न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान के साथ नाम जुड़ने पर मोहिनी ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो, इस एक्ट्रेस के पिता का निधन

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानू का हाल ही तलाक हो गया। उनकी शादी 29 साल चली और अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 11:55:12

2 News : रहमान के साथ नाम जुड़ने पर मोहिनी ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो, इस एक्ट्रेस के पिता का निधन

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानू का हाल ही तलाक हो गया। उनकी शादी 29 साल चली और अचानक रिश्ता टूटने पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ फैंस भी हैरान रह गए। किसी को यह बात हजम नहीं हुई। इसी दौरान रहमान की टीम में शामिल उनकी बेस म्यूजिशियन मोहिनी डे ने भी अपने पति से तलाक की अर्जी डाल दी। दोनों के तलाक का एक ही समय होने से सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि रहमान और मोहिनी का अफेयर चल रहा है। हालांकि रहमान ऐसी खबर चलाने वालों को नोटिस दे चुके हैं।

फिर रहमान की एक्स वाइफ सायरा ने भी उनका बचाव करते हुए उन्हें दुनिया का बेस्ट इंसान बताया। अब मोहिनी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और रहमान को उनके पिता की तरह बताया। मोहिनी ने रहमान के साथ 40 से ज्यादा शो किए हैं और उन्होंने जाकिर हुसैन, शिवामणी, स्टीव वाई जैसे कलाकारों के साथ भी परफॉर्म किया है। मोहिनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कई 'फादर फिगर' के रूप में भूमिका निभाने वाले लोगों को धन्यवाद देती हूं और रहमान भी उनमें से एक हैं। मैंने रहमान के साथ 8 साल से भी ज्यादा वक्त बिताया है।

वह मेरे लिए बहुत सम्मान और प्यार वाले व्यक्ति हैं जैसे मेरे पिता हैं। उनकी बेटी की उम्र मेरी ही तरह है। यह एक व्यक्तिगत मामला है और हमे इस समय हमारी प्राईवेसी का सम्मान करना चाहिए। हम दोनों के लिए यह एक दर्दनाक दौर है, कृपया दया और संवेदनशीलता दिखाइए। लोग इन मामलों में सहानुभूति की कमी दिखाते हैं, जिससे मुझे दुख हो रहा है। मेरा मीडिया और पैपराजी से निवेदन है कि वे मेरी व्यक्तिगत जिंदगी में दखल न दें और झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें। मैं किसी को कोई सफाई नहीं देनी चाहती, बस हमारी प्राईवेसी का सम्मान करें और इस मामले को और बढ़ावा न दें।

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम आशिका भाटिया के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया के पिता राकेश भाटिया का सोमवार (25 नवंबर) को निधन हो गया। 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम आशिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह सूचना देने के साथ इमोशनल नोट शेयर किया है। पोस्ट में आशिका ने पापा के साथ सालों पुरानी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही नोट में उन्होंने लिखा, “आई एम सॉरी पापा। लव यू पापा RIP।” राकेश पेशे से एक बिजनेसमैन थे। उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

आशिका के माता-पिता का सालों पहले ही तलाक हो गया था। आशिका बचपन से ही पिता से अलग रह रही थीं, लेकिन उन्होंने कई मौकों पर बताया कि उनके पिता हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे। आशिका मुंबई में मां के साथ रहती हैं, जो कि एक सैलून चलाती हैं लेकिन पिता सूरत में रहते थे।

आशिका की मां ने अकेले ही उनकी परवरिश की। आशिका ने BB OTT 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी। वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह सलमान-सोनम की 'प्रेम रत्न धन पायो' में भी थीं। उन्होंने सलमान की छोटी बहन का रोल अदा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री