न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषण से भरपूर ये फल पहुंचाते हैं डायबिटीज रोगियों को नुकसान, भूल पड़ सकती हैं भारी

आज के समय में कई बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं जिसमें से एक है डायबिटीज जिसके मरीजों की तादाद लगातार बढती जा रही हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान से जुड़ी चीजों में परहेज रखना पड़ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 10:42:16

पोषण से भरपूर ये फल पहुंचाते हैं डायबिटीज रोगियों को नुकसान, भूल पड़ सकती हैं भारी

आज के समय में कई बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं जिसमें से एक है डायबिटीज जिसके मरीजों की तादाद लगातार बढती जा रही हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान से जुड़ी चीजों में परहेज रखना पड़ता है। उन्हें चीनी या फिर इससे बनी मिठाइयों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। वहीँ, ऐसी बहुत सारी खाने-पीने की चीजें होती हैं, जो एक सामान्य व्यक्ति के लिए तो भले ही फायदेमंद होती हैं लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक। आज इस कड़ी में हम आपको पोषण से भरपूर ऐसे ही फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बड़ी भूल साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

सीताफल

सीताफल को शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आपका डायबिटीज कंट्रोल में है तो डॉक्टर की सलाह लेकर संतुलित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

तरबूज

गर्मियों में लोग तरबूज खाना खूब पसंद करते हैं और यह फायदेमंद भी होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। मधुमेह के रोगियों को तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

अनानास

अनानास में शुगर अधिक मात्रा में होता है, इसलिए डायबिटिक पेशेंट को अनानास का जूस पीने से मना किया जाता है। बता दें कि अनानास के एक कप जूस में 14 ग्राम शुगर की मात्रा होती है, इसलिए से अवॉएड करना चाहिए।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

चीकू

इसका अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। दरअसल, इस फल में प्राकृतिक शुगर मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। मधुमेह रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

आम

शुगर के मरीजों को मीठी चीजें खाने से मना किया जाता है या परहेज करने को कहा जाता है। डायबिटिक पेशेंट को आम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें एक कप में लगभग 23 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है इसलिए यह फल भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

अनार

डायबिटीज के मरीज हो सके तो अनार से दूरी बनाकर रखें या डॉक्टर की सलाह पर कम मात्रा में इसका सेवन करें, क्योंकि इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि 100 ग्राम अनार में 14 ग्राम शुगर होती है और यह मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

चेरी

चेरी काफी स्वादिष्ट होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल आइसक्रीम और केक में ज्यादा किया जाता है । लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक कप चेरी में लगभग 20 ग्राम शक्कर पाया जाता है? शुगर के मरीजों और डायबिटिक पेशेंट को इससे दूर रहना चाहिए।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

केला

डायबिटीज के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में केला खाने से आपका वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। केले में कार्ब्स और शुगर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में केला खाने से सांस लेने से जुड़ी दिक्कत और वजन बढ़ने व मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

diabetics,diabetics care tips,healthy foods for diabetics patients,un healthy food diabetics patient,patient care tips,diabetes patient care tips,Health,Health tips,healthy living

अंगूर

डायबिटीज की समस्या में अंगूर खाना नुकसानदायक माना जाता है। हालांकि अंगूर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है लेकिन मौजूद शुगर की मात्रा डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ाने का काम करती है। इसलिए डायबिटीज की समस्या से ग्रसित मरीजों को संतुलित मात्रा में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत