न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

हर कोई सेहतमंद जीवन जीना चाहता हैं और इसके लिए लोग लगातार लाइफस्टाइल में सुधार कर रहे हैं। कई लोग सोचते हैं कि वे जिम में जाकर पसीना बहाएंगे तभी उन्हें फिट बॉडी मिल पाएगी। जबकि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि आप अपनी दिनचर्या में कुछ एरोबिक एक्सरसाइज शामिल कर मसल्स को मजबूत बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 10:35:52

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

हर कोई सेहतमंद जीवन जीना चाहता हैं और इसके लिए लोग लगातार लाइफस्टाइल में सुधार कर रहे हैं। कई लोग सोचते हैं कि वे जिम में जाकर पसीना बहाएंगे तभी उन्हें फिट बॉडी मिल पाएगी। जबकि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि आप अपनी दिनचर्या में कुछ एरोबिक एक्सरसाइज शामिल कर मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज के लिए आपको ज्यादा कुछ चीजों की जरूरत नहीं पड़ती हैं और बिना किसी एक्सपर्ट की मदद से आप इसे कर सकते हैं। आपकी हृदय प्रणाली को मजबूत बनाने में एरोबिक एक्सरसाइज बहुत मददगार साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही एरोबिक एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिससे आपकी मांसपेशियां मजबूत हो सकती है।

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

स्विमिंग

बहुत से लोगों को स्विमिंग करना अच्छा लगता है। इससे मांसपेशियों को टोन करने और फेफड़ों की मजबूती के लिए काफी अच्छा होता है। आप पूल में सही तरीके से स्विमिंग सूट पहनकर जा सकते है। इसे आप ट्रेनर की मदद से कर सकते है। तैराकी से आपको ज्यादा चोट लगने का डर नहीं होता है लेकिन अगर आप पहली बार स्विमिंग करने जा रहे है, तो आपको ट्रेनर की मदद से ही करना चाहिए। इसे आप 10 से 30 मिनट के लिए सप्ताह में 2 से 5 बार करें। हालांकि हर 10 मिनट के लिए ब्रेक लें।

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

जुम्बा

जुम्बा एक एरोबिक डांस शैली है, जिसकी मदद से शरीर के सभी हिस्सों को टोन करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है और शरीर सुडौल बनता है। इससे तनाव दूर रहता है। इस दौरान आप किसी संगीत पर जुम्बा डांस कर सकते है। इसे आप सप्ताह में 1 से 3 बार 60 मिनट के लिए कर सकते है। डांस के समय आरामदायक जूते पहनें और हर 15 मिनट बाद ब्रेक लें और पानी पिएं। साथ ही शुरुआत में ट्रेनर की मदद से जुम्बा करने का प्रयास करें ताकि चोट से बच सकें।

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

सीढ़ी चढ़ना

सीढ़ी चढ़ना फैट और कैलोरी बर्न करने का शानदार तरीका है। यदि 180 LB का शख्स एक घंटे तक मध्यम गति से सीढ़ियां चढ़ता-उतरता है, तो वह करीब 500-600 कैलोरी बर्न कर सकता है। हाई लेग लिफ्ट शामिल होने के कारण सीढ़ियां चढ़ने से, नॉर्मल वॉक करने के मुकाबले अधिक मसल्स का यूज होता है। हालांकि सीढ़ी चढ़ने से जोड़ों पर अधिक वजन और दबाव आ सकता है, इसलिए घुटनों की समस्या वाले लोग इसे करने से बचें।

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

पैदल चलना या टहलना

रोजाना टहलने से हृदय रोगों, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन का खतरा कम हो सकता है। साथ ही इससे पैरों की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए आप सुबह-शाम सप्ताह में 5 दिन 30 मिनट के लिए टहल सकते है। इसके अलावा आप प्रतिदिन 1000 कदम चलने से भी अपने आपको फिट रखने में मदद मिलती है। आप बाद में धीरे-धीरे कदमों की संख्या बढ़ सकती है। टहलने के दौरान सही जूते पहनें और तेजी से सांसे लेने की कोशिश करें। साथ ही अपनी क्षमता से अधिक चलने का प्रयास न करें। इससे घुटनों या पैरों में चोट लग सकती है।

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

दौड़ना या जॉगिंग

दौड़ना या जॉगिंग एक बहुत प्रभावी एरोबिक व्यायाम है। इससे आपकी मांसपेशियों का विकास और पूरे शरीर के अंगों में रक्त संचार उचित ढंग से होता है। इससे कैलोरी को तेजी से घटाने और मूड को सही करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप सही जूते पहन लें और सुबह-शाम आधे घंटे के लिए दौड़ें। इसके लिए आप हर 5 मिनट के बाद 1 मिनट के लिए धीरे-धीरे चलने का प्रयास करें। हालांकि दौड़ने से पहले स्ट्रेचिंग जरूर करें।

ये 6 एरोबिक एक्सरसाइज दिलाएगी आपको मजबूत मसल्स, करें दिनचर्या में शामिल

रस्सी कूदना

रस्सी कूदने से आपके हाथों और पैरों की मांसपेशियों में मजबूती आती है। साथ ही हृदय प्रणाली और सांसों की समस्या भी कम हो सके। साथ ही इससे लंबाई भी बढ़ सकती है। इसे आप सप्ताह में आप 3 से 5 बार 15 मिनट से 25 मिनट के लिए कर सकते है। यह एक बेहतरीन इनडोर या आउटडोर एक्टिविटी है। इसके लिए आप जिम के जूते पहनकर रस्सी ले लें और पैरों को एक बराबर सीधी रेखा में रखें। रस्सी को अपने दोनों हाथों से पकड़ें और फिर पैरों को एक साथ उठाकर कूदें और वापस जमीन पर आएं। उस दौरान बहुत अधिक कूदने का प्रयास न करें। इससे आपको चोट लग सकती है। रस्सी कूदने से पहले जॉगिंग जरूर कर लें। साथ ही हर 15 सेकेंड के बाद ब्रेकअप लें और फिर अगले सेट को शुरू करें। अगर आप पहली बार रस्सी कूद रहे है, तो इसे केवल 30 सेकेंड करने के प्रयास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा