न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : होली के रंग ना बन जाए कहीं अस्थमा रोगियों के लिए घातक, रखें इन बातों का ध्यान

आप पहले ही इसके लिए तैयार रहें और हर जरूरी सावधानी बरतें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख पा जरा सी सावधानी बरतते हुए अस्थमा अटैक को आसानी से रोक सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 7:41:51

Holi 2022 : होली के रंग ना बन जाए कहीं अस्थमा रोगियों के लिए घातक, रखें इन बातों का ध्यान

होली का पर्व रंगों का त्यौहार हैं जो भाईचारे और एकता को दर्शाते हुए संतरंगी खुशियों का अहसास करवाते हैं। सभी इस पर्व का आनंद उठाना पसंद करते हैं लेकिन रंगों में मौजूद हानिकारक तत्व आपकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर सकते है, खासतौर से अस्थमा रोगियों के लिए। जी हां, रंगों में बहुत सारे केमिकल और धातुएं होती हैं जिससे श्वसन संबंधी समस्या और बढ़ सकती है और अस्थमा अटैक का कारण भी। ऐसे में होली के रंग आपके लिए घातक बने इससे अच्छा हैं आप पहले ही इसके लिए तैयार रहें और हर जरूरी सावधानी बरतें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख पा जरा सी सावधानी बरतते हुए अस्थमा अटैक को आसानी से रोक सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

asthmatics keep these things in mind this holi,healthy living,Health tips

सूखे रंगों से बचें

रंगों की होली खेलते समय ध्यान रखें कि आप पर कोई सूखा रंग न डालें। दरअसल, सूखे रंग में मौजूद कण हवा में काफी वक्त तक तैरते हैं, जिससे ये आपके फेफड़ों में प्रवेश कर सकते हैं और आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। होली के मौके पर उड़ने वाले गुलाल और रंग सांस के मरीजों के लिए बहुत गंभीर समस्या बन जाता है। रंग के बारिक कण सांस के जरिये अंदर जाकर परेशानी को और बढ़ा देते हैं। कोशिश करें कि घर से बाहर ना निकलें, हमेशा मास्क लगाकर रखें ताकी घूल के कण आपके लंग्स में ना जाने पाए। अगर आप होली खेलना ही चाहते हैं, तो आर्टिफिशियल रंगों के बजाय नेचुरल कलर्स का उपयोग करें। हालांकि, इनके प्रयोग से भी अस्थमा का डर बना रहता है, लेकिन विषाक्त रंगों के मुकाबले ये कम नुकसानदायक हैं।

बचाव के उपकरणों को साथ में रखें

जिन लोगों को सांस की समस्या है उन्हें आपने साथ दवाइयां और इनहेलर जैसे उपकरण हमेशा तैयार रखने चाहिए। रंगों के कारण कई बार ऐसे रोगियों के सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, इस स्थिति में दवाइयां और इनहेलर आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। सिंथेटिक रंगों के कारण होने वाली बेचैनी से बचने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा चूंकि होली के दिन ज्यादातर अस्पताल बंद होते हैं इसलिए अपने डॉक्टर से आवश्यकता पड़ने पर संपर्क करने की व्यवस्था बनाकर रखनी चाहिए।

asthmatics keep these things in mind this holi,healthy living,Health tips

बच्चों की करें खास देखभाल

होली के रंग अस्थमा से पीड़ित बच्चों को बहुत जल्दी अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चे को अस्थमा है, तो उसका ध्यान रखें। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि होली खेलने के दौरान अपने बच्चे के आसपास ही बने रहें। ध्यान दें कि वह सूखे रंगों के संपर्क में न आने पाएं।

आहार और हाइड्रेशन का रखें ख्याल

होली के उत्सव के बीच सेहत का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक है। सांस के रोगियों को कई तरह की जटिलताओं से बचाने में पौष्टिक आहार का सेवन सहायक हो सकता है। इसके अलावा होली के समय पानी पीते रहें। रंगों के कारण गला सूखने या कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे कारण सांस फूलने की समस्या हो सकती है। पौष्टिक और स्वस्थ आहार का सेवन सुनिश्चित करें।

asthmatics keep these things in mind this holi,healthy living,Health tips

तुरंत डॉक्टर से सपंर्क करें

होली खेलते वक्त आपकी सांस फूलने लगे या बेचैनी का अहसास हो, तो घरेलू उपचारों को करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बीमारी के बारे में और भी बहुत कुछ जानने के लिए अस्थमा मेगा गाइड जरूर देखें।

स्कार्फ का उपयोग करें

होलिका दहन के दौरान हमेशा मुंह पर स्कार्फ या नाक को ढंकने वाला मास्क पहनें। ये सांस के प्रदूषकों को कम करने में मदद करेगा। जब अलाव जलाया जा रहा हो, तो इसके पास जाने से बचें। क्योंकि इसमें से निकलने वाली गर्मी आपको बेचैन कर सकती है। जब धुआं कम हो जाए, तब ही अनुष्ठान करना आपके लिए सही है।

asthmatics keep these things in mind this holi,healthy living,Health tips

शराब पीने से बचें

शराब पीने से बचें। ये कुछ लोगों को बहुत जल्दी अटैक की तरफ ले जा सकती है। साथ ही तनाव और चिंता करने से भी बचना चाहिए। दमा वाले व्यक्ति को मानसिक रूप से बहुत ज्यादा उत्तेजित नहीं होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!