Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वस्थ रहना हैं तो डाल लीजिए बिना तकिये सोने की आदत, जानें कैसे प्रभावित होता हैं शरीर

जी हां, तकिया लगाकर सोने से शरीर के कई अंगों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तकिये के बिना सोना किस तरह आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Sep 2022 1:38:59

स्वस्थ रहना हैं तो डाल लीजिए बिना तकिये सोने की आदत, जानें कैसे प्रभावित होता हैं शरीर

रात को सभी आराम की नींद लेना पसंद करते हैं और इस दौरान किसी भी तरह का परिवर्तन नींद में खलल डालने का काम करता हैं, खासतौर से अपनी पसंद का तकिया ना मिल पाना। जी हां, आजकल देखने को मिलता हैं कि लोगों को सोते समय अपना ही तकिया चाहिए होता हैं और कई लोग तो शहर से बाहर जाते हैं तो अपने साथ अपना तकिया भी ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तकिये का इस्तेमाल ना करना आपकी कई शारीरिक परेशानियों को दूर कर सकता हैं। जी हां, तकिया लगाकर सोने से शरीर के कई अंगों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तकिये के बिना सोना किस तरह आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

benefits of sleeping without pillow,healthy living,Health tips रीढ़ की हड्डी को मिलता है आराम

जब व्यक्ति सोते समय अपने सिर के नीचे तकिया लगाकर सोता है तो उससे रीढ़ की हड्डी और सिर की पोजीशन एक समान नहीं होती है। खासकर ज्यादा ऊंची तकिया लगाने पर रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सोते समय टेढ़ी रहती है, जिसके कारण कई तरह के परेशानियां हो सकती हैं। अक्सर इसी के कारण सोकर उठने पर लोगों में शरीर में अकड़न और पीठ दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। इसलिए आपके लिए बिना तकिया सोना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इससे आपकी रीढ़ की हड्डी और सिर की पोजीशन सीधी बनती है। बिना तकिये लगाए सोने से व्यक्ति की गर्दन स्पाइन की दिशा में रहती है, जिसकी वजह से पीठ दर्द की समस्या नहीं होती।

सिर दर्द से मिलेगा छुटकारा

अगर आप बिना तकिए के सोते हैं तो इसका आपके शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि बिना तकिए के सोने से शरीर को फायदा होता है। ऐसा करने से आपको सिरदर्द से छुटकारा मिलता है, जबकि कमर दर्द की शिकायत भी नहीं होती है।

benefits of sleeping without pillow,healthy living,Health tips गर्दन दर्द से मिलेगी राहत

हम अक्सर तकिए का उपयोग इसलिए करते हैं, ताकि गर्दन और सिर को सही सपोर्ट मिल सके। लेकिन एक गलत पोजीशन और गलत तकिए की वजह से आपको कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। इससे आपके गर्दन के मसल्स पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से आपकी गर्दन में दर्द हो सकता है। इसके बजाय अगर आप बिना तकिए के सोते हैं तो इससे आप गर्दन के दर्द से तो बचते ही हैं साथ ही आपके गर्दन और सिर तक का रक्त प्रवाह भी बेहतर रहता है।

अच्छी नींद आएगी

नींद न आना भी एक बड़ी प्रॉब्लम है। ऐसे में अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो बिना तकिए के सोना शुरू कीजिए, इससे आपकी थकान दूर होगी और आपको अच्छी नींद भी आएगी। जिससे आप सुबह उठकर बिल्कुल फ्रेश महसूस करेंगे।

benefits of sleeping without pillow,healthy living,Health tips तनाव से मिलेगी राहत

भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव लोगों की बड़ी समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना तकिए के सोने से आपका सिर ऊपर की ओर नहीं होगा, जिससे आपके मस्तिष्क तक रक्त संचार ठीक रहता और तनाव नहीं होता है।

चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं

जो लोग सोते समय बहुत फूली हुई और मुलायम फोम वाली तकिये का इस्तेमाल करते हैं उनके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी देखने को मिलती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसी फोम वाली तकिया लगाकर सोने से चेहरे पर दबाव पड़ता है और तकिये पर मौजूद धूल-गंदगी और बैक्टीरिया आदि स्किन पोर्स में समाकर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके कारण चेहरे की त्वचा पर मुंहासे की समस्या भी हो सकती है। तो अच्छा यही है कि आप बिना तकिया सोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology