न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

सेहत का खानपान से गहरा नाता होता हैं। अच्छा खानपान और पोषण युक्त भोजन शरीर को पोषित करते हुए बीमारियों से बचाता हैं। लेकिन सेहतमंद आहार के सेवन से ज्यादा जरूरी यह समझना हैं कि इनका सेवन किस तरह किया जाए ताकि ये शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 9:01:40

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

सेहत का खानपान से गहरा नाता होता हैं। अच्छा खानपान और पोषण युक्त भोजन शरीर को पोषित करते हुए बीमारियों से बचाता हैं। लेकिन सेहतमंद आहार के सेवन से ज्यादा जरूरी यह समझना हैं कि इनका सेवन किस तरह किया जाए ताकि ये शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करें। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फ़ूड लेकर आए हैं जिन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखा जाए और सुबह खाया जाए तो बेहतरीन फायदे पहुंचाते हैं। इन फूड्स को रातभर पानी में भिगोकर रखने से यह अंकुरित होने लगते हैं, जिससे इनका पोषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप खून की कमी, थकान, कमजोरी और हड्डियों में कमजोरी आदि समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको इन चीजों को भिगोकर खाना शुरू कर देना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

बादाम

बादाम को रातभर भिगोकर रखने के बाद इसका पोषण काफी बढ़ जाता है। बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जिसके सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिलती है। भीगे हुए बादाम वजन घटाने में मददगार होते हैं। बादाम खाने से दिमाग भी बढ़ता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

मेथी दाना

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह फाइबर और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसे पानी में भिगोकर खाने से दांत और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके अलावा नियमित रूप से सुबह मेथी दाने और इसका पानी पीने से पेट, किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी यह कम करता है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का भंडार हैं। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए भीगे हुए अलसी का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर में अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करता है। अलसी में डायटरी फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को साफ और स्वस्थ रखता है। सुबह सबसे पहले इस चीज का सेवन करने से आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

मुनक्का

किशमिश जैसी दिखने वाली मुनक्का में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में यह काफी फायदेमंद होती है। मुनक्का को भिगोकर खाने से किडनी संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

हरी मूंग

हरे मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का भंडार है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद है। मूंग की फलियों में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है, जिससे डायबिटीज, कैंसर आदि सहित पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

सौंफ

खाली पेट सौंफ का पानी पीने के भी अनगिनत फायदे हैं। इससे यूरिन प्रॉब्लम नहीं होती है। साथ ही यह पाचन को दुरुस्त रखता है और आंखों की रोशनी को भी तेज करता है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

किशमिश

किशमिश आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन। बहुत से लोग अनजान हो सकते हैं लेकिन नियमित रूप से भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे त्वचा भी स्वस्थ और बेदाग रहती है। अगर आप एनीमिया और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो भीगी हुई किशमिश खाने से आपको इन परेशानियों से निजात मिल जाएगी। साथ ही किशमिश को रात भर सौंफ में भिगोकर रखने से एसिडिटी दूर होती है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

चने

भीगे हुए चने खाने से हेल्थ को काफी फायदा होता है। इससे अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है। सुबह के समय भीगे हुए चने खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही शरीर की थकावट दूर होकर एनर्जी बढ़ती है।

इन 9 चीजों को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी, बीमारियां रहती हैं दूर

खसखस

खसखस फोलेट, थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। खसखस में मौजूद विटामिन बी चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है और वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसे फैट कटर के रूप में जाना जाता है, जिस वजह से यह वजन कम करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। इसे भिगोकर खाने से शरीर में जामा चर्बी को कम किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी