न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पथरी की समस्या होने पर ना करें इन आहार का सेवन, बिगड़ सकती हैं स्थिति

आजकल के समय में किडनी में स्टोन अर्थात पथरी की समस्या बेहद आम हो चुकी हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग किडनी स्टोन के मरीज बन चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 2:27:49

पथरी की समस्या होने पर ना करें इन आहार का सेवन, बिगड़ सकती हैं स्थिति

आजकल के समय में किडनी में स्टोन अर्थात पथरी की समस्या बेहद आम हो चुकी हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग किडनी स्टोन के मरीज बन चुके हैं। नमक और शरीर के दूसरे खनिज जब एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं तो पथरी बनने लगती है। जमा होते हुए ये पत्थर के टुकड़ों जैसा आकार ले लेते हैं, जिसके कारण ब्लैडर तक यूरिन पहुंचने के रास्ते में रुकावट आती है। पथरी दर्द के साथ कई सारी परेशानियों को भी न्यौता देती है। इस समस्या में आपको अपने खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं और ऐसी चीजों से परहेज करना होता हैं जो इस समस्या को और बढ़ाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पथरी की समस्या के दौरान किन-किन आहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

kidney stone problem,stone problem in kidney,food to avoid during kidney stone problem,kidney care tips,healthy living,Health tips

डेयरी प्रोडक्ट्स

पथरी की समस्या में बहुत अधिक मात्रा में दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम आदि पाया जाता है जो पथरी को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए अगर आपको पथरी की समस्या है तो डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन करें से बचें या अपने डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

kidney stone problem,stone problem in kidney,food to avoid during kidney stone problem,kidney care tips,healthy living,Health tips

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

पथरी के मरीजों को कोल्ड ड्रिंक्स या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या कैफीन आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। इस समस्या में कैफीन की अधिक मात्रा आपकी परेशानी को और बढ़ा सकती है। कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड अधिक मात्रा में होता है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए पथरी के मरीजों को इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

kidney stone problem,stone problem in kidney,food to avoid during kidney stone problem,kidney care tips,healthy living,Health tips

नॉनवेज

नॉनवेज खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। किडनी में स्टोन की समस्या होने पर अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा को कम कर दें। ज्यादा प्रोटीन से किडनी पर विपरीत असर पड़ता है। ज्यादा प्रोटीन के सेवन से यूरिन में सामान्य स्थिति से कहीं ज्यादा कैल्शियम बाहर निकल जाता है। प्रोटीन युक्त भोजन में मौजूद प्यूरीन के कारण नॉनवेज के सेवन से पथरी के मरीज के शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है, नतीजतन स्टोन का आकार बड़ा हो जाता है।

kidney stone problem,stone problem in kidney,food to avoid during kidney stone problem,kidney care tips,healthy living,Health tips

नमक

जब आप अधिक नमक या सोडियम खाते हैं, तो आपको गुर्दे की पथरी होने की संभवना बढ़ जाती है। सोडियम डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड में अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों को न खाएं। इसके अलावा सोडियम मसालों और मीट में भी उस्थित होता है।

kidney stone problem,stone problem in kidney,food to avoid during kidney stone problem,kidney care tips,healthy living,Health tips

विटामिन-सी और ऑक्सलेट वाले आहार

पथरी की शिकायत होने पर ऐसी चीजों के सेवन से बचें, जिनमें ऑक्सलेट और विटामिन-सी पाए जाते हैं। ऑक्सलेट कैल्शियम को जमा कर लेता है और यूरीन में नहीं जाने देता है। पालक, साबुत अनाज, चॉकलेट, टमाटर में ऑक्सलेट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इन्हें खाने से बचें। विटामिन-सी के ज्यादा सेवन से भी स्टोन बनता है। इसलिए विटामिन-सी का एक निश्चित मात्रा में सेवन करें। टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, चौलाई, आंवला, सोयाबीन, अजमोद, चीकू, कद्दू, सूखे बींस, कच्चा चावल, उड़द की दाल और चने का ज्यादा सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।

kidney stone problem,stone problem in kidney,food to avoid during kidney stone problem,kidney care tips,healthy living,Health tips

हाई फॉस्फोरस वाले पदार्थ

हाई फास्फोरस वाले पदार्थ चॉकलेट, नट्स, कार्बोनेटेड ड्रिक्स, दूध और दूध से बने पदार्थ, फास्ट फूड, टॉफी, कैन सूप, नूडल, फ्राई फ़ूड, जंक फ़ूड, चिप्स का सेवन किडनी में स्टोन होने पर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मूंगफली, काजू, किशमिश, मुनक्का जैसे ड्राई फूट के सेवन से परहेज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल