न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्विट्जरलैंड से लौटीं करीना ने शेयर की खास पोस्ट, इस एक्ट्रेस ने बताया कास्टिंग काउच का किस्सा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने काम के साथ परिवार को लेकर भी लगातार खबरों में रहती हैं। जब भी मौका मिलता है करीना फैमिली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 8:44:09

2 News : स्विट्जरलैंड से लौटीं करीना ने शेयर की खास पोस्ट, इस एक्ट्रेस ने बताया कास्टिंग काउच का किस्सा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने काम के साथ परिवार को लेकर भी लगातार खबरों में रहती हैं। जब भी मौका मिलता है करीना फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करती हैं। ऐस में कई दफा बाहर घूमने चली जाती हैं। वह हाल में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वेकेशन से भारत लौटी हैं। करीना ने आते ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वह यूरोपीयन कंट्री स्विट्जरलैंड में थीं। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही थीं। करीना ने तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट साझा की है।

करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्फ से ढके पहाड़ों की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस पर लिखा, “यहां से जाना हमेशा दर्द देता है। ठंड के इस समय में खान परिवार ने सुंदर स्विस आल्प्स में छुट्टियां बिताई। परिवार के सदस्यों ने इस वातावरण में अपने लिए कुछ यादें भी बनाई हैं।” करीना ने तैमूर और जेह की कई मनमोहक झलकियां दिखाईं। एक तस्वीर में तैमूर लाल और हरे रंग की ड्रेस में बेहद प्यारे दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा, “मेरा बेटा।” दूसरी तस्वीर में तैमूर जमीन की ओर देखता हुआ नजर आ रहा है।

करीना ने लिखा, “मुझसे मत पूछो कि मैं स्की करती हूं या नहीं। मैं अपने बेटे की तस्वीरें लेती हूं-किसी को तो लेनी ही चाहिए।” एक फोटो में काले रंग की ड्रेस में जेह बर्फ पर लेटे और लाल रंग का हेलमेट पहने रो रहे हैं। इसके बाद की एक तस्वीर में जेह आंखें बंद करके बर्फ पर लेटे हुए हैं। करीना ने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों सहित अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें भी साझा कीं। करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थी। करीना ने एक बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू हो सकती है और फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

Kareena Kapoor Khan,saif ali khan,taimur,jeh,switzerland,kareena insta story,kareena special post,Upasana Singh,actress upasana singh,kapil sharma show,upasana casting couch

एक्ट्रेस उपासना सिंह को रात 11.30 बजे फिल्म के डायरेक्टर ने बुलाया था...

‘कपिल शर्मा के कॉमेडी शो’ का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस उपासना सिंह इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। उपासना ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच की बात शेयर की है। उपासना ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि जब भी मैं फिल्म के लिए किसी डायरेक्टर से मिलने के लिए जाती थीं, तो मेरे साथ हमेशा मां या बहन होती थीं। एक दिन रात में करीब 11.30 बजे के करीब मुझे फिल्म के डायरेक्टर की कॉल आई और उन्होंने मुझे एक होटल में सिटिंग के लिए बुलाया।

मैंने कई बार इस बात को टालने की कोशिश की और डायरेक्टर से कहा कि मैं अगले दिन स्टोरी सुन लूंगी क्योंकि उस वक्त मेरे पास गाड़ी नहीं थी। इस पर डायरेक्टर ने कहा कि तुम सिटिंग का मतलब नहीं समझी। वह डायरेक्टर मेरी पिता की उम्र का था। मैं पूरी रात सो नहीं पाईं। अगले दिन सुबह ही मैं डायरेक्टर के ऑफिस पहुंच गई, जहां उसके सेक्रेटरी ने मुझे इंतजार करने को बोला, लेकिन मैं रुकी नहीं।

मैं ऑफिस में अंदर गई और उसे बुरा भला करने के साथ ही पंजाबी में गालियां भी दीं। जब मैं वहां से बाहर आई तो मुझे काफी बुरा लगा क्योंकि मैंने कई लोगों को बताया था कि मैं अनिल कपूर के अपोजिट काम करने वाली हूं। वहां से निकलने के बाद मैं पूरे रास्ते रोते रहीं। घर जाते ही मैंने खुद को कमरे में 7 दिन तक बंद कर लिया। हालांकि इस दौरान मेरी मां ने मेरा काफी साथ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ