न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंजीर काजू रोल : फेवरेट स्वीट डिश की लिस्ट में कर सकते हैं शामिल, सेहत की भी है दोस्त #Recipe

किसी खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप मीठे में अंजीर काजू रोल बना सकते हैं। स्वाद से भरपूर यह मिठाई सेहत के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 5:06:59

अंजीर काजू रोल : फेवरेट स्वीट डिश की लिस्ट में कर सकते हैं शामिल, सेहत की भी है दोस्त #Recipe

किसी खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप मीठे में अंजीर काजू रोल बना सकते हैं। स्वाद से भरपूर यह मिठाई सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आप अपनी मिठाइयों की लिस्ट में इसे शामिल कर सकते हैं। जो भी इसे खाएगा वो इस मिठाई की तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा और चाहेगा कि जल्द ही फिर से यह स्वीट डिश खाने का मौका मिले। अंजीर और काजू दोनों ड्राईफ्रूट सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यह मिठाई बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप हमारी विधि को फॉलो करें, जिससे आपको जरा भी दिक्कत नहीं आएगी।

kaju anjeer roll,kaju anjeer roll sweet dish,kaju anjeer roll ingredients,kaju anjeer roll recipe,kaju anjeer roll special occasion,kaju anjeer roll festival

सामग्री (Ingredients)

काजू पाउडर – 1 कटोरी
बादाम पाउडर – 1 कटोरी
अंजीर पेस्ट – 1 कटोरी
खसखस – 1/2 कप
काजू के टुकड़े – 2 टेबल स्पून
फूड कलर – जरुरतनुसार
मिल्क पाउडर – 2 टेबल स्पून
देसी घी – आवश्यकतानुसार
चीनी – 3/4 कप

kaju anjeer roll,kaju anjeer roll sweet dish,kaju anjeer roll ingredients,kaju anjeer roll recipe,kaju anjeer roll special occasion,kaju anjeer roll festival

विधि (Recipe)

- सबसे पहले अंजीर को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद मिक्सर में पीसकर अंजीर का पेस्ट तैयार कर लें और एक बाउल में रख दें।
- अब एक बर्तन में चीनी और आधा कप पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें। पानी को तब तक उबालें जब तक कि आधे तार की चाशनी तैयार न हो जाए।
- इसके बाद चाशनी में बादाम व काजू पाउडर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट तैयार हो जाए तो 1 चम्मच देसी घी डालकर मिलाएं और मिश्रण को दो भाग में बांट लें।
- अब पहले भाग में मीठा पीला रंग और काजू के टुकड़े डालकर पेस्ट के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें और अलग रख दें।
- इसके बाद दूसरे भाग में मीठा हरा रंग डालें और उसे पेस्ट के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें और कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में 2 टी स्पून देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें अंजीर का पेस्ट डालें और भून लें।
- इसमें 1 टी स्पून चीनी डालें। कुछ सैकंड पकाने के बाद दूध पाउडर, 2 टी स्पून काजू और बादाम का पाउडर और मीठा लाल रंग डालकर सभी को मिक्स कर पकाएं।
- जब अंजीर का मिश्रण अच्छे से पक जाए तो गैस को बंद कर दें। इसके बाद एक बटर पेपर पर घी लगाएं और पीला मिश्रण लेकर उसे बेल लें और एक प्लेट में रख दें।
- इसी तरह पीले और लाल मिश्रण को भी बेल लें और उन्हें एक के ऊपर एक रखकर उनका रोल तैयार कर लें।
- फिर रोल के ऊपर खसखस लपेट दें और 2-3 घंटे के लिए रख दें जिससे रोल अच्छी तरह से जम जाएं। इसके बाद रोल के टुकड़े कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?