तियों के फायदे

- सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल आपके दिल को खराब कोलेस्‍ट्रॉल के प्रभाव से बचा सकते हैं। इन पत्तियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है जो कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम कर सकती है।
- सहजन की पत्तियों में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है जो रक्‍तचाप को कम करने में प्रभावी होता है। पोटैशियम वैसोप्रेसिन को नियंत्रित करता है और यह हार्मोन रक्‍तवाहिकाओं के कामकाज को प्रभावित करता है।
- कैंसर के लक्षणों को कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों में कई प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट और अन्‍य सक्रिय घटक होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं और फ्री रेडिकल्‍स के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं।
- सहजन के पत्तों के रस में सिलिमारिन जैसे घटक होते हैं जो लिवर एंजाइम फंक्‍शन को बढ़ाते हैं। यह घटक यकृत को भी प्रारंभिक क्षति से भी बचाता है।
- 100 ग्राम सहजन पत्ते के पाउडर में कम से कम 28 मिली ग्राम आयरन होता है जो अन्‍य खाद्य पदार्थों की तुलना में बहुत अधिक है इसलिए इससे एनीमिया दूर होता है।
- इसमें आयरन, जस्‍ता, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्‍य पदार्थ होते हैं जो मस्तिष्‍क स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाने में सहायक होते हैं। ओमेगा-3 मस्तिष्‍क की स्‍मृति को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी