न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तांबा है प्राकृतिक कीटाणुनाशक, इसके बर्तन में रखा पानी पीने से ही झूम उठेगी जिंदगी...

भारतीय समाज और परंपराओं में सदियों से इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीज़ों का सेहत से गहरा नाता रहा है। इसी में...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 6:16:04

तांबा है प्राकृतिक कीटाणुनाशक, इसके बर्तन में रखा पानी पीने से ही झूम उठेगी जिंदगी...

भारतीय समाज और परंपराओं में सदियों से इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीज़ों का सेहत से गहरा नाता रहा है। इसी में से एक चीज़ है तांबे के बर्तन, जो बिना किसी मेहनत के हमारी सेहत का ख़्याल रखता है। तांबे के बर्तन का उपयोग करने से शरीर को आवश्यक खनिज प्राप्त होता है, जिससे हमें कई प्रकार के शारीरिक लाभ मिलते हैं। तांबा अपने आपमें एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है।

आयुर्वेद में बाकायदा इस बात का ज़िक्र किया गया है कि तांबे के बर्तन, जैसे-जग या बोतल में रातभर या दिन में भी कम-से-कम आठ घंटे तक भरकर रखे हुए पानी को पीने से हमारी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।

यह न केवल शरीर के तीनों दोषों (पित्त, कफ़ और वात) को संतुलित रखता है, बल्कि यह शरीर के प्योर वॉटर लेवल को भी बनाए रखता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अत्यधिक अम्लता से ग्रस्त शरीर को भी क्षारीय सामग्री मिलती रहे। क्षारीयता यानी ऐल्केलिनिटी शरीर के लिए आवश्यक होती है।

copper pot,drinking water,alkalinity,bacteria,weight,anaemia,copper pot water,health news in hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने के ढेरों फ़ायदे

- तांबा, पानी के साथ एक रासायनिक प्रक्रिया करता है, जिससे पानी में ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण पैदा होते हैं। इसका ऐंटी-बैक्टीरियल गुण आपको कीटाणुओं से बचाकर आपके शरीर को स्वस्थ बनाता है जबकि इसके ऐंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की परेशानी ना के बराबर होती है।

- तांबे के बर्तन में पानी पीना गर्भवती महिलाओं के लिए भी फ़ायदेमंद है। तांबा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए आवश्यक होता है (लेकिन इसकी मात्रा तय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें)।

- वज़न कम करने के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से लाभ मिलता है। तांबा पाचन क्रिया को मज़बूत करने के साथ हमारे शरीर की अतिरिक्त वसा को घटाने का काम भी करता है।

- तांबे यानी कॉपर के बर्तन में पानी पीने से आपके शरीर के लिए ज़रूरी कॉपर की सीधे-सीधे पूर्ति होती है।

copper pot,drinking water,alkalinity,bacteria,weight,anaemia,copper pot water,health news in hindi

- तांबे में अम्लीय व क्षारीय गुण होने के कारण यह कैंसर की रोकथाम में भी असरदार होता है।

- शरीर के अंदरूनी और बाहरी हिस्से की चोट को भरने में तांबा अहम भूमिका निभाता है।

- तांबा थायरॉइड में असरदार है और आर्थराइटिस के दर्द को कम करता है।

- इसका उपयोग ब्लडप्रेशर सही रखने और कोलेस्ट्रेरॉल को कम करने के लिए बहुत अच्छा होता है।

- तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एनीमिया की समस्या से भी राहत मिलती है।

copper pot,drinking water,alkalinity,bacteria,weight,anaemia,copper pot water,health news in hindi

डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करता है

तांबा पेट, लिवर और किडनी सभी को डिटॉक्स करता है। इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टिरिया को मार देते हैं, जिस वजह से पेट में कभी भी अल्सर और इंफ्केशन नहीं होता।

आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से दे राहत

तांबे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ दर्द से राहत दिलाती है, इसलिए अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही तांबा हड्डियों और रोग प्रतिरोध प्रतिरोधक क्षमता को भी स्ट्रॉंग बनाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

तांबे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स चेहरे की फाइन लाइन्स और झाइयों को खत्म करता है। साथ ही फाइन लाइन्स को बढ़ाने वाले सबसे बड़े कारण यानी फ्री रेडिकल्स से बचाकर स्किन पर एक सुरक्षा लेयर बनाता है, जिस वजह से आप लंबे समय तक जवां रहते हैं।

copper pot,drinking water,alkalinity,bacteria,weight,anaemia,copper pot water,health news in hindi

वजन कम करने में कारगर

अगर आपको जल्दी वजन कम करना है, तो तांबे के बर्तन का पानी पिएं। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर कर बुरे फैट को शरीर से बाहर निकालता है।

दिमाग को तेज करने में मददगार

मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरण शक्ति मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

इस गर्मी अपनाएं यह खास स्किनकेयर रूटीन, पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा

इस गर्मी अपनाएं यह खास स्किनकेयर रूटीन, पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा

  • गर्मी से स्किन ऑयली, डल और टैन हो सकती है
  • सही स्किन केयर रूटीन से पिंपल्स और सनबर्न से बचा जा सकता है
  • त्वचा की सफाई, हाइड्रेशन और सनस्क्रीन से स्किन ग्लोइंग रहती है
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच