न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में फिट रहने के लिए करें इन जूस का सेवन, इम्युनिटी को मिलेगा बूस्ट

यहां हम आपको जिन जूस के बारे में बताने जा रहे हैं वो सर्दियों में आपकी अच्छी सेहत का राज बनेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 6:07:11

सर्दियों में फिट रहने के लिए करें इन जूस का सेवन, इम्युनिटी को मिलेगा बूस्ट

सर्दियों का मौसम जारी हैं और कडाके की ठण्ड ने उत्तर भारत में कहर बरपा रखा हैं। इस मौसम में सभी को बीमारियों का डर बना रहता हैं जिससे बचने के लिए जरूरी हैं कि अपनी इम्युनिटी को बूस्ट किया जाए। ठंड के इस मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे संक्रमण बेहद आम हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ ऐसे जूस जो आसानी से बन जाते हैं और अपने पोषक तत्वों से इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। सर्दियां हो या गर्मियां जूस हर सीजन में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। यहां हम आपको जिन जूस के बारे में बताने जा रहे हैं वो सर्दियों में आपकी अच्छी सेहत का राज बनेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

चुकंदर और गाजर का जूस

ठंड के मौसम में चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना काफी अच्छा माना जाता है। चूंकि अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए इस जूस का सेवन करने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है। वहीं, गाजर और चुकंदर में कई तरह के विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। जब आप इस जूस का सेवन करते हैं तो आपको आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में मिलता है। साथ ही, इसके सेवन से आपका इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है।

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

टमाटर का जूस

कई लोग सर्दियों में टमाटर का जूस भी पीते हैं। टमाटर आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। टमाटर में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन बी9 होता है। साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स होता है। टमाटर का सेवन करने से आप संक्रमण से बच सकते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। वजन घटाने के लिए भी टमाटर का जूस अच्छा माना जाता है।

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

ग्रीन एप्पल, गाजर, और ऑरेंज का जूस

विंटर में इस जूस का सेवन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। गाजर, सेब और संतरा आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए एक बेहद ही अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है। जहां सेब और संतरे आपको विटामिन सी देते हैं। वहीं, गाजर में एंटीऑक्सीडेंट बीटा कैरोटीन और विटामिन बी 6 होते हैं। यह आपके इम्युन सिस्टम को काफी मजबूत बनाता है।

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

संतरा और गाजर का जूस

इस सर्दी में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस जूस को आजमाएं। इस जूस को बनाने के लिए सबसे पहले एक जूसर में संतरे और गाजर का अलग-अलग जूस निकाल लें। इन्हें गिलास में डालें। अब इन्हें एक साथ ब्लेंडर में डालें। अदरक और हल्दी पाउडर डालें। मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेंड करें और एक गिलास में डालें। इसे नींबू के टुकड़े से गार्निश करें और सर्व करें। आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं।

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

अजमोदा का जूस

अजमोदा और टमाटर का जूस सर्दियों में पिया जा सकता है। यह जूस कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही अजमोदा का जूस हृदय, किडनी और लिवर को भी स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह अजमोदा और टमाटर का जूस विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स है। इस जूस को पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इसमें विटामिन ए भी होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस

यह एक ऐसा जूस है, जो विटामिन सी रिच होता है और इसलिए इसे इम्युन सिस्टम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसे एक स्मूदी के रूप में भी बनाकर पी सकते हैं। आप इसे तैयार करने के लिए इसमें दूध को भी शामिल कर सकती हैं। दूध प्रोटीन और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है, जो केवल फलों या सब्जियों का उपयोग करने वाले जूस में मिलना मुश्किल है।

consume these juices to stay fit in winter immunity will get boost,Health,healthy living

पालक का जूस

सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचाने में पालक का जूस भी बहुत कारगर माना जाता है। सर्दियों में पालक इम्यूनिटी के लिए अच्छा है। इसमें केरोटीन, अमीनो एसिड, आयरन, आयोडीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही विटामिन ए, सी, के, ई और बी कॉम्पलेक्स भी प्रचुर मात्रा में होता है। पालक का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। पालक में प्रोटीन और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी