न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू ने सलमान-अरबाज से ऐसा कह रिजेक्ट कर दी थी ‘दबंग 2’, एक्टर ने बॉडीगार्ड को लेकर कही यह बात

एक्टर सोनू सूद जल्द ही एक्शन फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है। हाल ही फिल्म का धमाकेदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 7:57:53

2 News : सोनू ने सलमान-अरबाज से ऐसा कह रिजेक्ट कर दी थी ‘दबंग 2’, एक्टर ने बॉडीगार्ड को लेकर कही यह बात

एक्टर सोनू सूद जल्द ही एक्शन फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है। हाल ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सोनू खतरनाक एक्शन करते हुए दिखे। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोनू साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में विलेन ‘छेदी सिंह’ का किरदार निभाकर छा गए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। सोनू ने हाल ही खुलासा किया कि उन्हें साल 2012 में आई ‘दबंग 2’ में भी ‘छेदी’ के भाई का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।

हालांकि उन्होंने इसके पीछे की खास वजह का भी खुलासा किया। सोनू ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि सलमान और अरबाज मेरे परिवार जैसे हैं। उन्होंने मुझे ‘छेदी सिंह’ के भाई का रोल निभाने के लिए बुलाया, लेकिन मैंने मना कर दिया। किसी तरह से वो रोल मुझे उत्साहित नहीं कर रहा था।

सलमान और अरबाज बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मुझे रोल करने के लिए कहा, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे इस रोल को लेकर कोई एक्साइटमेंट नहीं हो रही है तो मैं कैसे कर पाऊंगा। तब उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, कोई समस्या नहीं। ‘दबंग 2’ के प्रीमियर पर सलमान ने मुझे बुलाया था और मैं खुशी-खुशी शामिल भी हुआ था। मालूम हो कि फिल्म में नए खलनायक के रोल में प्रकाश राज की एंट्री हुई थी। निकितिन धीर और दीपक डोबरियाल भी नेगेटिव रोल्स में नजर आए थे।

sonu sood,actor sonu sood,fateh movie,dabangg 2,dabangg,Salman Khan,arbaaz khan,sonu bodyguards,sonu fateh

सोनू सूद ने कहा, बॉडीगार्ड शोर मचाते हैं और लोगों में उत्सुकता पैदा करते हैं...

सोनू ने इंटरव्यू में स्टार्स के साथ रहने वाले बॉडीगार्ड को लेकर भी बात की। सोनू ने कहा कि बॉडीगार्ड और स्टार्स के फ्रेंड्स को अक्सर एक सीन बनाने के लिए ट्रेंड किया जाता है। खासतौर पर एयरपोर्ट जैसी जगहों पर। वे शोर मचाते हैं और लोगों में उत्सुकता पैदा करते हैं। इसलिए जो लोग अपने काम से मतलब रखते हैं, वे भी मुड़कर देखते हैं कि कौन आ रहा है।

इस तरह वे ध्यान आकर्षित करते हैं। वहीं अभिनेता, अकेले चलते हुए आसानी से कुछ फैंस के साथ फोटो लेने के लिए निकल सकता है। लेकिन जब अराजकता पैदा की जाती है, तो यह पहले से ही तय होता है कि वे ध्यान आकर्षित करें। एक बार मैं जिम में था, तभी एक दोस्त मुझे लेने आया। पास में एक कार रुकी और एक बॉडीगार्ड बाहर निकला, यह दिखावा करते हुए कि बहुत भीड़ है।

वह चिल्लाने लगा, 'पीछे हटो', जबकि आस-पास कोई नहीं था। फिर एक्टर ने पीछा किया और इस बीच बिल्डिंग में घुस गया। सच तो यह है कि अगर आप भीड़ में चले जाते हैं, तो ज्यादातर लोग आपको परेशान नहीं करेंगे। मेरे पास भी बॉडीगार्ड हैं, लेकिन मैं उन्हें हमेशा किसी को धक्का देने से बचने की हिदायत देता हूं। यहां तक कि जब मैं एक चेन में चलता हूं, तो भी मैं उन्हें कहता हूं कि किसी को धक्का मत दो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ