न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अधिक कॉफी पीना सेहत को पहुंचाता है नुकसान, लेकिन इतने कप पीने से बढ़ जाती है उम्र!

कॉफी दुनिया में सबसे अधिक डिमांड की जाने वाली चीजों में से एक है। शरीर में ताजगी लाने के लिए लोग कॉफी का सेवन करते है। विदेशों में ही नहीं भारत में भी कॉफी की अधिक डिमांड है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले सालों में पूरे एशिया में कॉफी की मांग बढ़ने का अनुमान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 10:19:29

अधिक कॉफी पीना सेहत को पहुंचाता है नुकसान, लेकिन इतने कप पीने से बढ़ जाती है उम्र!

कॉफी दुनिया में सबसे अधिक डिमांड की जाने वाली चीजों में से एक है। शरीर में ताजगी लाने के लिए लोग कॉफी का सेवन करते है। विदेशों में ही नहीं भारत में भी कॉफी की अधिक डिमांड है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले सालों में पूरे एशिया में कॉफी की मांग बढ़ने का अनुमान है। आयुर्वेद कॉफी को सबसे अच्छी दवा के रूप में देखता है। बाकी दूसरी दवाओं की तरह इसके प्रभावों की निगरानी करना भी जरूरी है। कॉफी शरीर में गर्म उत्तेजक प्रभाव के लिए जानी जाती है। यह हमारे शरीर की एनर्जी को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में कॉफी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए हाल ही में तीन शोध किए गए जिसमें सामने आया कि कॉफी पीने से हार्ट हेल्थ को तो फायदा होता ही है साथ ही उम्र भी बढ़ती है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि हृदय रोग, हृदय गति रुकने, हृदय गति की समस्या या किसी भी कारण से मरने के जोखिम को 10 से 15 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए कितने कप कॉफी पीने की सलाह दी गई है, यह भी जान लीजिए।

drinking coffee benefits,increase longevity with coffee,coffee and aging,health benefits of coffee,longevity and coffee consumption,coffee for a longer life,benefits of drinking 2-3 cups of coffee daily,anti-aging benefits of coffee,coffee and life expectancy,longevity boost with coffee

इस शोध में सामने आया है उसे अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के 71वें एनुअल साइंस सेशन में प्रजेंट किया गया। इस स्टडी में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बेकर हार्ट इंस्टीट्यूट में एरिथमिया के प्रोफेसर और रिसर्च के हेड राइटर डॉ पीटर किस्टलर और उनकी टीम ने यूके बायोबैंक के डेटा का उपयोग किया, जो एक बड़ा डेटाबेस है। इसमें 5 लाख से अधिक लोगों की हेल्थ इन्फॉर्मेशन है।

डॉ पीटर के मुताबिक, कॉफी हार्ट रेट को बढ़ा सकती है। कुछ लोगों को चिंता है कि इसे पीने से दिल की कुछ समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन हमारा डेटा बताता है कि हृदय रोग वाले मरीजों और नॉर्मल लोगों के लिए कॉफी हेल्दी डाइट का हिस्सा होना चाहिए। हमने रिसर्च में पाया कि कॉफी पीने से कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि इसके सेवन से हार्ट हेल्थ में फायदा मिला।

drinking coffee benefits,increase longevity with coffee,coffee and aging,health benefits of coffee,longevity and coffee consumption,coffee for a longer life,benefits of drinking 2-3 cups of coffee daily,anti-aging benefits of coffee,coffee and life expectancy,longevity boost with coffee

दिन में दो या तीन कप कॉफी पी सकते है

हॉन्ग कॉन्ग के मटिल्डा इंटरनेशनल हॉस्पिटल की डाइटिशियन करेन चोंग का कहना है कि कॉफी लवर्स को रिसर्च के निष्कर्ष जानने के बाद इसे अधिक मात्रा में नहीं सेवन करना चाहिए। रिसर्च से निकले हुए निष्कर्ष उपयोगी हैं, लेकिन इस पर और अधिक रिसर्च की आवश्यकता है। तब तक मैं किसी के भी हार्ट की सेफ्टी के लिए कॉफी पीने को बढ़ावा नहीं दूंगा। मैं कहूंगा कि दिन में 2-3 कप कॉफी पी जा सकती है। 2-3 कप कॉफी में लगभग 200 मिलीग्राम कैफीन होता है।

करेन चोंग का कहना है कि अमेरिकी फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन भी प्रति दिन 400 मिलीग्राम से अधिक कैफीन की सिफारिश नहीं करता, जो लगभग 4-5 कप कॉफी के बराबर होता है। ऐसे में अगर आप दिन में 4 कप से अधिक काफी पीते है तो आपको डिकैफिनेटेड कॉफी पीना चाहिए। इसमें कैफीनयुक्त कॉफी की तुलना में लगभग 97% कम कैफीन होता है।

करेन चोंग आगे कहती हैं कि जो लोग कैफीन के प्रति संवेदनशील होते हैं, उन्हें कॉफी और अन्य कैफीनयुक्त ड्रिंक से पूरी तरह से बचना चाहिए, क्योंकि कैफीन हार्ट रेट बढ़ाने का कारण बनता है और उन्हें चिड़चिड़ा बना सकता है।

करेन चोंग आगे कहती हैं कि मैं बच्चों और वयस्कों को कॉफी पीने की सलाह नहीं देती क्योंकि कैफीन उनके नर्वस और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर नेगेटिव असर डालती है। यदि कोई महिला प्रेग्नेंट है या स्तनपान कराती हैं तो वो भी दिन में एक या दो कप से अधिक कॉफी न पिएं।

करेन चोंग आगे कहती हैं कि यदि आप सीने में जलन (एसिड रिफ्लक्स) से पीड़ित हैं तो भी आपको डिकैफिनेटेड कॉफी ही पीना चाहिए क्योंकि कैफीन गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन करने के लिए पेट को उत्तेजित करता है।

drinking coffee benefits,increase longevity with coffee,coffee and aging,health benefits of coffee,longevity and coffee consumption,coffee for a longer life,benefits of drinking 2-3 cups of coffee daily,anti-aging benefits of coffee,coffee and life expectancy,longevity boost with coffee

कॉफी पीने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

करेन चोंग ने आगे कहा, कॉफी हड्डियों के स्वास्थ को काफी प्रभावित कर सकती है। कुछ रिसर्च में बताया गया है कि कॉफी के अधिक सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

कॉफी बीन्स में एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले ये यौगिक जो हमारी कोशिकाओं को ब्रेक होने और बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

दो सबसे आम प्रकार की कॉफी बीन पाई जाती हैं, जो हैं रोबस्टा और अरेबिका। करेन चोंग के मुताबिक, रोबस्टा बीन्स में अरेबिका बीन्स की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लेकिन इसमें कैफीन की मात्रा दोगुनी होती है। इसलिए हमेशा ताजी पिसी हुई कॉफी का ही सेवन करना चाहिए। लेकिन कॉफी पीते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कॉफी बीन्स को बहुत लंबे समय तक या बहुत अधिक तापमान पर न भूना गया हो, क्योंकि ऐसा करने से एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा कम हो जाती है। अगर कॉफी पीने के फायदे लेने चाहते हैं तो कॉफी में दूध मिलाकर पिएं। लेकिन ध्यान रखें कॉफी में क्रीम और चीनी न मिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर