न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एडियों का दर्द बनता हैं बड़ी परेशानी, राहत पाने के लिए आजमाए ये उपाय

दैनिक दिनचर्या में देखा जाता हैं कि कई लोगों को सुबह उठने के बाद एडियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 3:57:39

एडियों का दर्द बनता हैं बड़ी परेशानी, राहत पाने के लिए आजमाए ये उपाय

दैनिक दिनचर्या में देखा जाता हैं कि कई लोगों को सुबह उठने के बाद एडियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। एडियों में उठा असामान्य दर्द बेहद तकलीफदायक होता हैं जिसमें कई बार तो ऐसी स्थिति बन जाती हैं कि खड़े होने तक में परेशानी होने लगती हैं। इस समस्या का कारण गाउट, अर्थराइटिस, नसों के क्षतिग्रस्त होना या गांठ हो सकता हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं जो शरीर को नुकसान ही पहुंचाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जो बिना नुकसान पहुंचाए एडियों के दर्द में राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# सिरके का इस्तेमाल

सेब का सिरका एड़ियों के दर्द को दूर करने में बेहद मददगार है। इसके अंदर ना केवल सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट गुण के रूप में भी जाना जाता है, जो एड़ी के दर्द को दूर कर सकता है। ऐसे में आप पानी में सेब के सिरके को मिलाएं और उसे थोड़ी देर उबालने के लिए रख दें अब साफ कपड़े को उस मिश्रण में डूबोएं और उस कपड़े को अच्छे से निचौड़ने के बाद उसे प्रभावित क्षेत्र पर तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से दर्द दूर हो जाएगा।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# बर्फ से सिकाई

एड़ी में दर्द होने पर बर्फ से सिकाई करने पर राहत मिल सकती है। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाने से दर्द और सूजन कम होती है क्योंकि बर्फ लगाने से वह जगह सुन्न हो जाती है। बर्फ की सिकाई के लिए कुछ बर्फ को एक कपड़े में करके प्रभावित हिस्से पर लगाकर रखें। इस प्रक्रिया को कम से कम 15 मिनट तक करें। दिन में कई बार इस प्रक्रिया को दोहराने से जल्दी फायदा होगा।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# सेंधा नमक का इस्तेमाल

सेंधा नमक के अंदर भी एड़ी के दर्द को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। गर्म पानी में सेंधा नमक को मिलाएं और उसे टब में डालकर अपने पैरों को डिबोएं। लगभग 15 से 20 मिनट तक अपने पैरों को इस पानी में रखें। ऐसा करने से हफ्ते भर के अंदर दर्द दूर हो जाएगा।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# मछली के तेल से मसाज

कभी-कभी एड़ी में दर्द अर्थराइटिस या गठिया के कारण भी हो सकता है। ऐसे में मछली का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। मछली के तेल के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के साथ-साथ अकड़न को भी कम करता है। ऐसे में मछली के तेल से मसाज कर सकते हैं।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# अदरक का इस्तेमाल

अदरक भी एड़ियों के दर्द को दूर करने में बेहद मददगार है। ऐसे में आप अदरक के अंदर पाए जाने वाले सूजनरोधी गुणों की मदद से एड़ियों के दर्द को दूर कर सकते हैं और सूजन को भी दूर कर सकते हैं। आप अदरक की चाय का भी सेवन कर सकते हैं और आप अदरक का सेवन उसके रस में शहद के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक के टुकड़ों को उबालें और नींबू और शहद को मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से भी व्यक्ति के प्रभाव में सुधार आता है।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# लौंग के तेल का इस्तेमाल

लॉन्ग के तेल से की गई मसाज एडियों के दर्द को दूर करने में बेहद मददगार है। बता दें कि अगर आप लोगों के तेल से मसाज करते हैं तो इससे ना केवल मांसपेशियों को आराम मिलता है बल्कि दर्द, सूजन और अकड़न भी दूर हो जाती है। ऐसे में आप लौंग के तेल से अपनी एड़ी की मसाज करके अपने दर्द को दूर कर सकते हैं।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# स्ट्रेचिंग

नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करें। एक तौलिए को मोड़कर अपने तलवों के नीचे रखें अब एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं और पैर को स्ट्रेच करें। एक-एक करके दोनों पैरो में 15-30 सेकेण्ड के लिए ये प्रक्रिया दोहराये।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा जेल की मदद से भी एड़ी के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसे धीमी आंच पर गर्म करें और उसके अंदर हल्दी और नौसादर डालें। अब अच्छे से उबालने के बाद आंच बंद कर दें। अब पानी जब हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमें रूई डालकर एडियों पर लगाएं।

ankle pain,ankle pain,Health tips,fitness tips,home remedies for ankle pain

# एसेंशियल ऑयल

एसेंशियल ऑयल में सूजन-रोधी गुण होते हैं। लैवेंडर या पुदीने के तेल में आप पौधे से प्राप्‍त किसी भी कैरियर ऑयल जैसे कि ऑलिव या नारियल तेल को मिलाकर एड़ी और तलवे की मालिश करें। आपको 2 से 4 बूंद एसेंशियल ऑयल और 10 से 12 बूंद कैरियर ऑयल की लेनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स