न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलोवेरा जेल दूर करेगा स्किन से जुड़ी कई समस्याएं, चहरे को मिलेगा चांद सा निखार

में हम आपको एलोवेरा जेल के जरूरी उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से स्किन को चांद सा निखार मिल पाएगा। तो आइये जानते हैं एलोवेरा जेल के लाभकारी गुणों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 5:55:46

एलोवेरा जेल दूर करेगा स्किन से जुड़ी कई समस्याएं, चहरे को मिलेगा चांद सा निखार

जब भी कभी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए प्राकृतिक चीजों की बात की जाती हैं तो एलोवेरा का नाम शीर्ष स्थानों में आता हैं। औषधीय गुणों से युक्त एलोवेरा सेहत के साथ ही स्किन को भी स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता हैं। इसका उपयोग आप सनबर्न, पिम्पल्स, झांइयां, एक्ने, पिगमेंटेशन जैसी कई स्किन समस्याओं को दूर करने में कर सकते हैं। इसके कई लाभकारी गुण हैं, जो चेहरे को ग्लो करने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एलोवेरा जेल के जरूरी उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से स्किन को चांद सा निखार मिल पाएगा। तो आइये जानते हैं एलोवेरा जेल के लाभकारी गुणों के बारे में।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

पिगमेंटेशन को कर देता है कम

एलोवेरा जेल के भीतर एलोइन होता है। ये डी पिगमेंटेशन और स्किन लाइटनिंग के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आपके चेहरे पर खूब सारे दाग-धब्बे हैं और उस पर कई दाने भी निकल रहे हैं। ऐसे में आपको एलोवेरा जेल लगाकर सोना चाहिए। सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोएं। इस उपाय को हफ्ते में 3 दिन करें। कुछ समय बाद दाग, धब्बे और दाने अपने आप गायब हो जाएंगे और चेहरा एकदम साफ और चमकदार दिखने लगेगा।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

ग्लोइंग स्किन के लिए

एलोवेरा और हल्दी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन को बैक्टीरिया से बचाते हैं और पिंपल्स आदि को दूर रखते हैं। जबकि एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है और ग्लोइंग बनाता है। इसे बनाने के लिए आप एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच शहद लें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और मसाज करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप शहद की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

एंटी एजिंग फेस मास्क
एलोवेरा जेल के अंदर ऐसे कई गुण होते हैं, जो कोलेजन को बूस्ट करने में सहायता करते हैं। इसके भीतर विटामिन ई और सी की मात्रा काफी अधिक होती है। आप एक चम्मच शहद और एक चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। दोनों को लेने के बाद उन्हें अच्छे तरीके से मिला लें। इसके बाद गुलाब जल की कुछ बूंद को मिलाकर मिश्रण को हल्का पतला कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

यंग स्किन के लिए

त्वचा को यूथफुल बनाए रखने के लिए आप एलोवेरा और हल्दी पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। इससे एजिंग के लक्षण दूर रहते हैं और स्किन आकर्षक और जवां नजर आती हैं। हल्दी में भी एंटी एजिंग गुण होता है जो चेहरे में कसाव लाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप एक टमाटर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर फेसपैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट बाद धो लें।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

नेचुरल मेकअप रिमूवर

इसे करने के लिए आपको एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच एलोवेरा जेल लेना होगा। दोनों को लेकर उसे अच्छी तरह से मिला लें। मिलाने के बाद आप इस मिश्रण को मेकअप रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा से मेकअप को हटाने में मदद करेगा। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट और मॉइस्चराइज भी रहेगी।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

पिंपल्स को करे दूर

आपकी स्किन में दाग-धब्बे, मुहांसे और सूखापन जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच शहद मिलाकर फेसपैक तैयार कर लें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

एक्ने को करता है दूर

एलोवेरा जेल का अगर कुछ दिन तक निरंतर प्रयोग किया जाए, तो चेहरे के सभी एक्ने अपने आप दूर हो जाते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को पानी के साथ मिलाना होगा और उसको एक स्प्रे की बोतल में रखना होगा। समय-समय पर त्वचा की ठंडक के लिए आप इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करिए। इससे कुछ ही दिनों में आपके एक्ने गायब हो जाएंगे।

aloevera gel beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

निखार के लिए

यह बहुत अच्छा क्लींजर है। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो अच्छी बात है, वरना आप एलोवेरा की एक स्टिक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का काम करता है। ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है। किसी भी स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते आपको इससे एलर्जी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!