न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bad Cholesterol को कम कर देगी ये 8 नेचुरल ड्रिंक्स, पास नहीं फटकेंगी दिल की बीमारियां

दिल को हेल्दी रखना है तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना बेहद जरुरी है। कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है डाइट में से अनहेल्दी फैट को कम करना। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करना जो आपके कोलेस्ट्ऱॉल लेवल को बढ़ने से रोक सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 10:34:21

Bad Cholesterol को कम कर देगी ये 8 नेचुरल ड्रिंक्स, पास नहीं फटकेंगी दिल की बीमारियां

दिल को हेल्दी रखना है तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना बेहद जरुरी है। कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है डाइट में से अनहेल्दी फैट को कम करना। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करना जो आपके कोलेस्ट्ऱॉल लेवल को बढ़ने से रोक सके। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए है जिनकी मदद से बड़े आराम से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जा सकता है...

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

टमाटर का जूस (Tomato Juice)

टमाटर की मदद से बड़ी आसानी से खून में मौजूद गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन नामक यौगिक पाया जाता है जो लिपिड स्तर में सुधार कर खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता हैं। इसके अलावा इसका नियासिन तत्व भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका फाइबर पेट को अंदर से स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

कोको ड्रिंक (Cocoa Drink)

कोको में फ्लेवेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट मिलता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है, साथ ही कोको ड्रिंक में मौजूद मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड भी शरीर को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

ओट्स ड्रिंक (Oats Drinks)

ओट्स को हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स होते हैं, जो आंत में एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं और पित्त के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम होता है। कुछ शोध में सामने आया है कि 3 ग्राम बीटा-ग्लूकेन्स का सेवन करने से एलडीएल में 7% की कमी हो सकती है। इसके लिए ओट्स ड्रिंक का सेवन कर सकते है। इसे बनाने के लिए रात में थोड़ा सा ओट्स भिगो कर रखें और सुबह इसे पीस लें। फिर इसमें गाय का दूध मिलाएं और स्मूदी बना कर इसका सेवन करें।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

ग्रीन टी (Green Tea)

ग्रीन टी को वजन घटाने का एक कारगर उपाय माना जाता है, इसमें मौजूद कैटेचिन और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देते हैं, जिससे हाई बीपी, हार्ट अटैक और डायबिटीज का खतरा कम होने लगता है।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

अदरक की चाय (Ginger Tea)

अदरक का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर आप बिना दूध मिलाए इसकी चाय पिएंगे तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में आ जाएगा। अदरक एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स वाली हर्ब है, इसमें एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेट्री एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। अगर ये चाय रेगुलर पिएंगे तो धीरे-धीरे ब्लॉक्ड आर्टरीज खुलने लगेंगी और आप सेहतमंद हो जाएंगे।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

अनार का जूस (Pomegranate Juice)

अन्य फलों के जूस की तुलना में अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट हाई होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुण LDL कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। अनार का जूस धमनियों से प्लॉक को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। अनार का रस लो ब्लड प्रेशर में भी मदद कर सकता है। इस जूस को आप घर भी बना सकते हैं। फिर जब भी आप ऑयली फूड्स का सेवन करें इस जूस में काला नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

संतरे का जूस (Orange Juice)

संतरे का जूस फैट फ्री होता है और सोडियम मुक्त है। ये विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है जो कि शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा संतरे का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है और ये यूरिन में पीएच को भी बढ़ाता है और किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। संतरे का जूस आप नाश्ते के साथ पी सकते हैं।

cholesterol,cholesterol lowering drinks,how to reduce cholesterol,cholesterol symptoms,cholesterol normal range,high cholesterol,drink to reduce cholesterol

पंपकिन जूस (Pumpkin Juice)

पंपकिन जूस यानी कद्दू के रस में काफी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें पॉलीफेनोलिक यौगिक और बीटा-कैरोटीन शामिल हो सकते हैं। दोनों ही कोलेस्ट्रॉल जमा होने से और धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। आप इस ड्रिंक को कभी भी पी सकते हैं। कद्दू का जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप कद्दू को उबाल कर रख लें और इसे पीस कर जूस बना लें। फिर इस जूस में नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत